जानिए रंगों को त्यौहार Holi किस राज्य में कैसे मनाया जाता है?

0
जानिए रंगों को त्यौहार Holi किस राज्य में कैसे मनाया जाता है?

 

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं आने वाली 9 और 10 तारीख को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। रंगों के इस पर्व का पूरे भारतवर्ष के लोगों को बड़ा बेसब्री से इंतजार रहता है। सबसे खास बात तो यह है कि इस दिन सभी लोग पुराने गिले शिकवे और बैर-विरोध भूलकर इक दूजे को गले लगाकर एक बार फिर से नई शुरूआत करते है।

होली के खास मौके पर इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ होली से संबंधित कुछ खास जानकारियां साझा करने जा रहें हैं। जी हां, हम आपको बताने जा रहें हैं कि आखिर कौन से राज्य में किस प्रकार होली का त्यौहार मनाया जाता है?

आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे राज्य हैं, जहां कि होली दुनिया भर में मशहूर है। उन सभी राज्यों में से सबसे पहले हम आपको पंजाब राज्य के होली महोत्सव के बारें बताने जा रहे हैं।

ऐसी होती है पंजाब की होला-महोल्ला होली

  • पंजाब में होली का पर्व बेहद ही खास तरीके से मनाई जाती है। इस दिन यदि आप पंजाब में जाते हैं तो देंखेंगे कि जैसे कि आसमान में रंग-बिरंगें गुलाल तैर रहें हों।
  • इतना ही नहीं उन्हीं बिखरे हुए रंगों के बीच तलवारबाजी, कुश्ती, मार्शल आर्ट्स जैसे स्टंट भी आयोजित किए जाते हैं, जिनका लुत्फ उठाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगता है।
  • कुलमिलाकर कहें, तो रंगों के बीच होते ये सभी करतब बेहद ही लुभावने लगते हैं।

मथुरा- वृन्दावन में रंगों की जगह खलते हैं फूलों की होली  

  • मथुरा- वृन्दावन की होली की बात ही अलग है, यहां पर होली रंगों से नहीं बल्कि फूलों से खेली जाती है।
  • मथुरा- वृन्दावन में पूरे सात दिनों तक होली के त्यौहार का जश्न जारी रहता है। यहां पर लोग पूरी मस्ती के साथ रंगों का यह पर्व मनाते हैं, लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली केमिकलयुक्त रंगों के बजाए फूलों से होली खेलते हैं।
  • यही वजह है कि दुनिया भर में मथुरा- वृन्दावन की होली मशहूर है।

 

उदयपुर में ऐसे मनाई जाती है शाही होली

  • राजस्थान के उदयपुर की होली की एक अलग ही बात है। यहां पर होली का त्यौहार शाही अंदाज में मनाया जाता है। यही वजह है कि यहां की होली को रजवाड़ा और शाही होली के नाम से भी पुकारा जाता है।
  • बता दें होली के दिन उदयपुर में सिटी पैलेस में शाही निवास से मानेक चौक तक शाही जूलूस निकाला जाता है।
  • इस जूलूस में घोड़े, हाथी से लेकर शाही बैण्ड सम्मलित होते हैं।
  • इतना ही नहीं इस होली का आनंद लेने के लिए विदेशों के पर्यटक भी सिटी पैलेस पहुंचते हैं।

 

बंगाल में बसंत पर्व के रूप में मनाते हैं होली

  • बंगाल मे होली के त्यौहार को बसंत पर्व के रूप में मनाया जाता है।
  • यहां पर पारंपरिक तरीके से गुलाल और अबीर के साथ होली खेली जाती है।
  • इस दौरन कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

गोवा में भी होता है होली का जश्न

  • आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि गोवा में भी होली का त्यौहार मनाया जाता है।
  • जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गोवा में ईसाई और पुर्तगाली धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं। इसके बावजूद भी यहां की होली की अलग ही बात है।
  • यहां के लोग अनोखे तरीके से रंगों का त्यौहार मनाते हैं, जिसका जश्न दो हफ्तों तक जारी रहता है।

 

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही अगर आप किसी अन्य राज्य से जुड़े होली के अनूठे जश्न के बारे में जानते हैं, तो हमारे साथ कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO READ

Holi के रंगों से बालों और त्वचा को बचाने की Special Beauty Tips

क्या आप जानते हैं प्राचीन काल में कैसे मनायी जाती थी होली? (14 Facts About Holi in Hindi)

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here