आखिर क्यों हुई थी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत ? (International Women’s Day Quotes in Hindi)

0
आखिर क्यों हुई थी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत ? (International Women’s Day Quotes in Hindi)

 

कल यानी कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इस मौके पर हम आपको इस लेख के जरिए बताने जा रहे हैं कि आखिर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत क्यों हुई? पहली बार महिला दिवस कब मनाया गया था? इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम क्या है? यहां पर आप जानेंगे कि महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय दर्ज देना का सुझाव किसका था?

इसके अलावा यहां पर आप जानेंगे कि अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे छिपे उद्देश्य क्या हैं? इस लेख में आपको International Women’s Day पर हिन्दी में Quotes भी पढ़ने को मिलेंगे, जिन्हें भेजकर आप अपने करिबियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

चलिए सबसे पहले जानते हैं आखिर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत क्यों हुई थी?-

क्यों हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत ?

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन से उभर कर आया है।
  • सन् 1908 में 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में नौकरी में कम घण्टों की मांग को लेकर एक मार्च निकाला था।
  • इस मार्च में उन्होंने यह भी मांग की थी कि उन्हें अच्छा वेतन दिया जाए साथ ही मतदान करने का हक दिया जाए।
  • जिसके एक साल बाद यानि कि साल 1909 में ही सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया। 

पहली बार कब मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

  • सन 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका द्वारा पहली बार पूरे अमेरिका में 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया।
  • उसके बाद सन् 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई।
  • फिर 19 मार्च 1911 में ऑस्ट्रि‍या, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में पहली बार महिला दिवस मनाया गया, जिसके चलते लाखों महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई।
  • सन् 1913 में महिला दिवस मनाने की तारिख बदलकर 8 मार्च कर दी गयी।

अधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत कब हुई?

1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिला दिवस को अधिकारिक मान्यता प्रदान की थी, जिसके बाद हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम ‘An equal world is an enabled world’ है, जिसका हिंदी में अर्थ ‘एक समान दुनिया एक सक्षम दुनिया है’।

 

महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय दर्ज देना का सुझाव किसका था?

  • बता दें कि जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला ऑफिस की लीडर क्लारा ज़ेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार रखा।
  • उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाओं को अपनी मांगो को आगे बढ़ने के लिए हर देश में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहिए।
  • जिसके बाद एक कांफ्रेंस में 17 देशों की 100 से ज्यादा महिलाओ ने इस सुझाव पर सहमती जताई और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना हुई।
  • बता दें कि उस समय इसका (महिला दिवस) का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को वोट का अधिकार दिलवाना था।

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

  • विश्वभर में प्रत्येक साल 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है।
  • जैसा कि आप जानते हैं कि विकासशील देशों में करीब 43 फीसदी महिलाएँ कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं तथा खाद्य क्षेत्र से जुड़ी रहती हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के माध्यम से लोगों को कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा तथा ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में ऐसी ग्रामीण महिलाओं के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य

  • महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिला और पुरुषो में समानता बनाए रखना है।
  • आज भी दुनिया में कई हिस्से ऐसे है, जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है।

 

International Women’s Day Quotes in Hindi

1.दुनिया की पहचान है औरत

दुनिया पर एहसान है औरत

हर घर की जान है औरत

बेटी, माँ, बहन, भाभी बनकर

घर-घर की शान है औरत

ना समझो इसको तुम कमज़ोर कभी, ये है रिश्तों की डोर

मर्यादा और सम्मान है औरत

हैप्पी वूमन्स डे

 

2.हे नारी तू सीता के मन में समाई

तू राधा के मन में समाई

साधू संत जिसे स्वर्ग कहते

तू धरती पर वही मुक्ति है

हैप्पी वूमन्स डे

 

3.औरत प्यार-मोहब्बत करने वाले को शायद भूल जाए

पर इज्ज़त करने वालों को कभी नहीं भूलती!

नारी का सम्मान सबका परम कर्तव्य है!

हैप्पी वूमन्स डे

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि वह भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here