किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बिहार सरकार की खास पहल (Online Registration for Kisan Samman Nidhi Yojana Bihar in Hindi)

2
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बिहार सरकार की खास पहल (Online Registration for PM Kisan Samman Nidhi Yojana Bihar in Hindi)

 

यह लेख कृषिप्रधान राज्य यानी बिहर के किसानों के लिए बेहद खास होने वाला है। जी हां, मैं आपको बताउंगी कि कैसे आप (किसान) बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जाने आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM  Kisan Samman Nidhi Yojana) क्या है?, यदि आप बिहार में PM  Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कौन- कौन से जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी?

इसके अलावा आपको बताउंगी कि  PM  Kisan Samman Nidhi Yojana आवेदन स्थिति ऑनलाइऩ कैसे चेक की जाती है?PM  Kisan Samman Nidhi Yojana List ऑनलाइन कैसे देखते हैं? इन तमाम प्रश्नों का उत्तर जाने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

 

पीएम किसान / पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM  Kisan Samman Nidhi Yojana)

  • इस योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री द्वारा देश के सभी किसान भाईयों के लिए की गयी है, ताकि वह बेहतर तरीके से कृषि उत्पादन कर सकें।
  • इस योजना की शुरूआत 1 दिसंबर साल 2018 से हो चुकी है।
  • इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा हर साल किसानों के खाते में 6000 रूपए डाले जाते हैं।
  • किसान को 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों के रूप में यह पैसा दिया जाता है।
  • इस पैसा का उपयोग करके किसान कृषि उपकरण खरीद सकता है, जिनकी सहायत से वह उत्तम किस्म की फसल उगा सकता है। उस फसल को बेचकर वह मुनाफा कमा सकता है।

 

बिहार में PM  Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)

  • नागरिकता प्रमाण पत्र- भारत की नागरिकता हो।
  • जमीन के कागजात।
  • आधार कार्ड।
  • बैंक खाता विवरण- पासबुक की कॉपी।

 

ऐसे ऑनलाइन चेक करें PM  Kisan Samman Nidhi Yojana List

 

बिहार में PM  Kisan Samman Nidhi Yojana की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process of PM Kisan Samman Nidhi Yojana Bihar)-

Step 1- सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/  पर क्लिक करना है।

Step 2– जिसके बाद कृषि विभाग द्वारा एक महत्तवपूर्ण संदेश दिया जाएगा। उस मेसेज को ध्याने से पढ़ें और ‘Proceed to Home Page’ पर क्लिक करें।

Step 3- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होमपेज खुलेगा, जहां पर आपको ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ विकल्प के नीचे ‘आवेदन करें’ पर क्लिक करना है।

Step 4– उसके बाद आपको ‘General User’ पर क्लिक करना है।

Step5– जिसके बाद एक नया टैब खुलेगा, जहां पर आपको पंजीकरण संख्या (Registration Number) भरनी है। इस पेज पर किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश भी दिए  होंगें, जिन्हें आप ध्यान से पढ़ लें।

नोट- 1. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसान सम्मान निधि योजना के लिए सिर्फ किसान ही आवेदन कर सकते हैं।

2. यदि आप (किसान) इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आपको Registration Number प्राप्त होगा है।

 

ऑनलाइन किसान पंजीकरण (Online kisan Registration) करने के आसान Steps

1- सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/  पर क्लिक करना है।

2- जिसके बाद कृषि विभाग द्वारा एक महत्तवपूर्ण संदेश दिया जाएगा। उस मेसेज को ध्याने से पढ़ें और ‘Proceed to Home Page’ पर क्लिक करें।

3- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होमपेज खुलेगा, जहां पर आपको हेडर मेन्यू में दिए गए ‘पंजीकृत’ विकल्प के अभिभाग ‘पंजीकृत करें’ पर क्लिक करना है।

4-  उसके बाद आपको ‘General User’ पर क्लिक करना है।

 

नोट– 1. आधार संख्या कृषि विभाग के सभी अनुदान योजनाओ के लिये अनिवार्य है|

 

5- फिर आपकी स्क्रीन पर एक  नया टैब खुलेगा, जहां पर आपको ‘Authentication Type’ में ‘Demography + OTP’ पर टिक करना है।

6-  जिसके बाद आपको अपना आधार नंबर और नाम (आधार कार्ड पर दर्ज नाम) भरकर ‘Authentication’ पर क्लिक करना है।

7- जिसके बाद आधार से जुड़े आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। उसे भरें और ‘Validate OTP’ पर क्लिक करें।

8-  एक नया टैब खुलेगा, जहां पर आपको ‘किसान पंजीकरण’ पर क्लिक करना है।

9-  फिर आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको पूछी गयी सारी जानकारियां सही प्रकार से भरनी है।

10-  फॉर्म भरने के बाद सबमिट कर दें। अब आपको ‘Registration Number’ प्राप्त होगा। उस पंजीकरण संख्या को अपने पास सुरक्षित कर लें। इस तरह किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होती है।

 

Step 6- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र दिखाई देगा। इस फॉर्म में पूछी गया सारा ब्यौरा ध्यानपूर्वक भरें।

Step 7- सारी डिटेल भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें।

Online Check करें PM  Kisan Samman Nidhi Yojana Status

 

आपको हमारा यह पोस्ट यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपका पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा कोई सवाल है, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके आप पूछ सकते हो। यदि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कोई समस्या होती है, तो कमेंट करके हमें जरूर बताएं। हमारे एक्सपर्ट जल्द ही आपकी सहायता करेंगे। कृपया अपने दोस्तों के साथ भी इस लेख जरूर शेयर करें, ताकि वह भी सरकारी योजनाओं के बारें में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें। हम आगे भी आपको कई तरह की सरकारी योजनाओं से अवगत कराते रहेंगे।

 

YOU MAY ALSO READ:

PKVY से होगा किसानों को कई गुना मुनाफा, ऐसे करें जैविक खेती पोर्टल पर पंजीकरण (Online Registration on Javik Kheti Portal)

बिहार में किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया

 

PM  Kisan Samman Nidhi Yojana ऑनलाइन आवेदन के आसान Steps, देखें वीडियो-

 

Comments

comments

2 COMMENTS

  1. […] किसान ऑनलाइन पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें– Kisan Online Registration Process […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here