इस Mobile App से किसानों को किराए पर मिलेंगे सस्ती दरों पर मंहगे कृषि उपकरण और मशीनरी, ऐसे करें Download

0
इस Mobile App से किसानों को किराए पर मिलेंगे सस्ती दरों पर मंहगे कृषि उपकरण और मशीनरी, ऐसे करें Download

आज का यह लेख किसानों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि मैं आपको बताने वाली हूं ऐसी एप के बारे में जिसके जरिए कोई भी किसान घर पर बैठकर आराम से खेती से जुड़े कृषि उपकरण, ट्रैक्टर आदि किराए पर ले सकता है। इसके लिए बस कृषक को अपने मोबाइल पर CHC Farm Machinery Mobile App डॉउनलोड करनी है। इस एप के माध्यम से वह खेती से जुड़ी कोई भी मशीनरी मंगवा सकता है।

आपको बाते दें कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) द्वारा इस एप को लॉन्च किया गया है। यह किसानों के लिए सरकार की खास पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे, मंझोले किसानों का विकास करना है। कई बार ऐसा होता है कि पैसे की कमी के कारण यह किसान उत्तम और महंगे कृषि उपकरणों के प्रयोग से वांछित रह जाते हैं। वह उच्च तकनीकी उपकरणों जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रैशिंग मशीन आदि नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन इस एप के माध्यम से अब सभी छोटे किसान इन उपकरणों का फायदा उठा सकेंगे।

जी हां, अब से किसान सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल एप का प्रयोग करके घर पर बैठे- बैठे कोई भी मंहगा कृषि उपकरण और मशीनरी किराए पर मंगवा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि मोबाइल में CHC Farm Machinery Mobile App Download करने के Steps क्या हैं, इसकी विशेषताएं क्या है, MP Kissan App Download कहां से Download कर सकते हैं? इसके अलावा आप यहां जानेंगे कि कैसे आप Kirishi  Kissan Moblie App  और Kissan Suvidha App  Download कर सकते हैं आदि?

CHC Farm Machinery Mobile App की विशेषताएं (Characteristics)

  • इस एप के माध्यम से सरकार किसानों को कस्टम सर्विस उपलब्ध कराती है, जिससे किसान खेती करने के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरण किराए पर ले सके।
  • इस एप को करीब 40 हजार कस्टम हायरिंग सेंटर्स के साथ जोड़ा गया है।
  • इस एप के माध्यम से 50 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध सभी उपकरणों की जानकारी मिलेगी।
  • इस एप के जरिए किसान अपने हिसाब से उपकरणो का चुनाव कर सकता है।
  • इसके माध्यम से करीब 1 लाख 20 हजार मशनीरी और उपकरण किराए पर लिए जा सकते हैं।  

 ऐसे करें CHC Farm Machinery Mobile App Download

Step 1- इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाना होगा।

Step 2-इसके अलावा आप दिए गए इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=app.chcagrimachinery.com.chcagrimachinery पर क्लिक करके भी यह एप Download कर सकते हैं।

Step 3-एप डाउनलोड करने के लिए आपको Install ऑपशन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको दी गयी भाषाओं जैसे हिन्दी, उर्दू, गुजराती, अंग्रेजी, नेपाली आदि में से किसी एक भाषा का चयन करना है।

Step 4-जिसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाना है। यदि आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले Login ID बना लें।

Step 5-उसके बाद आपके सामने CHC Service Provider (सीएचसी सेवा प्रदाता)/ Farmer(किसान) / User (उपयोगकर्ता) का विकल्प आएगा। अपने हिसाब से दोनों ऑपशन में से किसी एक का चुनाव कर लें।

Step 6-जिसके बाद आपको खुद से संबंधित पूरा ब्योरा भरना है, जसे कि अपना नाम, प्रदेश, जिला, तहसील, गांव, खेती के लायक जमीन कितनी है आदि।

Step 7- सारी डिटेल भरना के बाद अब आप कृषि उपकरण किराए पर ले सकते हो।

 

 MP Kissan App Download

 एमपी किसान एप को डाउनलोड करने के लिए दिए गए इस लिंक पर https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.mapit.kisanapp क्लिक करें और यह एप अपने मोबाइल में Install कर लें।

सरकार ने क्यों लॉन्च की एमपी किसान एप (MP Kissan App)-

MP किसान एप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और ज़मीन मालिकों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित की गयी है –

  •  बोई गई फसलों का स्व-प्रमाणन।
  •  खसरा, खतौनी और मानचित्र की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए।
  •  आधार नंबर के माध्यम से खुद के खतों को लिंक करने के लिए।
  • समय-समय पर सरकार द्वारा जारी परामर्शी प्राप्त करने के लिए।

Kirishi  Kissan Moblie App Download

इस एप को डाउनलोड करके के लिए दिए गए इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cropdemonstrate&hl=en पर क्लिक करें।  इस एप में 12 भाषाएं उपलब्ध हैं।

आपको बता दें कि यह एप इसलिए लॉन्च की गई है ताकि-

  • किसानों को कृषि से जुड़ी नई तकनीक, बीज और मौसम की जानकारी उपलब्ध करायी जा सके।
  • कृषि किसान एप का सबसे ज्यादा फायदा छोटे और सीमांत किसान को है।
  • इस एप के जरिए वह भी तकनीकी लाभ उठाकर आगे बढ़ सकते हैं और अपना विकास कर सकते हैं।

Kissan Suvidha App Download

इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cdac.bharatd.agriapp&hl=hi पर क्लिक करके आप किसान सुविधा एप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप में उपलब्ध हैं ये सभी सुविधाएं-

  • मौसम की रिपोर्ट प्रदान की जाती है कि एक चयनित जिले का अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा होगा।
  • बीज, कीटनाशक, उर्वरक और फार्म मशीनरी के डीलरों का नाम, मोबाइल नंबर और पता प्रदान किया जाता है।
  • विभिन्न मंडियों में विभिन्न फसलों की दरों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।
  • कीट प्रबंधन से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की जाती है, आदि।

 

दोस्तों हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। हमारे एक्पर्ट जल्दी ही आपके सवालों का जवाब देंगे।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here