मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 

0
CM Ladli Bahana Yojana in Hindi
CM Ladli Bahana Yojana in Hindi

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023- एमपी स्टेट गवर्नमेंट ने बेटियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने के लिए योजना को शुरू किया है, जिसका नाम Mukhyamantri Ladli Behana Yojana है। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी को प्रत्येक माह 1000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Application Form भरना पड़ेगा। इस आर्टिकल के द्वारा हम आप सभी को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है? ( Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana ) इस स्कीम के अंतर्गत कौन सी पात्र लाभार्थी महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा? इस योजना का लाभ पाने के लिए CM Ladli Yojana Application Form कहाँ से भरना होगा आदि सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक बताने जा रहे है साथियों योजना के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा अंत तक अवश्य पढ़ें। मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह देगीआइये  जाने इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में। 

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश एक फैमिली एक पहचान कार्ड के लिए घर बैठे करें पंजीकरण / Uttar Pradesh One Family One ID Card 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ( Mukhyamantri Ladli Behna Yojana in Hindi ) –

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह योजना बेटियों एवं महिलाओं की जीवनचर्या को सशक्त बनाने के लिए शुरुआत की गयी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना 28 जनवरी 2023 को शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत समूचे प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रूपये प्रदान किये जायेंगे। राज्य सरकार द्वार संचालित लाड़ली बहना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा। मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने योजना हेतु प्रत्येक वर्ष 12000 करोड़ रूपये के वित्त को मंजूरी प्रदान की है। पात्र महिला को प्रत्येक महीने 1000 रूपये सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किये जायेंगे। इस योजना का लाभ पाने के लिए Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Registration Form  भरना पड़ेगा। Ladli Behana Yojana Form के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से प्रारम्भ हुई है। राज्य की पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पाने के लिए Application Form के माध्यम से आवेदन कर सकती है। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त होने वाले लाभ ( Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Benefits ) –

  • इस योजना के अंतर्गत समूचे राज्य की महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रूपये प्रदान किये जायेगे। 
  • प्रत्येक महीने इस योजना के अंतर्गत 1000 रूपये, कुल 12000 रूपये वार्षिक प्रदान किये जायेंगे। 
  • यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक कदम साबित होगा। 

इस योजना के अंतर्गत धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता ( Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Eligibility ) –

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ केवल इस राज्य की स्थायी निवासी विवाहित महिलाएँ ही प्राप्त कर सकती है। 
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की विवाहित महिलाएँ ही इसका लाभ पाने के लिए पात्र होगी। 
  • इस योजना के तहत विवाहित, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएँ लाभान्वित की जायेगी। 
  • पात्र महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए। 
  • इस योजना के तहत लाभ पाने वाली महिला के पास 5 एकड़ से कम जमीन होनी चाहिए। 
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की एससी / एसटी /ओबीसी / सामान्य श्रेणी की सभी महिलाएँ पात्र मानी जायेंगी। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट ( Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Required Document ) – 

  • लाभार्थी की फैमिली एवं स्वयं की समग्र आईडी। 
  • आधार कार्ड 
  • समग्र आईडी ई-केवाईसी 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट आकार की फोटो 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पंजीकरण करने की प्रक्रिया ( Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Registration Process ) –

  • प्रदेश सरकार ने इस योजना के अंतर्गत एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैम्प आयोजित करने की घोषणा की है। मौजूदा समय में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र महिला लाभार्थियों का सर्वे कार्य चल रहा है। एमपी में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित कैम्प में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है। ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जायेगा। 

  • Mukhyamantri Ladli Yojana Online Apply करने के लिए लाभार्थी को आवेदन के लिए आवश्यक सूचना प्रपत्र को पहले से भरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह प्रपत्र कैम्प / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध होगी। 
  • उपरोक्त भरे गए प्रपत्र कैम्प में ऑनलाइन माध्यम से भरे जायेंगे तथा सभी रजिस्टर्ड एप्लीकेशन फॉर्म की मुद्रित रसीद प्रदान की जाएगी। 
  • यह रसीद लाभार्थी को मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगी। 
  • इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायता करेगी। 
  • यह आवेदन पत्र पूर्ण करने की प्रक्रिया पूर्णतया निःशुल्क होगी। 
  • लाभार्थी महिला की लाइव फोटो खींची जाएगी एवं ई-केवाईसी भी किया जायेगा इसके लिए महिला का वहां उपस्थित होना आवश्यक है। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आवेदन स्थिति जानने की प्रक्रिया (Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Application Status ) –

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थी अपने आवेदन पत्र की स्थिति देख सकते सकते है। आवेदन पत्र की स्थिति देखने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करें। 

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। 
  • मुख्य पेज पर Application Status का ऑप्शन मिलेगा। 
  • इस पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद एक New Page खुलेगा। 
  • फिर आपको इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट कर दें उसके बाद आवेदन पत्र की स्थिति आपके सामने खुल जाएगी।  

योजना से सम्बन्धित प्रश्न-उत्तर 

प्रश्न-1 लाडली बहना योजना क्या है?

उत्तर-मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर एवं आर्थिक मदद प्रदान करने की योजना है

प्रश्न-2 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? 

उत्तर-30 April 2023

प्रश्न-3- लाडली बहना योजना में कितना पैसा मिलेगा ?

उत्तर-प्रत्येक महीने 1000 रूपये वार्षिक 12000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

प्रश्न-4 लाडली बहना योजना का फॉर्म कहाँ भरें ? 

उत्तर- इस योजना की कोई वेबसाइट नही शुरू की गयी है फॉर्म भरने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाया जायेगा वहां से आवेदन पत्र भर सकते है

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here