नकली नोट की पहचान करने के लिए डाउनलोड करें ये एप – Download this app to identify fake notes

0
नकली नोट की पहचान करने के लिए डाउनलोड करें ये एप - Download this app to identify fake notes

दोस्तों आज मैं आपको बताउंगी कि कैसे आप असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं। सरकार द्वारा कौन सी एप लॉन्च की गयी है, जिनकी सहायता से आप नकली नोटों की जांच कर सकते हैं? आप ये एप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां पर मिलेंगें।

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि नोटबंदी के बाद से 2000 और 500 के नोटों का चलन काफी तेज हो गया है, जिसके साथ नकली नोटों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यह नोट नकली हैं या असली इसकी पहचान करना काफी मुश्किल होता है। यही वजह है कि कई बार जालसाज नकली नोट देकर शरीफ व्यक्तियों को अपना शिकार बना लेते हैं। जिस वजह से  लोगों को काफी नुकसान हो जाता है। लेकिन आप किसी ऐसा धोखे का शिकार न हो, इसके लिए मैं आपको बताउंगी कि आखिर असली नोट की पहचान क्या है। इसके अलावा आपको बताउंगी CHK FAKE App और INR Fake Check Guide एप से आप नकली नोट की पहचान कैसे कर सकते हैं?

सली और नकली नोट की पहचान

1. असली नोट पर जब हल्की रोशनी डालकर देखते हैं, तो उसमें महात्मा गांधी का Watermark यानी कि तस्वीर दिखाई देती है। जबकि नकली नोट में ये वॉटर मार्क नहीं होता है।

2. नोट पर हल्की रोशनी डालने पर महात्मा गांधी की फोटो जिस प्रकार दिखाई देती है, ठीक उसी प्रकार नोट पर हल्की रोशनी डालकर देखते हैं, तो उस पर अंकित उसके मूल्य की मुद्रा भी दिखाई पड़ती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मुद्रा सफेद जगह पर आड़े अंकों में छपी हुई होती है। जबकि नकली नोट में ऐसा कुछ नहीं होता है।

3. लगभग सभी इंडियन करेंसी पर गर्वनर के हस्ताक्षर अंकित रहते हैं।

4. नोटों पर साल भी अंकित होता है, हालांकि नए नोटों में साल के अंकित होने की जगह बदल दी गई है। पुराने नोटों में साल नोट के पीछे नीचे की ओर बीच में अंकित होता है, जबकि नए नोटों में साल पीछे की ओर बाएं तरह अंकित है। जबकि नकली नोटों में यह साल अंकित नहीं होता है।

CHK FAKE App Download करके जांचे नोट असली है या नकली

Step 1. यह एप डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और CHK FAKE App टाइप करके सर्च करना है।

Step 2.इसके अलावा आप दिए गए इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.chkfake&hl=en_IN पर क्लिक करके भी चेक फेक एप डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 3.क्लिक करने के बाद आपको यह एप Install करनी है।

Step 4. जिसके बाद रजिस्टर होने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है।

Step 5.उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Verification के लिए एक कोड दिया जाएगा। उस कोड को भरें।

Step 6.उसके बाद आपको Currencies  विकल्प का चुनाव करना है।

Step 7.जिसके बाद आपको कई तरह की करेंसियों के विकल्प दिखाई देंगे। आप दिए गए उन सभी ऑपशन में से जिस भी करेंसी के नकली या असली होने का पता लगाना चाहते हैं। उस Currency का चुनाव कर लें।

Step 8.उसके बाद आपको Start CHK  विकल्प पर क्लिक करना है। जिसके बाद एक-एक करके आपको असली नोट की पहचान बतायी जाएगी। अगर आपके नोट में बताए गए फीचर्स मौजूद है, तो yes पर क्लिक करें और Next CHK पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ते रहें। यदि नोट में बताए गए सभी फीचर्स मौजूद हैं , तो आपका नोट असली है।

उदाहरण के लिए- जैसे कि अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि आपका 2000 का नोट असली है या नकली, तो उसमें ये फीचर्स जरूर होने चाहिए। जैसे कि

1. नोट पर महात्मा गांधी का वॉटर मार्क होना चाहिए।

2. नोट को टेढा करने पर लिखे अंक मूल्य (Numeral Value) 2000 का रंग हरे से नीला हो जाए आदि।

 

INR Fake Check Guide App से चलेगा नकली नोट का पता

इसी तरह से आप  INR Fake Check Guide App Download करके भी असली नकली नोट की जांच कर सकते हैं। यदि आप इस एप को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो दिए गए इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.citrus.inrfakechecker&hl=en_IN पर क्लिक करें।

दोस्तों हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर इस तरह की कोई भी जानकारी आप प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जल्दी ही आपके सवालों का उत्तर दिया जाएगा। और हां, इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here