किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका / Kisan Credit Card Scheme Apply Online

0
How to apply for kisan credit card online
How to apply for kisan credit card online

Kisan Credit Card  किसान क्रेडिट स्कीम की शुरुआत Central Government द्वारा की गयी है। Kisan Credit Card Scheme के तहत किसानों को Credit Card दिए जा रहे है साथ ही साथ कृषकों को एक लाख साठ हजार रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। आप सभी बहुत अच्छे से जानते है कि अभी कोविड-19 महामारी से पूरा देश ग्रसित है। ऐसे में देश के किसानों को फायदा देने के लिए Kisan Credit Card Scheme को शुरू किया गया। इस स्कीम से कृषकों को काफी सहूलियत दी जायेगी। 

Kisan Credit Card Scheme के अंतर्गत किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते है। अगर किसी की फसल बेकार होती है तो Kisan Credit Card Scheme के अंतर्गत फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। किसान को फसल का मुआवजा दिया जायेगा। आज अपने इस लेख में आप सभी को बताने वाले है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है? किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें? अप्लाई करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है? कौन इस स्कीम में अप्लाई करने के पात्र होंगे? आदि इस स्कीम से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में इस लेख में विस्तार से बताने वाले है। अधिक जानने के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। साथियों अगर आप इस Kisan Credit Card  का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो अतिशीघ्र ही Online Application Form Apply करें। आइये जानते है Kisan Credit Card Scheme के बारे में विस्तार पूर्वक 

Kisan Credit Card Online Apply-

Central Government द्वारा शुरू की गयी स्कीम सम्पूर्ण भारत देश के समस्त किसानो को बिना किसी  परेशानी के आराम से ऋण प्राप्त करने के लिए इस Kisan Credit Card को गवर्नमेंट ने शुरू किया है। इस स्कीम के तहत देश का कोई भी कृषक, Kisan Credit Card के लिए अप्लाई करके Kisan Credit Card प्राप्त कर, आराम से कृषि यंत्र के लिए ऋण पा सकता है। यह स्कीम इसीलिए शुरू की गयी थी जिससे किसानों को ऋण के लिए इधर उधर भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी एवं किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर भी अधिक नहीं चुकानी पड़ेगी।  

Kisan Credit Card स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 1998 में की गई थी जो की कृषकों के लिए क्रेडिट कार्ड स्कीम थी। इस स्कीम का मॉडल राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा खेती की आवश्यकताओं के लिए लोन देने के लिए आर वी गुप्ता  द्वारा समिति की सिफारिशों पर तैयार किया गया था।  

Kisan Credit Card  Scheme केंद्र सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी बहुत ही अच्छी पहल है इससे देश के कृषकों को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। सरकार की इस स्कीम को Kisan Credit Card नाम दिया गया है। क्योंकि यह कृषको को खेती, फसल एवं खेतों के रख रखाव के लिए होने वाले व्यय पूरा करने के लिए टर्म ऋण देता है। KCC scheme की शुरुआत कृषि मत्स्य पालन और पशुपालन के लिए कृषकों को लोन की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस योजना के तहत किसानों को अल्पकालिक लोन लेने में एवं कृषि उपकरण खरीदने एवं खेती में होने वाले अन्य व्यय हेतु क्रेडिट सीमा प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा इस स्कीम की शुरुआत की गयी थी। 

Kisan Credit Card  Scheme के उद्देश्य-

  • Kisan Credit Card  Scheme का उद्देश्य कृषकों को उनकी खेती के लिए सिंगल विंडो के नीचे समय  पर पर्याप्त धन उपलब्ध कराना  जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गयी है। 
  • किसानों  को खेती के लिए अल्पकालिक लोन की जरूरतों को पूरा करना 
  • फसल के पश्चात् होने वाले खर्चे
  • विपणन लोन का उत्पादन 
  • कृषक परिवारों की उपभोग की जरूरतें
  • कृषि संपत्ति के रख-रखाव के लिए पूंजी, खेती से सम्बन्धित गतिविधियां जैसे डेयरी पशु, अंतर्देशीय ,मत्स्य एवं फूलों की खेती आदि के लिए जरूरी कार्यशील पूंजी। 
  • खेती से जुड़ी गतिविधियां जैसे पंप सेट, स्प्रेयर, डेयरी पशु, फूलों की खेती, बागवानी आदि के लिए पूंजी निवेश की जरूरत। 
  • पशु, पक्षी, मछली, झींगा एवं अन्य जलीय जीवों, मछलियों को पकड़ने के पालन-पोषण का कम समय की क्रेडिट जरूरत। 

