चेतन भगत के नावेल ‘Five Point Someone’ को फ्री में डाउनलोड करें

1
Five point someone book download
Five point someone book download

क्या आप आसान अंग्रेजी में किताबों को पढ़ने के शौकीन है वो भी ख़ास करके फिक्शन नावेल को? अगर हाँ तो इस मामले में चेतन भगत के इंग्लिश नावेल आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प साबित हो सकते है। वैसे तो चेतन भगत के सभी नावेल खूब चर्चा में रहे लेकिन उनके एक नावेल पर बॉलीवुड में एक फिल्म बनी जो काफी चर्चा का विषय रही।

वह फिल्म थी ‘थ्री इडियट्स’ , ऐसा कहा जाता है कि यह फिल्म चेतन भगत के नावेल ‘फाइव पॉइंट समवन (five point someone) पर आधारित है। हालांकि इस फिल्म और किताब से प्रेरणा को लेकर चेतन भगत और फिल्म के मेकर्स के बीच काफी विवाद रहे हैं। भले ही फिल्म मेकर यह कहे कि थ्री इडियट्स चेतन भगत के नावेल पर नहीं बेस्ड है लेकिन जिन्होंने ने भी उनकी लिखी five point someone किताब पढ़ी है उसे पता चलेगा कि पूरी फिल्म इसी नावेल से प्रेरित है।

वैसे अगर आपने थ्री इडियट्स फिल्म देखी है और आप five point someone को पढ़ना चाहते हैं तो हम आपके लिए यह किताब फ्री में लेकर आये हैं। वैसे अगर आप इस किताब को बाजार मे खरीदने जाएंगे तो यह किताब आपको 100 से 150 रूपये के बीच में मिलेगी। लेकिन अगर आप आप इस किताब को मुफ़्त मे पढ़ना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से एक क्लिक में इस किताब को डाउनलोड करके अपने फोन या लैपटॉप में पढ़ सकते हैं।

Download Chetan Bhagat’s Novel five point someone pdf free

इस किताब में कुल 154 पेज हैं। अगर आप इसे पीडीऍफ़ में डाउनलोड करते हैं तो आपको इसके लिए 14.88 MB खर्च करनी पड़ेगी। जिसने भी इस नावेल पर आधारित फिल्म देखी होगी तो उसे मालूम होगा कि यह फिल्म किस सब्जेक्ट पर आधारित है।

five point someone के बारे में

दरअसल यह नावेल स्टूडेंट लाइफ पर बेस्ड है। चेतन भगत की ‘फाइव पॉइंट समवन’ तीन दोस्तों और आईआईटी में चार साल की कहानी है। हॉस्टल के तीन साथी – आलोक, हरि और रयान आईआईटी में खराब शुरुआत करते हैं। इसमें बताया गया है कि तीन दोस्तों में कैसे प्यार रहता है और वे दोस्त अलग-अलग बैकग्राउंड के होते हुए कैसे दोस्ती के एक धागे में बंधे होते हैं। इस किताब में आपको यह भी जानने को मिलेगा कि आप अपनी पसंद की चीजें करते हैं तो उसमे आपको सफलता मिल सकती है।

चेतन भगत का यह नावेल 2004 के काल पर आधारित है। यह नावेल फाइव पॉइंट समवन वैसे तो कोई सच्ची कहानी नहीं है लेकिन चेतन भगत अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि यह उनके खुद के जीवन पर आधारित है। वह इसे एक सेमी-ऑटोबायोग्राफी (अर्ध-आत्मकथात्मक) मानते हैं। इस किताब की 10 लाख से ज्यादा प्रतियाँ बिक चुकी हैं और अभी भी बिकना जारी है।

Download the Book

चेतन भगत का यह सबसे ज्यादा बिकने वाला नावेल है। वैसे तो चेतन भगत के कई नावेल आ चुके हैं लेकिन five point someone सबसे ज्यादा बिकने वाला नावेल रहा है। चेतन भगत ने One Indian Girl, Three Mistakes of My Life, Half Girlfriend, One night @ Call Center, 2 States: The Story of My Marriage आदि किताबों को लिख चुके हैं।

इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गयी है अगर उससे संबंधति आप हमें कोई फीडबैक देना चाहते हैं या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो आप कमेन्ट सेक्सन में हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम यथाशीघ्र आप तक पहुचेंगे। धन्यवाद

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here