जानिए क्या है लॉकडाउन…इस दौरान क्या रहेगा बंद और कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू

0
lockdown

नई दिल्ली।लॉकडाउन एक ऐसी इमरजेंसी व्यवस्था है जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू किया जाता है। लॉकडाउन की स्थ‍िति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है या फिर बैंक से पैसा निकालने के लिए जा सकते हैं।

lockdown कोरोना वायरस से पूरी मानव जाति संकट में है। हम सब इस महामारी का डट कर मुकाबला कर रहे हैं।आवश्यक सावधनियां भी बरती जा रही हैं किंतु इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है।

coronaकोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए दिल्ली के सात जिले भी 31 मार्च तक लॉकडाउन किए गए हैं। इसके अलावा कई राज्यों में भी लॉकडाउन के आदेश दिए गए है और लोगों से इसे फॉलो करने की अपील भी की गई है। अबतक बिहार से कोई भी कोरोना मरीजों की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन आज दो नए मामलें सामने आएं है और एक मरीज की मौत भी हो गई है। ऐसे में जरुरत है एहतियात बरतने की ताकि हम इसे आगे फैलने से रोक सकें।

dmrc आज जनता कर्फ्यू के दिन पीएम मोदी ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की थी।इसका ज्यादातर शहरों में असर देखने को मिला। दिल्ली/एनसीआर, पटना,लखनऊ जैसे कई शहरों में कर्फ्यू का कंप्लीट असर देखने को मिला। इसके बाद से ही विभिन्न आदेशों के तहत राज्यों, जिलों को कंप्लीट लॉकडॉउन करने के आदेश दिए गए।
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के 354 मामले सामने आने के बाद सरकार ने 75 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना वायरस से भारत में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार पार कर चुका है।

आप जानतें है Coronavirus का Test कैसे किया जाता है, जानें इसकी सारी डिटेल31 मार्च तक दिल्ली में जारी लॉकडाउन के तहत कई सेवाएं प्रभावित होंगी। इस दौरान कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। हालांकि, जरूरत के सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।

arvindये सेवाएं होंगी बंद
1. लॉकडाउन के दौरान कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। इसमें प्राइवेट बसें, टैक्सी, रिक्शा, ई-रिक्शा बंद रहेंगे। डीटीसी की बसें 25 फीसदी चलेंगी।
2. दिल्ली के सभी दुकान, बाजार, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार, प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
3. दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर सील होंगे, लेकिन जरूरी सामान आएंगे।
4. इंटरस्टेट बसें, ट्रेनें और मेट्रो बंद।
5. दिल्ली में आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट सस्पेंड।
6. दिल्ली में सभी निर्माण कार्य बंद।
7. सभी धार्मिक केंद्र, चाहे वह किसी भी धर्म के हो, बंद होंगे।
8. दिल्ली में बंद रहेंगे प्राइवेट दफ्तर लेकिन कर्मचारी रहेंगे ऑन ड्यूटी। ऐसे में कर्मचारियों को पूरी सैलरी देनी होगी। चाहे वह परमानेंट हो या कॉन्ट्रैक्ट पर हो।

lockdown
ये सेवाएं जारी रहेंगी
1. कानून व्यवस्था को लागू करने वाले और मजिस्ट्रेट के सारे ऑफिस खुले रहेंगे।
2. पुलिस का कामकाज जारी रहेगा।
3. सभी अस्पताल, दमकल का काम जारी रहेगा।
4. राशन की दुकानें जारी रहेंगी।
5. बिजली के दफ्तर जारी रहेंगे।
6. पानी के सप्लाई से जुड़े सभी विभाग जारी रहेंगे। नगर निगम जारी रहेंगे।
7. दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र है। ऐसे में उससे जुड़े सभी विभागों में काम होगा।
8. प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जारी रहेगा।
9. बैंकों के कैशियर और टेलर जारी रहेंगे ताकि लोग अपने पैसे निकाल सके।
10. टेलीकॉम, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सर्विस जारी रहेगी।
11. जो जरूरी चीजें हैं, जैसे खाना, दवाई से संबंधित सभी गतिविधियां जारी रहेंगी। केमिस्ट और दवाई की दुकानें खुली रहेंगी।
12. खाने से संबंधित जैसे- ग्रोसरी, दूध, मीट की दुकानें खुली रहेंगी।
13. मिल्क प्लांट जारी रहेंगे।
14. जनरल किराने के दुकानें खुली रहेंगी।
15. रेस्टोरेंट से सिर्फ टेकअवे और होम डिलिवरी होगी।
16. पेट्रोल और एलपीजी की एजेंसी खुली रहेंगी।
17. जानवरों के खाने-पीने के सामान बेचने वाली दुकानें खुली रहेंगी।

तो फिर आप लॉकडॉउन का मतलब समझें और खुद को लॉकडॉउन करें ताकि इस गंभीर बीमारी से निपटने में आसानी हो।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here