Ayushman Bharat Yojana 2022 : Online Registration/ Check Status, Card List and Eligibility

0
Ayushman Bharat Yojana 2022 : Online Registration/ Check Status, Card List and Eligibility
Ayushman Bharat Yojana 2022 : Online Registration/ Check Status, Card List and Eligibility

जैसे कि आपको पता है कि हम आपके लिए कई तरह की सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हैें। दोस्तों आज हम आपको सरकार द्वारा लागू  Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसे कि आयुष्मान भारत योजना 2022 क्या है?, इसके उद्देश्य क्या हैं?, इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है? इस स्कीम के लिए निर्धारित पात्रता क्या है?,आयुष्मान भारत योजना पात्रता की जांच कैसे कर सकते हैं ?आयुष्मान भारत योजना पंजीकरण की ऑनलाइऩ और ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है?, आप आयुष्मान भारत योजना 2022 में अपना नाम कैसे देख सकते हैं? इस योजना से होने वाले लाभ कौन से हैं? आदि

आयुष्मान भारत योजना 2022 क्या है? (What is Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2022)

केंद्र सरकार द्वारा Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana launch की गई है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 5 lakh रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है। योजना के सभी लाभार्थियों को empanelled hospital के माध्यम से 5 lakh रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। यह योजना देश के नागरिको के स्वास्थ्य में सुधार लाने में कारगर साबित होगी। इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 23 September 2018 को लांच किया गया था। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत देश के 40 crore से अधिक नागरिकों को cover किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना 2022 के उद्देश्य क्या हैं?

  • गरीब वर्ग के जो परिवार आर्थिक तंगी के चलते अपने बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते है उनके लिए यह आयुष्मान भारत योजना काफी मददगार साबित हो रही है।
  • इस योजना में लाभार्थी को सलाना पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जो उसके परिवार के किसी भी सदस्य की बीमारी के खर्च को कवर करेंगा।
  • इससे गरीब वर्ग के लोग भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं ले सकेंगे। और बीमारियों पर होने वाले खर्च से बच सकेंगे।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents for Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2022 )

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पते का सबूत
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ayushman Card Online Registration / Ayushman Bharat Yojana 2022 Online Registration

अगर आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना Ayushman Bharat Yojana Registration कराना चाहते हैं, इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है:-

Step 1- Aayushman Card Online Apply बनाने के लिए सबसे पहले आपको Ayushman Card Registrarion New Portal 2022 पर जाना होगा|

Step 2-जैसे ही आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे ,आपके सामने Ayushman Card Portal ओपन हो जाएगा|

Step 3-यहां पर आपको How To Get Ayushman Card मैं जाना है और Ayushman Card Registration पर क्लिक करना है|

Step 4-जैसे ही आप भी करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार से पेज ओपन हो जाएगा-

Step 5-अब आपको यहां पर अपने मोबाइल नंबर डालना है, और इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर डालकर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है|

Step 6-जैसे ही आप लिख करेंगे आपके सामने Ayushman Card Registration Form ओपन हो जाएगा|

Step 7-जिसमें आपको कुछ जानकारी भरनी है जैसे कि अपना नाम पिता का नाम आयु पता था था जरूरी जानकारी भरनी है|

Step 8-इसके बाद आपको जो भी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जाएगा उन्हें ऑनलाइन स्कैन करके अपलोड करना है|

Step 9-सारी जानकारी देने के बाद अंत में आपको आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक कर लेना है और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है|

इस तरह से आपकी ऑनलाइऩ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होती है। आपको आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन सफल होने पर एक आयुष्मान कार्ड प्राप्त होगा, जिसके बाद आप भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन चेक करें आयुष्मान भारत का स्टेटस (Check Ayushman Bharat Status Online )

चलिए अब हम जान लेते हैं कि आयुष्मान भारत का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, क्योंकि आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण के पश्चात आपका कार्ड बना है या नहीं इसकी जानकारी आप ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं | आयुष्मान भारत योजना की आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:-

Step 1- Ayushman Card Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Ayushman Portal पर जाना होगा|

Step 2-यहां पर जाने के बाद आपको होम पेज पर से थोड़ा नीचे स्क्रोल करना है जहां पर आपको How To Get My Ayushman Card का ऑप्शन दिखाई देगा|

Step 3-आपको यहां पर पहुंच कर Download Ayushman Card ऑप्शन पर क्लिक करना है|

Step 4-जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार से पेज ओपन हो जाएगा-

 Step 5-यहां पर आपको आयुष्मान भारत का स्टेटस देखने के लिए पंजीकरण करते समय, जो मोबाइल नंबर दिया था उस नंबर को डालना है|

Step 6-अब आपको Sign in ऑपशन पर क्लिक करना है, जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर  एक पेज ओपन हो जाएगा।

Step 7-यहां पर आपको जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा|

Step 8- अब आपको उस ओटीपी को भरना है |

Step 9-इसके बाद आपके सामने Aayushman Card Status ओपन हो जाएगा, जहां पर आप यह पता कर सकते हैं किआपका आयुष्मान भारत रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हुआ है या नहीं |

आयुष्मान भारत योजना 2022 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

PMJAY योजना हेतु आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

Step 1-आयुष्मान भारत योजना 2023 रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिक को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में विजिट करना होगा।

Step 2-रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए CSC सेंटर में अपने सभी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाएँ।

Step 3-इसके बाद आवेदन करने के लिए CSC संचालक के पास अपने मूल दस्तावेजों की फोटो कॉपी को जमा कराएं।

Step 4-आवेदन करने हेतु CSC संचालक के द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन करके गोल्डन कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया जायेगा ,

Step 5-आवेदन करने के बाद आपको पंजीकरण संख्या दिया जायेगा।

Step 6-इस पंजीकरण संख्या के आधार पर आप 10 से 15 दिनों के अंदर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड को CSC संचालक से प्राप्त कर सकते है।

Step 7-गोल्डन कार्ड मिलने पर आप अस्पतालों के माध्यम मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

आयुष्मान भारत योजना 2022 में अपना नाम कैसे देखें? (How to see your name in Ayushman Bharat Yojana 2022?)

