मनाली के दिलचस्प रहस्य और शानदार पर्यटन स्थल- Interesting secrets and Amazing tourist destinations of Manali

1
मनाली के दिलचस्प रहस्य और शानदार पर्यटन स्थल- Interesting secrets and Amazing tourist destinations of Manali

मनाली (Manali) की बात करते ही सभी के मन में पहला ख्याल घूमने का आता है। इसकी अद्भुत संदुरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती है। चाहें गर्मियों का मौसम हो या फिर सर्दियों का यहां पर घूमने आने वालें की भीड़ हमेशा बनी रहती है। आज आपको बताएंगे मनाली से जुड़े कुछ खास तथ्य, जिनके बारे में आप शायद जानते भी हों या नहीं भी। यहां पर आप कब घूमने के लिए जा सकते है, बर्फबारी कब होती है, यहां के पर्यटक स्थल कौन से है, कौन से होटल में आप ठहर सकते हैं? ये सभी बातें आपको बताने वाले हैं।

1. मनाली की बात करें तो यह हिमाचल के सबसे खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह कल्लू घाटी के अंत में वसा हुआ है। यह कल्लू से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। सर्दियों के मौसम में यहां का नजारा अद्भुत होता है। यहां के बर्फ से ढके हुए पहाड़ किसी जन्नत से कम नहीं लगते हैं।

2. समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है।

3.  यहां पर ‘वशिष्ठ मंदिर’ बना हुआ है। इस मंदिर का नाम वशिष्ठ ऋषि के नाम पर रखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर जिस गांव में स्थित है, वह लगभग 4000 साल पुराना है।

4. मनाली  (Manali) एक प्रचीन व्यपार मार्ग का असली प्रारंभिक बिंदू है, जो रोहतांग और बारालाचा पास पार करता है। साथ ही लाहौल और लद्दाख के माध्यम से कश्मीर तक चला जाता है। जबकि अलग सड़क इसे स्पीति से जोड़ती है।

5. मनाली में भारत का सबसे उंचा झरना स्थित है। यह झरना लगभग 2,501 मीटर की उंचाई पर स्थित है।

6. मनाली शहर का नाम मनु के नाम पर पड़ा है। मनाली शब्द का शाब्दिक अर्थ “मनु का निवास-स्थान” है। पौराणिक कथा है कि जल-प्रलय से दुनिया की तबाही के बाद मनुष्य जीवन को दुबारा निर्मित करने के लिए साधु मनु अपने जहाज से यही पर उतरे थे। मनाली को “देवताओं की घाटी” के रूप में जाना जाता है। पुराने मनाली गांव में ऋषि मनु को समर्पित एक अति प्राचीन मंदिर हैं।

7. मनाली में मानसुला नदी के उस पार एक वनाच्छादित पहाड़ी पर लकड़ी का नक्काशीदार हडिम्बा देवी मंदिर है, जिसे 1553 में बनाया गया था। यह मंदिर भीम की पत्नी हिडिम्बा के उपल्क्ष में बनाया गया था। इस मंदिर को देखने के लिए लोग का जमावड़ा लगा रहता है। यह मंदिर काफी ज्यादा खूबसूरत है। इस मंदिर को देखने के देशभर से लोग आते हैं।

8. यह भारत के सबसे ज्यादा ठंडे स्थानों में से एक है, जहां का तापमान गर्मियों में 10 डिग्री सेल्सिस से 26 डिग्री सेल्सिस और सर्दियों में -15 डिग्री सेल्सिस से 12 डिग्री सेल्सिस के बीच रहता है।

9. कल्लू मनाली से 13 किमी की दूरी पर स्थित सलोंग घाटी बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध है। जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

10.मनाली एक उच्च ऊंचाई वाला हिमालयी रिसॉर्ट शहर है, जो कि एक तरह से हनीमून मनाने के लिए नव युगल जोड़ों की पहली पसंद होता है।

11. यहां पर ब्यास नदी पर स्थित सोलंग घाटी में स्कीइंग की जाती है , तो वहीं दूसरी ओर पार्वती घाटी एक ट्रैकिंग पॉन्ट है। यहां पर स्थित पीर पंजाल पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और पर्वतारोहण करने के लिए एक प्रमुख स्थान है।

12. मनाली का मॉल रोड और इसका बाज़ार शहर का केंद्र बिंदु है, जबकि पुराना मनाली पारंपरिक पत्थर की इमारतों से बना हुआ है।
यहां पर सेब के बागों की अधिकता है।

13. मनाली के पर्यटन स्थल इस प्रकार है, जहां पर आप जाकर अपनी छुट्टियों का आन्नद ले सकते हैं- 

  • मणिकरण गुरूद्वारा
  • हडिम्बा मंदिर
  • रोहतांग पास (पहाड़ियां)
  • सोलंग वैली (घाटियां)
  • गुलाबा (पिकनिक स्पॉट)
  • मॉल रोड (सड़के)
  • ओल्ड मनाली (गांव)
  • रहला फॉल्स (झरने)
  • मनु मंदिर
  • भृगु झील
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
  • हंता पास (झरना)
  • मनाली वाइल्डलाइफ पार्क्स
  • बिजली महादेव मंदिर
  • नेहरू कुंड

14. कुल्लू मनाली जाने का सही समय-  15 दिसंबर के बाद कुल्लू मनाली में बर्फबारी शुरू हो जाती है। यदि आप इसका आनंद लेना चाहते हैं तो आप दिसंबर से मार्च के बीच यहां आ सकते हैं। क्योंकि इस बीच का मौसम काफी सुहाना और लुभावना होता है।

15. मनाली में जाकर इनको जरूर देंखे-

  • रोरीका कला दीर्घा
  • लोक कला संग्रहालय
  • सरयू नदी के किनारे का रंग-बिरंगा दशहरा

16. कुल्लू मनाली कितने किलोमीटर दूर है- राजधानी दिल्ली से मनाली की दूरी तकरीबन 550 किमी है, जिसे तय करने के लिए हिमाचल परिवहन के बसों की सेवा ली जा सकती है। यदि आप हवाई मार्ग से जाते हैं, तो मनाली पहुंतने के नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर है, जो कि कल्लू से 10 किलोमीटर और मनाली से 50 किलोमीटर की दूर पर बना हुआ है।

17. मनाली में ठहरने के लिए होलट और रिसोर्ट- मनाली में यूं तो महंगे होटलों और रिसोर्टों की भरमार है, जिनमें से जिनमें मनाली हट्स, होटल मनाल्सू, एचपीटीडीसी लॉग हट्स, सरवरी कुल्लू, होटल कैसला नग्गर, होटल कुंजम मनाली इत्यादि काफी बेहतर और आकर्षक होटलों और रिसोर्ट में से एक माने जाते हैं। इसके अलावा किसी और होटल में ठहरना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन भी अपनी सुविधानुसार होटल बुक कर सकते हैं।

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here