Women’s Day: डोली नहीं, बुलेट पर दुल्हन ने ली मंडप में शानदार एंट्री

0
bride

नई दिल्ली। जहां एक ओर हम वूमेन्स डे सेलिब्रेट करने की तैयारी में है । हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। दफ्तर हो या घर हर जगह महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे में एक महिला जो कि दुल्हन है उसने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पूरानी रिति-रिवाज और परंपराओं से बिल्कुल अलग इस दुल्हन ने अपने मंडप में बुलेट पर शानदार एंट्री ली है जिसकी चर्चा खूब हो रही है।

bride इससे पहले आपने कई शादी देखी होगी जहां दुल्हन मंडप में पैदल या पालकी में जाती है, लेकिन बिहार के गया में एक दुल्हनिया बुलेट पर चढ़कर दूल्हे के पास जयमाला के साथ पहुंचती है और दूल्हे को वरमाला पहनाती है। दरअसल, 3 मार्च को बोधगया के टेकुना फार्म से रामपुर थाना के चिरैयाटांड़ के लिए बारात आई थी। दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर आया था। जयमाला की तैयारी होने लगी। दूल्हे राजा जयमाला पर पहुंच गए थे और दुल्हनिया के आने का इंतजार दूल्हे के साथ-साथ बारात पार्टी कर रहे थे।

bride इतने में ही बुलेट पर चढ़ी हुई दुल्हनिया की धमाकेदार तरीके से एंट्री होती है। सजी-धजी दुल्हन बुलेट चलाते हुए स्टेज पर पहुंची और अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। बुलेट चला कर आ रही दुल्हनिया को देख पूरी बारात और दूल्हा, सभी दंग रह गए।

bride सबसे खास बात ये कि बुलेट पर आने वाली दुल्हन ने सोलह सिंगार किया था। आंखों पर चश्मा लगाकर, पैर से ब्रेक और क्लच दबाते हुए दुल्हन स्टेज पर पहुंची और इसके बाद उसने दूल्हे को वरमाला पहनाया।

brideबता दें कि रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ तय हुई थी। 27 फरवरी को तिलक समारोह का आयोजन किया गया था, जबकि 3 मार्च को बारात आई थी। बिहार में इस तरह का यह पहला मामला है जिसमें दुल्हन को बुलेट से आकर दूल्हे को वरमाला पहनाते देखा गया । पटना में इस तरह से हुई अनोखी शादी की चर्चा हर जगह हो रही है और दुल्हन का स्वैग देखते ही बन रहा है।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here