ऐसे मिलेगा आपका खोया हुआ Mobile फोन, यहां करें Online Complaint

1
ऐसे मिलेगा आपका खोया हुआ Mobile फोन, यहां करें Online Complaint

आज की दुनिया में  मोबाइल फोन हर किसी के जीवन का केंद्र बन गए हैं। मोबाइल पर एक व्यक्ति के संपूर्ण जीवन का दस्तावेजीकरण होता है। इसमें व्यक्ति की निजी तस्वीरें, संपर्क, बैंक विवरण, ब्राउज़िंग इतिहास, व्यक्तिगत ईमेल, फोन लॉग और लगभग अन्य व्यक्तिगत जानकारियां होती हैं। मोबाइल फोन का महत्व दिनभर दिन बढ़ता जा रहा है।

यही वजह है कि हैंडसेट व्यक्तिगत डेटा या उसमें संग्रहीत महत्तवपूर्ण जानकारियों के संदर्भ में एक मूल्यवान वस्तु बन गया है। ऐसे में आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाना एक गंभीर समस्या बन सकता है। फोन की चोरी किसी के लिए भी बुरा सपना हो सकता है। अगर आपका फोन चोरी हो जाता है तो आप बिल्कुल भी न घबराएं। क्योंकि मैं आपको बताने वाले हूं कि कैसे आप ऑनलाइन शिकायत करके खोया हुआ मोबाइल पा सकते हैं।

 

ऑलइन शिकायत करने के विभिन्न चरणों इस प्रकार हैं-

  1. सबसे पहले आप दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

दिल्ली पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट है-

http://www.delhipolice.nic.in/citizen_services.html

 

    1. इसके बाद आपको होम पेज पर बहुत से विकल्प आपको स्क्रीन पर दिखेंगे, जिनमें से आपको citizen services वाले ऑपशन पर क्लिक करना है।
  1. जब आप इस ऑपशन पर क्लिक करेंगे तो lost and Found का विकल्प आपके सामने आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  2. इसके बाद आपको registration करना है। पंजीकरण के आपको lost article report वाले ऑपशन पर क्लिक करना है। फिर आपके सामने चार विकल्प आएंगे-
  • 1.Retrieve
  • 2.register
  • 3.search found articles
  • 4.FAQ

इन चारों विकल्पों में से आपको दूसरा विकल्प यानी रजिस्टर चुनना है।

  1. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है। इस फार्म में आपको पूछी गयी सारी व्यक्तिगत डिटेल भरनी है। इस फार्म में खोए हुए सामान की जानकारी भी भरनी होगी।

रेजिस्ट्रेशन फॉर्म में दिए गए सभी विकल्प इस प्रकार  हैं-

  • Complainant’s Name– इस विकल्प में आपको उस व्यक्ति का नाम भरना है, जो अपने खोए हुए मोबाइल को पाने के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है।
  • Complainant’s Address– इस विकल्प में शिकायतकर्ता का अपना पता भरना होगा, जहां वह रहता है।
  • Complainant’s Mobile No- इस विकल्प में शिकायतकर्ता का अपना चालू मोबाइल नबंर भरना होगा।
  • Complainant’s email ID– इस विकल्प में शिकायतकर्ता को अपनी ईमेल ईडी भरनी है, जिसके जरिए वेरिफिकेशन के लिए FIR की कॉपी उसे भेजी जा सके।
  •  Place Of Loss In Delhi– इस विकल्प में आपको उस जगह का नाम भरना है, जहां पर आपका मोबईल खो गया था।
  • 6. Date Of Loss– यहां पर वो तारिख भरें, जब आपका फोन चोरी हुआ था।
  • 7. Time Of Loss– यहां पर वो समय भरें, जब आपका फोन चोरी हुआ था।
  •  8. Lost Articles– यहां पर खोए हुए सामान का नाम भरें।
  • 9. Description– इस विकल्प में खोए हुए सामान या मोबाइल फोन की वेसिक डिटेल भरें।
  • 10. ADD – इस विकल्प पर क्लिक करें। ऐसे करने से भरी गयी डिटेल फाइल से साथ जुड़ जाएगी।
  • 11.Any Other Details– यदि कोई और जानकारी आप जोड़ना चाहते हैं, तो इस ऑपशन पर क्लिक करें। ऐसा करने से वह डिटेल भी फाइल के साथ जुड़ जाएगी।
  • 12.Enter Captcha Code– उपरोक्त सभी विवरणों के बाद दिए गए कोड को भरें।

5. ये सभी डिटेल भरने के बाद आपके submit बटन पर क्लिक करना है। लेकिन क्लिक करने से पहले भरी गयी सारी डिटेल को ध्यानपूर्वक दोबारा चेक जरूर कर लें, कि वह सही है या नहीं।

6. अब अपनी ईमेल आईडी चेक करें, जहां आपको पीडीएफ फॉर्म में अपनी ई-एफआईआर मिलेगी। उस रिपोर्ट का प्रिंट आउट ले लें।

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here