सभी को फिट रखने के लिए मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट का आगाज किया है। इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे।

स्वच्छ भारत अभियान और दुनियाभर में योग के प्रति लोगो को जागरूक करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को फिट रहने कि सलाह दे रहे है। इसके लिए पीएम मोदी फिट इंडिया मुवमेंट की शुरुआत कर रहे है। बता दें कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को भारत में हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिट इंडिया अभियान में उधोग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी साथ ही इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे।

इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर स्वयं सेवकों की टीमें गठित की जाएंगी, जो लोगों को इस अभियान से जोड़ने में मदद करेंगी, फिट इंडिया अभियान के महत्व से लोगों को अवगत कराने के लिए हर माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। फिटनेस के लिए ऑडियो विजुअल, पुस्तिका और अन्य सामग्री भी वितरित की जाएगी। मोबाइल एप, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी।

यह अभियान करीब चार साल तक चलेगा। इसके तहत हर साल फिटनेस को लेकर अलग-अलग विषयों पर अभियान चलाया जाएगा। पहले साल शारीरिक फिटनेस, दूसरे साल खाने की आदतें, तीसरे साल पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और चौथे साल रोगों से दूर रहने के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया था जिक्र:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में मन की बात संबोधन में कहा था कि आप सभी को याद होगा कि 29 अगस्त को राष्ट्र खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम देश भर में फिट इंडिया आंदोलन करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि खुद को तंदरूस्त रखना है। देश को फिट बनाना है। हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए ये बड़ा रोचक अभियान होगा और ये आपका अपना होगा। मोदी ने कहा था, “मैं खुद उस दिन विस्तार से विषय पर बात करूंगा और आपको जोड़े बिना रहने वाला नहीं हूँ। क्योंकि आपको मैं फिट देखना चाहता हूँ। आपको तंदरूस्त रहने के लिए जागरूक बनाना चाहता हूँ और फिट इंडिया के लिए देश के लिए हम मिल करके कुछ लक्ष्य भी निर्धारित करें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here