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना नई लिस्ट देखने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर इसकी जाँच करनी होगी। यदि आप भी PM Ayushman Bharat List कैसे देखें? के बारे में खोज रहे तो आप बिलकुल सही जगह पर है। पीएम जन अयोग्य योजना सूची में अपना नाम देखने के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें-

Step 1-सर्वप्रथम PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। इसके बाद होमपेज पर “Am I Eligible” का विकल्प जोकि Top Main Menu के अंदर दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

Step 2-क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, कॅप्टचा कोड दर्ज करें और Generate OTP के बटन पर क्लिक करें।

Step 3-OTP का सत्यापन करें और अगले विकल्प में अपना राज्य चुने।

Step 4-राज्य चुनने के बाद आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से, राशन कार्ड से, लाभार्थी नाम से आयुष्मान भारत योजना में अपने नाम की स्थिति का पता कर सकते है।

आयुष्मान भारत योजना 2022 की पात्रता (Eligibilty of Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2022)

ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-

  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना 2022 पात्रता की जांच कैसे करे ? (How to check Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2022 eligibility?)

जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत अपनी पात्रता की जांच करना चाहते है नीचे दिए गए 2 तरीके के अनुसार कर सकते है |

Step 1- सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये |

Step 2-इसके पश्चात् आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “AM I Eligible” का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक कर दीजिये | विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी |

Step 3-इसके बाद योग्य अनुभाग के तहत लॉगिन के लिए अपने मोबाइल नंबर को OTP के साथ सत्यापित करे |

Step 4-लॉगिन करने के पश्चात् प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में अपने परिवार की पात्रता की जांच करे इसके बाद दो विकल्प दिखाई देंगे पहले विकल्प में अपने राज्य चुने

Step 5-इसके पश्चात् फिर दूसरे विकल्प में तीन श्रेणियाँ मिलेंगी नाम से अपने राशन कार्ड से तथा मोबाइल नंबर से खोजे दी गयी श्रेणियों में से एक को चुन सकते है| इसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दीजिये|

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना 2022 के लाभ (Benefits of PM Ayushman Bharat Scheme 2022)

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जन आरोग्य योजना के बहुत लाभ है जिनमें से कुछ की जानकारी नीचे दी गई है-

  • प्रधानमंत्री जन अयोग्य योजना के अन्तर्गत लगभग 10 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेंगा।
  • इस योजना में लाभार्थी को पांच लाख का स्वास्थय बीमा प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना में दवाई की लागत, चिकित्सा आदि का खर्चा सरकार द्वारा प्रदान किया जायेंगा।
  • इस योजना अंतर्गत दवाई की लागत ,चिकित्सा , सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा 1350 बीमारियों का इलाज कराया जायेगा |
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार से पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगे।
  • इस योजना का संचालन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बीमारी के चलते कोई भी खर्चा करने की जरूरत नहीं है। इस बीमा से उनके बीमारी का खर्च सरकार कवर करेंगी।

PMJAY 2022 योजना के अंतर्गत आने वाले रोग (Diseases covered under PMJAY 2022 scheme)

  • प्रोस्टेट कैंसर
  • बाईपास तरीके से कोरोनारी आर्टरी बदलाव
  • करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक
  • स्कल बेस सर्जरी
  • डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
  • पलमोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट
  • एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
  • Laryngopharyngectomy
  • टिश्यू एक्सपेंडर
  • PMJAY 2022 योजना के अंतर्गत ना आने वाले रोग
  • ड्रग रिहैबिलिटेशन
  • ओपीडी
  • फर्टिलिटी संबंधित प्रक्रिया
  • कॉस्मेटिक संबंधित प्रक्रिया
  • अंग प्रत्यारोपण
  • व्यक्तिगत निदान

हॉस्पिटल ढूंढने की प्रक्रिया (hospital search process)

आप आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा बहुत ही आसानी से एंपेनल्ड हॉस्पिटल ढूंढ सकते हैं इसके लिए नीचे दी गई चरण दर चरण प्रक्रिया का पालन करें।

Step 1- सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Step 2-वेबसाइट के होम पेज पर आपको फाइंड हॉस्पिटल के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

Step 3-इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको अपने राज्य, जिले, हॉस्पिटल टाइप, स्पेशलिटी तथा हॉस्पिटल नेम का चुनाव करना होगा।

Step 4-अंत में दिए गए कैप्चा कोड बॉक्स में दिया गया को ध्यानपूर्वक भरे और शर्ट का बटन पर क्लिक करना है, बटन पर क्लिक करते ही संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Ayushman Bharat Yojana: Helpline Number

Toll-Free Call Center Number- 14555/1800111565
Address: – 3rd, 7th & 9th Floor, Tower-l, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110001

हम उम्मीद करते है हमारे द्वारा योजना से सम्बन्धित प्रदान की गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। आप योजना से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए नीचे  दिए गेए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके के पूछ सकते है। हमारे एक्सर्ट द्वारा आपके सभी सवालों का जवाब यथाशीघ्र दिया जायेगा। ऐसी ही योजनाओ के बारे में जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट जनहितमेंजारी से जुड़ें रहे।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here