सुनहरे शहर जैसलमेर (Jaisalmer) से जुड़े रोजक तथ्य- Interesting Facts About Golden City Of India

2
सुनहरे शहर जैसलमेर (Jaisalmer) से जुड़े रोजक तथ्य- Interesting Facts About Golden City Of India

कब और किसने की जैसलमेर की स्थापना

  • सुनहरे शहर जैसलमेर की स्थापना लगभग 840 वर्ष पूर्व भाटी राजपूत रावल जैसल ने सन् 1156 में की थी ।
  • पहले इसे वल्ल मण्डल के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी लौद्रवा थी।
  • 12वी शताब्दी में यहां पर भाटी राजवंश का राज हुआ करता था।

 जैसलमेर का क्षेत्रफल (Area of ​​Jaisalmer)

राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 38401 किलोमीटर है।

 जैसलमेर दुर्ग/ सोनार दुर्ग (Jaisalmer Fort/ Sonar Fort)

  1. सोनार किला जैसलमेर के सबसे खास दर्शनीय स्थलों में से एक हैं।
  2. यह किला लगभग 80 मीटर की ऊंचाई पर त्रिकूट पहाड़ी पर बना हुआ है।
  3. इसको सोनार किला भी कहा जाता है।
  4. इस किले में चार द्वार है अखे पोल, सूरज पोल, गणेश पोल और हवा पोल तथा 99 बुर्ज है।
  5. इसका निर्माण राजा रावल जैसल ने 12वीं शतावदी में सन् 1156 में करवाया था।
  6. सोनार किले के भीतर मोती महल, रंग महल, राज विलास आदि कई महत्वपूर्ण इमारते है।
  7. यहां पर 12 वी से 15वी शताब्दी के बने कुछ जैन मंदिर भी है। जोकि देखने लायक है।

जैसलमेर के दर्शनीय स्थल (Tourism Places Of Jaisalmer)

  1. जैसलमेर किला/ सोनार किला (Jaisalmer Fort/ Sonar Fort)
  2. पटुओ की हवेली- Patwon ki Haveli/ Patwa Haveli (Kothari’s Patwa Haveli)
  3. सालिम सिंह की हवेली/ मोती महल- Salam Singh Ki Haweli (Moti Mahal)
  4. दीवान नथमल की हवेली (Nathmal Ki Haveli)
  5. गडसीसर सरोवर (Gadisar Lake)
  6. बडा बाग (Bada Bagh)
  7. लोक सांस्कृतिक संग्रहालय
  8. अमर सागर झील (Amar Sagar Lake)
  9. व्यास छत्री (Vyas Chhatri)

जैसलमेर युद्ध (Jaisalmer War)

  • आपको बता दें कि लोंगेवाला जैसलमेर, राजस्थान में थार रेगिस्तान पर एक छोटा सा टाउन है, जहां पर साल 1971 में 4-5 दिसंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एक युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर करीब 3000 हजार बमों की बरसात की थी, लेकिन फिर भी जीत भारत को ही हासिल हुई थी।
  • लोंगेवाला नगर पाकिस्तान बार्डर पर स्थित है।

  जैसलमेर की जनसंख्या (Population Jaisalmer)

क्षेत्रफल की दृष्टि से देखें, तो जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है। लेकिन जगसंख्या की दृष्टि से देखें, तो सबसे छोटा जिला है। यहां पर प्रति वर्ग किलोमीटर में औसतन केवल 17 लोग ही रहते हैं। जैसलमेर को ‘राजस्थान का अण्डमान‘ भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे ‘स्वर्ण नगरी‘ के नाम से भी जाना जाता है।

 जैसलमेर में है कुल कितनी तहसील हैं?

जैसलमेर जिले में ३ तहसीलें है-

  1. फतेहगढ़
  2. जैसलमेर
  3. पोखरण (यहां पर नयूक्लियर टेस्ट भी किया जा चुका है )

 नोट- इन तीन तहसीलों में ग्रामो की संख्या के आधार पर सबसे बड़ी तहसील जैसलमेर है और सबसे छोटी तहसील फतेहगढ़ तहसील है।

 

 जैसलमेर में कितने गांव हैं?

जैसलमेर जिले की तहसीलों के अंतर्गत आने वाले गांव की संख्या इस प्रकार है-

  1. फतेहगढ़ तहसील में 120 गांव है।
  2. जैसलेमर तहसील में 371 गांव हैं।
  3. पोखरण तहसील में 299 गांव आते हैं।

ठहरने के लिए जैसलमेर के शानदार होटल- (Best Hotels Of Jaisalmer)

  1. Prince Desert Camp
  2. Mystic Jaisalmer Hotel
  3. Hotel Pleasant Haveli
  4. Suryagarh
  5. Jaisalmer Marriott Resort & Spa

 

घूमने का सही समय (jaisalmer best time to visit)

  • जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियां है।
  • यानी कि आप नवंबर से मार्च के बीच यहां पर घूमने का आनंद ले सकते हैं।

 

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

You May Also read This

यहां जानिए बनारस के अनसुने रहस्यों के बारे में

Interesting secrets and Amazing tourist destinations of Manali

Dalhousie: रोचक तथ्य, तापमान, पर्यटन स्थल, होटल, घूमने का सही समय

Comments

comments

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here