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पात्रता-

  • लाभार्थी की उम्र 18 से 75 वर्ष होनी चाहिए। 
  • 60 वर्ष  से अधिक उम्र वालों के लिए सह-आवेदक का होना जरुरी है।  
  • सभी किसान जो खेती करते है जिनके नाम जमीन है। 
  • पशु पालन एवं मत्स्य  पालन करने वाले व्यक्ति भी इस स्कीम के लिए पात्र है। 

यह भी पढ़ें-हरियाणा कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / Haryana Kanyadan Yojana Online Application Process

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में अप्लाई करने के लिए डॉक्यूमेंट-

  • वे सभी इच्छुक किसान भाई जो इस Kisan Credit Card Scheme का आवेदन पत्र भरना चाहते है। इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होंगी  जिनके बारे में आपको नीचे जानकारी दी गयी है-
  • लाभार्थी के पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल पहचान पत्र के  तौर पर होना चाहिए। 
  • खाता खतौनी। 
  • बैंक खाता जो कि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार की फोटो। पैन कार्ड।
  • लाभार्थी किसान के पास खेती योग्य जमीन होना चाहिए। 
  • लाभार्थी भारत का रहने वाला हो। 
  • किसान क्रेडिट कार्ड के लिए वे सभी किसान अप्लाई कर सकते है जो अपनी जमीन में खेती करते हो।  या अन्य के जमीन में खेती करते हो।  
  • या किसी अन्य तरह से कृषि उत्पादन का कार्य करते हों। 

 Kisan Credit Card Offline आवेदन कैसे करें? 

अगर आप Kisan Credit Card Scheme के लिए Offline अप्लाई करना चाहते है  तो उसके लिए आप अपने किसी नजदीक बैंक शाखा जा सकते है। वैसे सभी बैंक इस एप्लीकेशन फॉर्म को नहीं ले रहें है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, ओडिशा ग्राम्या बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक शाखा में जाकर वहां बैंक से Kisan Credit Card का एप्लीकेशन फॉर्म लेकर उस एप्लीकेशन फॉर्म मांगी गयी सभी जानकारी को ठीक तरह से भर लें एवं उसमे मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच कर दें। उस एप्लीकेशन फॉर्म को वहीं बैंक में जमा कर दें।  एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद आपके द्वारा जमा किये हुए डॉक्यूमेंट की जाँच होगी सभी डॉक्यूमेंट सही  होने पर ही आपका एप्लीकेशन फॉर्म एक्सेप्ट किया जायेगा। एप्लीकेशन फॉर्म Accept होने के कुछ दिन बाद अपना क्रेडिट कार्ड बैंक से प्राप्त कर सकते है।  

Click Here- Download Application form 

किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

Kisan Credit Card Scheme  के तहत आप दो प्रकर से Online Apply कर सकते है। पहला आप बैंक की Official Website पर लॉगिन करके एवं दूसरा आप पीएम किसान की Official Website पर लॉगिन करके Apply कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कही आने जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे Kisan Credit Card Scheme के लिए apply कर सकते है।  

  • Kisan Credit Card के लिए सर्वप्रथम आपको बैंक की official Website पर लॉगिन करें।  

  • login के बाद Home Page ओपन होगा अब यहां पर आपको एग्रीकल्चर एवं रूरल पर क्लिक करें।  

  • उसके बाद आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा।  जहां उस न्यू  पेज आपको Kisan Credit Card पर क्लिक करें। 
  • उसक बाद न्यू पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा।  एप्लीकेशन भरने से पहले उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।  

  • फिर Apply Button पर क्लिक कर दें, क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा इस फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गयी है उसको सावधानी पूर्वक भरें किसी भी तरह की गलती होने पर आपका फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जायेगा।  
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें उसके बाद आपको एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर प्राप्त हो जायेगा।  
  • इस एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर को संभालकर रखें भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ेगी।  

Helpline Number- किसान क्रेडिट कार्ड  से जुडी किसी भी जानकारी के लिए  helpline number-011-24300606 पर संपर्क कर सकते है।  

Click Here Apply for kisan credit card online

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here