यहां जानिए मिजोरम राज्य से जुड़े 15 रोजक तथ्य- 15 Amazing Knowledgable Facts about Mizoram State

1
यहां जानिए मिजोरम राज्य से जुड़े 15 रोजक तथ्य- 15 Amazing Knowledgable Facts about Mizoram State

उत्तर पूर्वी भारत में स्थित मिजोरम राज्य से जुड़े रोजक तथ्य इस प्रकार है-

1. मिजोरम का पहनावा (Dress Of Mizoram)- 

  • मिजोरम में अलग-अलग त्यौहारों में भिन्न- भिन्न प्रकार की पोशाक पहनी जाती है।
  • मिजोरम के लोगों की ड्रेस वहां की संस्कृति को दर्शाती है।
  • मिजोरम की महिलाएं डांस करते समय कव्रेची ब्लाउज को पौंची के साथ पहनती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी पोशार में काला और सफेद रंग अधिक देखने को मिलता है।
  • यहां पर औरतों की सबसे खास ड्रेस का नाम पुंछी ड्रेस है, जो बेहद सुंदर होती है।
  • मिजोरम में लूसी जनजाति की महिलाएं सूती स्कर्ट पहनती हैं।
  • जबकि यहां पर पुरूष साधारण वस्त्र पहनते है, जिसमें लाल और सफेद रंग ज्यादा देखने को मिलता है।

 

2. मिजोरम की भाषा क्या है (Language Of Mizoram)- 

  • मिजो भाषा मिजोरम की एक प्रमुख भाषा है।
  • मिजोरम के अतिरिक्त यह भाषा मिजोरम से सटे मणिपुर, त्रिपुरा, चटगांव हिल और चिन हिल्स के आसपास के क्षेत्रों में भी बोली जाती है।
  • काफी विकास होने के बाद अब यहां के लोगों को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं का ज्ञान है, हलांकि पुराने लोग मिजो भाषा ही बोलते हैं।

 

3. मिजोरम कहां पड़ता है –

मिजोरम भारत के पूर्व–उत्तर में स्थित एक खूबसूरत राज्य है।पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश के बीच स्थित होने के कारण भारत के पूर्वोत्तर कोने में मिजोरम सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण राज्य है।

 

4.  मिजोरम का पुराना नाम –

मिजोरम को 1954 तक ‘लुशाई पर्वतीय जिले’ के नाम से जाना जाता था।

मिजोरम को “सोंगबर्ड ऑफ़ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है।

 

यहां जानिए बनारस के अनसुने रहस्यों के बारे में

 

 

5. मिजोरम पर्यटन स्थल (Tourism Places Of Mizoram)-

मिजोरम नाम का मतलब ही ‘पहोड़ो की भूमि’ होता है। भारत के पूर्व- उत्तर में स्थित यह राज्य बेहद आकर्षक और खूबसूरत है। यह के दर्शनीय स्थलों में घूमने से यहां की कला और संस्कृति का अहसास होता है। मिजोरम हमेशा ही पर्यटन की दृष्टी से शानदार जगह रही है। यहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। लेकिन भारतीय पर्यटकों को मिजोरम में एंट्री लेने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती है। उसके बिना उन्हें मिजोरम में घुसने की परमिशन नहीं दी जाती है।

मिजोरम के पर्यटक स्थल इस प्रकार हैं- 

  • आइजोल – Aizawl
  • रेइक आइजोल – Reiek Aizawl
  • लुंगलेई शहर – Lunglei City
  • ममित जिला – Mamit District
  • कोलासिब – Kolasib
  • ह्मुइफंग – Hmuifang
  • साईहा – Saiha
  • चंपई – Champha
  • सेरछिप – Serchhip

6.मिजोरम की राजधानी (Capital Of Mizoram)-

मिजोरम की राजधानी आईजोल (Aizawl) है।

7. मिजोरम डांस का नाम (Name Of Mizoram Dance)-

मिजोरम के लोक नृत्यों में खल्लम, चैलम, चावंग्लाइज़ोन, छेइहलम, थंगलाम, ज़ंगालम और चेराव शामिल हैं।

8. मिजोरम की मुख्य फसल (Crop Of Mizoram)-

  • मिजोरम में बागवानी की मुख्य फसलें फल हैं। इनमें मैडिरियन संतरा, केला, सादे फल, अंगूर, हटकोडा, अनन्नास और पपीता आदि शामिल हैं।
  • इसके अलावा यहां पर एंथुरियम, बर्ड आफ पेराडाइज, आर्किड, क्रायसेंथेमम, गुलाब तथा अन्य कई मौसमी फूलों की खेती होती है।
  • मसालों में यहां पर अदरक, हल्दी, काली मिर्च, मिर्चें (चिड़ा की आंख वाली मिर्चें) भी उगाए जाते हैं।

9. मिजोरम के त्यौहार (Festival Of Mizoram)-

  • मिजोरम के लोग ज्यादातर कृषि पर निर्भर है तो यहाँ के प्रमुख त्यौहार भी कृषि से ही सम्बंधित है।
  • यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है मिमकुट का त्यौहार, जो राज्य में मक्का की कटाई के जश्न के रूप में मनाया जाता है।
  • मिजोरम का पॉल कुट त्योहार मुख्य फसल त्योहारो में से एक है।

10. मिजोरम की जलवायु (Climate Of Mizoram) –

  • आईजोल का वार्षिक औसत तापमान 20° C है।
  • मिज़ोरम की जलवायु समशीतोष्ण है।
  • यहां पर वर्षा मुख्यत: दक्षिण मॉनसून (मई से सितंबर) के दौरान होती है।

Interesting secrets and Amazing tourist destinations of Manali

 

11. मिजोरम का खाना (Food Of Mizoram)- 

  • यहां के लोगों खाने में चावल खाना बहुत पसंद करते हैं।
  • उनके भोजन में साग-सब्जी, मांस-मछली की भी भरपूर मात्रा शामिल होती है।
  • आपको बता दें कि मिजोरम में खाने को परोसने के लिए केले के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

12. मिजोरम का मुख्य भोजन- 

यहां के खाने में मीसा मच गरीब, वौक्सा रेप, अरसा बुछिकर, कोठा पीठा, पूअर मच और दाल सबसे खास हैं। यहां के लोग खाना बनाने के लिए ज्यादातर सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करते हैं।

 

13. साक्षरता दर (Literacy Rate) –

मिजोरम भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर वाला जिला होने के लिए प्रसिद्ध है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

 

14. कब मिला था मिजोरम काे पूर्ण राज्य होने का दर्जा-

केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक जिला था। सन् 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिज़ोरम केंद्रशासित प्रदेश बन दिया गया। भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ़्रंट के बीच 1949 में हुए ऐतिहासिक समझौते के फलस्वरूप 20 फ़रवरी 1979 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

 

15. मिजोरम कब बना केंद्रशासित प्रदेश

1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश बन गया।

 

YOU MAY ALSO READ THIS

 

सुनहरे शहर जैसलमेर (Jaisalmer) से जुड़े रोजक तथ्य- Interesting Facts About Golden City Of India

Dalhousie: रोचक तथ्य, तापमान, पर्यटन स्थल, होटल, घूमने का सही समय

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here