क्या आप कोन्याक जनजाति के खूनी अतीत के बारे में जानते हैं? (Facts about Naga Tribe in Hindi)

0
क्या आप कोन्याक जनजाति के खूनी अतीत के बारे में जानते हैं? (Facts about Naga Tribe in Hindi)

 

आज इस पोस्ट हम आपको नागा सुमदाय के तथ्यों के बारें में बताने जा रहें है। यहां पर आप जानेंगे कि आखिर कोन्याक जनजाति का खूनी अतीत क्या है?

Fact 1-  कोन्याक जनजाति के योद्धा जब रणभूमि में दुश्मनों को सिर काटकर लाते थे, तो वह अपने चहरे पर टैटू गुदवाते थे।

Fact 2-  कोन्याक जनजाति नागालैण्ड के पास लोंगवा गांव में रहती है। इस गांव की सबसे खास बात यह है कि यह आधा भारत में और आधा म्यांमार में बसा हुआ है।

Fact 3-  लोंगवा गांव के कोन्याक जनजाति का राजा अंग नगोवांग पूरे 75 गांव पर राज करता है, जिसकी एक नहीं बल्कि 60 पत्नियां हैं।

Fact 4-  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज भी कोन्याक जनजाति के लोगों के घरों में इंसानी की खोपड़ियां सजी हुई देखी जा सकती है।

Fact 5-  कोन्याक जनजाति के लोगों को पहले ‘हेड हंटर्स’ के नाम से पुकारा जाता था। बता दें कि काफी समय पहले इस समुदाय के लोग इंसानों को मारकर उनके सिर अपने साथ ले जाया करते थे। लेकिन सन् 1960 के बाद से हेड हंटिंग बंद कर दी गयी।

Fact 6-  कोन्याक नागा जनजाति के लोग भारत और म्यांमार का बॉर्डर पर रहते हैं, जिस कारण इन लोगों को दोनों देशों की नागरिकता प्राप्त होती है।

Fact 7-  एक रिपोर्ट की माने तो लोंगवा गांव के लोग अफीम की खेती करके गुजर-बसर करते हैं, जिसका मुख्य कारण वहां पर संसाधनों की कमी है।

Fact 8  कोन्याक (Konyak) पूर्वोत्तर भारत के नागालैण्ड राज्य के नागा समुदाय का एक प्रमुख उपसमुदाय है। यह सभी नागा शाखाओं में सबसे बड़ा माना जाता है। कोनयाक अपने चहरे पर गोदाई की स्याही से पहचाने जा सकते हैं।

Fact 9-  नागा समुदाय के लोग बातचीत के लिए कुकी-चिन-नागा भाषाओं का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और नई भाषा का विकास किया है, जिसका प्रयोग वह एक दूसरे के साथ बात करने के लिए करते हैं।

Fact 10   नागा जनजाति के लोग पारंपरिक रूप से नागा गावों में रहते हैं, जिनका मुख्य रोजगार शिकार है। ये जंगली जानवरों का शिकार करके अपना जीवन यापन करते हैं।

Fact 11   आपको बता दें कि नागा जनजाति एक योद्धा जनजाति है। यही वजह है कि वीरता को देखकर-परखकर ही उनकी शादी होती है।

Fact 12 नागा जनजाति में  स्त्रियों की दशा भी काफी अच्छी है। उनको पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त है।

Fact 13   आपको बता दें कि नागा सामाज में लगभग 95% नागा ईसाई है और कुछ नागा समूह सर्वात्मवादी भी है।

Fact 14 नागाओं की 14 प्रमुख जनजातियां इस प्रकार हैं-

अंगमी, एओ, चांग, कोन्याक, मरम, संगटम, तुत्सा, सुमी, वांचू, फोम, पोचुरी, संगमा, सूमी, कूकी, चखेसंग, लोथा, दीमसा कचरी।

Fact 15 म्यांमार के कुछ क्षेत्रों में नागा जनजाति बहुसंख्यक है, जहां का प्रशासन ये खुद ही सँभालते हैं। यही वहज है कि इन इलाकों को नागा स्वायत्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको नागा सुदायाओं की रोचक जानकारियां पंसद आयी होंगी। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप भी कोन्याक जनजाति से जुड़े अन्य किसी तथ्य के बारे में जानते हैं, तो हमारे साथ कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO READ

20 Amazing Facts about Human Body in Hindi

18 interesting facts about india in Hindi

कौन सी 15 बातें बनाती हैं हिमाचल प्रदेश को अजीबो-गरीब राज्य

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here