झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना आवेदन की प्रक्रिया / Jharkhand Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

0
Jharkhand Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana
Jharkhand Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

भारत कृषि प्रधान देश है हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में कृषि एक अहम भूमिका निभाता है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार योजना लाती है जिससे किसान की जीविका बढ़े इसकी तर्ज पर हेमंत सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2022 के रूप में बड़ी सौगात लेकर आई है।

झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या है?
इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में खरीफ फसल के उपरांत 5 हजार प्रति एकड़ प्रति वर्ष मिलेगा। इन पैसों का इस्तेमाल किसान खेती से जुड़े काम जैसे बीज, उपकरण , उर्वरक खरीदने या मजदूर को मुआवजा देने में उपयोग कर सकते है।

कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है जैसे की हम भली भांति अवगत है खेती करने के लिए बहुत से किसान कर्ज लेते है और इस कर्ज के दल-दल में ऐसे फंसते की निकलना मुश्किल हो जाता है और कई किसान तो आत्महत्या तक का रास्ता चुनते है। इस स्थिति से किसान को निजात दिलाने के लिए और आय बढ़ाने के लिए कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई ताकि किसान कर्ज के अधीन न रहें।

योजना के लाभ पाने हेतु आवश्यक शर्तें एवं पात्रता की जानकारी :

किसान मूल रूप से झारखंड का निवासी होना चाहिए उसके पास झारखंड का प्रमाण पत्र होना जरुरी है।

किसान के पास खेती योग्य 5 एकड़ जमीन होना जरूरी है तभी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

किसान के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

इसी के साथ किसी दूसरी योजना का लाभार्थी इस योजना के लाभ से वंचित रहेगा।

बैंक अकाउंट , फोटो और मोबाइल नंबर भी होना अनिवार्य है।

कृषि आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया : इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है जहां इस स्कीम से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन beneficiary status check चेक कर सकते है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत के माध्यम से नाम पहले से ही होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

ऑनलाइन कैसे देखे कृषि आशीर्वाद योजना की लिस्ट : जो भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो वेबसाइट पर जाएँ उन्हें आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने के बाद एक होम पेज सामने आएगा।

होम पेज पर सर्च का ऑप्शन होगा इस पर beneficiary/farmer लिखना होगा या फिर वो शब्द डालते दिख भी जाएगा। इस पर क्लिक करें।

जैसे इस ही विकल्प पर जाएंगे तो मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत डॉक्यूमेंट की जानकारी प्रदान करनी है।

अंत में सभी जानकारी को भरने के बाद फिर से सर्च ऑप्शन पर जाना होगा और योजना द्वारा जारी की गई लिस्ट में लाभार्थी की सारी जानकारी मौजूद होगी।

मोबाइल ऐप : इतना ही नहीं इस प्रक्रिया को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए मोबाइल ऐप के द्वारा भी लाभार्थी आवेदन कर सकते है।

संपर्क : अगर इस योजना के संदर्भ में किसी को पूरी जानकारी चाहिए या अपने डाउट्स क्लियर करने हो उसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर contact us का ऑप्शन दिया गया है जिसपर क्लिक करने से आवेदक कॉल, ईमेल या ऑफिस में विजिट करके जानकारी ले सकतें है।

 

कैसे MMKAY योजना के लिए लॉगिन किया जा सकता है?

MMKAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर LOGIN का ऑप्शन दिखेगा उस पर अपने जिले, सर्किल और उपयोक्ता नाम और पासवर्ड लिखें। LOGIN पर क्लिक करें और ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत 10 अगस्त 2019 में हुई थी।

झारखंड के किस मुख्यमंत्री द्वारा कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई थी?

मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल के दौरान इस योजना को शुरू किया गया था।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य?

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है

क्या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते है?

हां, कृषि आशीर्वाद योजना का ऐप डाउनलोड कर ये आवेदन कर सकते है।

किन किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाभ मिलेगा।

गरीब और छोटे स्तर के किसानों को लाभ मिलेगा ।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन करने के लिए झारखण्ड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है?

हां, इस योजना के लिए वही आवेदन कर सकते है जो झारखंड राज्य के निवासी है।

इस योजना के तहत झारखंड सरकार किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचने का कितना टारगेट है?
3000 करोड़

इस योजना में ऐसा क्या खास है जो इसे बाकी योजना से अलग बनाता है?
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड सरकार द्वारा पहली ऐसी योजना है जो 100% सेटलमेंट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) द्वारा मिलेगा।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया, अगर आपके पास मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से जुड़े सवाल है तो Comment सेक्शन पर अपना सवाल जरूर पूछिए जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब दिया जाएगा।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here