सेब का सेवन करने से चेहरा बनेगा चमकदार, इन रोगों से मिलेगा छुटकारा

0
सेब का सेवन करने से चेहरा बनेगा चमकदार, इन रोगों से मिलेगा छुटकारा

जैसे कि आप सभी जानते हैं सेब खाने के बहुत से फायदे होते हैं। आपने सुना भी होगा कि “An apple a day keeps the doctor away” , इस लाइन का मतलब है अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो आप डॉक्टर से हमेशा दूर रहेंगे। यानी कि सेब आपको रोगों का शिकार होने से बचाता है। इतना ही नहीं यह त्वचा की सुंदरता निखारने में भी काफी लाभदायक है। यदि आप पतले होने के लिए डाइटिंग कर रहे हो, तो सेब का सेवन कर सकते है।

जिसका कारण यह है कि इसमें जीरो कैलोरी होती है साथ ही इसमें कई तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं। वजन कम करने के दौरान अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में पोष्क तत्व मिलेंगे और आप उर्जावान रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार की कमजोरी महसूस नहीं होगी।

सेब का सेवन करने से मिलता है यह लाभ

दिमाग के रोगों के लिए बेहद फायदेमंद है सेब- यदि आप चाहते हैं कि आप दिमागी रोगों के शिकार न हो, इसके लिए आपको रोजाना सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपको अल्जाइमर रोग से भी बचाता है।

पाचनतंत्र को रखता है दुरूस्त- जैसे कि आप जानते हैं कि जब हमारा पाचनतंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो आप अस्वस्थ महसूस करते हैं। अगर आप रोजाना सेब खाएंगे, तो इससे आपका Digestive System सही ढंग से काम करेगा और आपका खाना अच्छे से पच जाएगा। आपको कब्ज, गैस दस्त, पेट दर्ज जैसी परेशानियां का सामना करना नहीं पड़ेगा।

एनेमिया रोग में लाभकारी है सेब- सेब एनेमिया जैसो रोगों में काफी फायदा करता है। इसमें आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है। जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसलिए यदि आप रोजाना सेब का सेवन करेंगें , तो एनेमिया रोग के शिकार नहीं होंगे।

आपके Immune System को करता है मजबूत- सेब आपके Immune System को मजबूत बनाता है। जिससे आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप जल्दी से किसी भी रोग की चपेट में नहीं आते हैं। सेब खाने से बाहरी वायरस का खतरा बहुत कम हो जाता है।

चेहरे की खूबसरती को कई गुना बढ़ा देता है सेब- आप यदि रोजाना सेब का सेवन करते हैं, तो चहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते है साथ ही यह चहरे की चमक को दोगुना बढ़ा देता है। इसके अलावा यदि आप रोज सेब खाते हैं तो आपका चेहरा में गोरापन और निखार आ सकता है।

सेब का सेवन पथरी के रोग से भी बचाता है- रोजाना अगर आप सेब खाते हैं, तो यह आपको गुर्दें में होने वाली पत्थरी से बचाता है। बता दें कि सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो गुर्दे में पत्थरी को बनने नहीं देता है।

सेब करता है मोटपा दूर- आपको बता दें कि सेब में भरपूर मात्रा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं और इसमें जीरो कैलोरी होती है। यह आपके वजन को नियंत्रित रखता है साथ ही आपकी Energy को बनाए रखता है। सेब के सेवन से आपकी भूख भी शांत हो जाती है और आप मोटे भी नहीं होते हैं।

सेब आपको  दांतों को सफेद और मजबूत बनाता है-सेब में फाइबर अधिक होता है, जो आपके दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता है। यह आपके दांतों से बैक्टीरिया को दूर करता है। जिससे आपके  दांतों की चमक बरकरार रहती है।

सेब अस्थमा के रोग में है लाभकारी- जो व्यक्ति रोज सेब का सेवन करते हैं, उन्हें कभी कोई फेफड़े संबंधित रोग नहीं होते है। यह अस्थमा जैसे रोगों में काफी फायदा पहुंचाता है। जिसकी वजह है इसमें पाया जाना वाला फ्लेवोनाय्ड्स, जो आपके फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं।

कोलेस्ट्रोल कम करता है सेब सेब में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| ये फाइबर पेट में जाकर फेट से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है|

सेब कैंसर के खतरे को कम करता-  सेब में मौजूद तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते है| ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है|

सेब देता है Diabetes में राहत- सेब मधुमेह के रागियों के लिए भी लाभदायक है। इसका सेवन करने से सुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कब और कैसे खाएं सेब

  • सेब हमेशा सुबह के समय खाने चाहिए।

  • इसका सेवन छिलके समेत ही करना चाहिए।

  • सेब खाना खाने के बाद न खाएं।

  • साबूत सेब खाने इसका जूस पीने से ज्यादा फायद पहुंचाता है।

 

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here