आखिर क्यों रहस्यमयी कही जाती है अमेज़न  नदी, जानिए इसे जुड़ी सभी बातें

0
आखिर क्यों रहस्यमयी कही जाती है अमेज़न नदी, जानिए इसे जुड़ी सभी बातें

पृथ्वी एक ऐसा गृह है, जिस पर जीवन संभव है। साथ ही यहां प्रकृति के अद्भुत और विचित्र नाजारे देखने को मिलते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी के एक तिहाई हिस्से पर जमीन है। बाकि बचे हुए हिस्से में पानी पाया जाता है। दुनिया भर में बहुत सी नदियां और समुंद्र  हैं। कुदरत द्वारा बनायी गयी धरती पर बहुत सी जगह ऐसी है, आपका जहां से वापिस आने का दिल नहीं करेगा।

आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी नदियों की धनी हैं, जहां पर पानी की भरमार है। बहुत सी लंबी और बड़ी नदियां हैं, जिनके बारे में आप सभी सुनते रहते होंगे। ऐसी ही नदियों में से एक नदी है अमेज़न  नदी। चलिए जानते हैं इस नदी से जुड़ी कुछ बातें-

अमेज़न  नदी कितनी विस्तृत है

ऐसा कहा जाता था कि दुनिया कि सबसे लंबी नदी नील नदी है। जबकि अमेज़न नदी लंबाई के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। लेकिन एक शोध के बाद पता चला है कि अमेज़न  नदी ही दुनिया की सबसे लंबी नदी है। अमेजॉन रेन फॉरेस्ट से होकर गुजरने वाली नदी को ही अमेज़न  नदी कहते है, जो लंबाई के मामले में दुनिया की दूसरी और पानी के मामले में पहली नदी है।

नदी की लंबाई

यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसकी प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है, तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। इसके लम्बे-चौड़े पाट के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है। अमेज़न  नदी की लंबाई लगभग 6437 किलोमीटर है।

नदी से जुड़े तथ्य

किसी भी नदी की पहचान उसकी धारा, उसके लंबे-चौड़े पाट या किनारे होते हैं। यह बात बिल्कुल सच है कि छोटी-छोटी नदियों से मिलकर ही बड़ी नदियां बनती है। वैसे ही अमेज़न नदी भी बनी है।

  •  विपरित दिशा में बहती थी अमेज़न  नदी– करीब लाखों वर्ष पहले अमेज़न  नदी विपरित दिशा में प्रशांत महासागर की ओर बहा करती थी। परंतु आज यह नदी अटलांटिक महासागर में मिलती है। इस नदी में कई सारी झीलें मिलती हैं।
  • पानी यह बहुत स्वादिष्ट- इस नदी का पानी काफी स्वादिष्ट है। प्रशांत महासागर में मिलने वाला लगभग सात बड़ी नदियों में से अमेज़न  नदी का जल सबसे अधिक जाता है। इस नदी का पानी काफी साफ दिखाई पड़ता है।
  • अमेज़न  की सहायक नदियां- इस नदी की 1100 से अधिक सहायक नदियां हैं, जिसमें से 17 नदियों की लंबाई 1500 किलोमीटर से ज्यादा है।
  • अमेज़न  नदी में नहीं एक भी पुल– इस नदी में  एक भी पुल नहीं है। वो अलग-अलग जगह पर आगे की ओर बढ़ती रहती है। अगर आपको इसके ऊपर से जाना है तो नाव का ही सहारा लेना पड़ेगा।

 

नदी की सहायक नदियाँ

अमेज़न  नदी की 1100 से अधिक सहायक नदियां हैं, जिनमें से 17 नदी की लम्बाई 1500 किलोमीटर से ज्यादा है।

नदी की लंबाई

अमेज़न  नदी की लंबाई लगभग 6437 किलोमीटर है।

 

अमेज़न  नदी का रहस्य

अमेज़न  नदी काफी रहस्यमई नदी कही जाती है। खास बात यह है की इस नदी के नीचे गहराई में एक और नदी बहती है। कुछ साल पहले ब्राजील के एक वैज्ञानिक ने खोज की थी कि अमेज़न  नदी के नीचे 4 किलोमीटर गहराई में रियो हमजा नामक नदी बहती है।

 

नदी के जानवर

इस नदी में बहुत से दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। अमेज़न  नदी में करीब  30 प्रतिशत भाग पर वनस्पतियों और जीवों का कब्‍जा है। उन सब जीवों में वर्षावन फ्लोरा की करीब 40 हजार से अधिक प्रजातियां हैं। यहां दो हजार से अधिक प्रजातियों की मछलियों की भारी तादाद पायी जाती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here