PETA India की ओर से विराट कोहली को मिला खिताब, जानिए क्या है PETA India ?

0
PETA India की ओर से विराट कोहली को मिला खिताब, जानिए क्या है PETA India ?

यूं तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को कई दफा सम्मानित किया जा चुका है। इतनी सी उमर में ढेर सारी उपलब्धियां पाना कोई आसान बात नहीं हैं। लेकिन उनकी मेहनत और लग्न का परिणाम है, जो आज वह लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। हमेशा से ही वह क्रिकेट के दौरान उमंदा पारियां खेलते आए हैं। बेहतर प्रदर्शन की वजह से उन्हें कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें PETA India  की तरफ से ‘पर्सन ऑफ द ईयर 2019’ का खिताब दिया गया है। जी हां, पेटा (पीपल्स फॉर द ईथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिनल्स) की ओर से यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

आपको बता दें कि उनको यह सम्मान जानवरों की देखरेख, जानवरों के अधिकारों का समर्थन और उनकी दिशा को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्य को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। दरअसल, कुछ वर्ष पहले कोहली ने आमेर किले में सवारी के लिए प्रयोग किए जा रहे हाथी को रिहा कराने के लिए पेटा इंडिया की तरफ से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था। उस हाथी का नाम मालती है, जिसे कुछ लोगों द्वारा बहुत बुरी तरह से पीटा गया था। कोहली के साथ-साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी जानवरों से बेहद लगाव है। उनकी पत्नी को भी पेटा पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है।

हालांकि वर्ष 2018 में यह खिताब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को मिला था।

चलिए जानते है PETA से जुड़ी कुछ खास जानकारियां

आखिर क्या है PETA?

यह एक पशुओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बनाया गया संगठन है। इस संगठन में जानवरों संग नैतिक व्यवहार करने वाले लोग काम करते हैं। यह संस्था पशुओं के सम्मान के लिए किए गए कार्यों में कार्यरत  है। उनके बचाव के लिए काम करती है। इसके अलावा उनके हितों की रक्षा भी करती है।

(PETA) का गठन 1980 में इनग्रिड न्यूकिर्क और एलेक्स पचेको द्वारा किया गया था। यह पूरे संसार का सबसे बड़ा पशु-अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क (Norfolk) में स्थित है। विश्व भर में पेटा लेगभग 20 लाख सदस्य हैं।

PETA  की Full Form

 People for the Ethical Treatment of Animals

PETA का नारा

“पशु हमारे खाने, पहनने, प्रयोग करने, मनोरंजन के लिए उपयोग करने, या किसी अन्य तरीके से दुरुपयोग करने के लिए नहीं हैं।”

PETA का जानवरों की ओर कर्तव्य

  • आपको बता दें कि यह संस्था जानवरों का हर तरह से बचाव करने का काम करती है।
  • जब भी उन पर कोई आपदा आती है, तो उस वक्त पेटा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। साथ ही लोगों को जानवरों संग उचित व्यवहार करने की शिक्षा प्रदान भी करती है।
  • जानवरों के साथ हो रहे शोषण के कई मुद्दों पर पेटा ने काम किया है और आज भी ऐसे कई मुद्दों पर काम कर रही हैं।
  • PETA का उद्देश्य पशुओं संग हो रहे दुरव्यवहार और शोषण को रोकना है। इस प्रकार के सभी मुद्दों पर वह काम भी कर रही है।

किन मुद्दों  पर काम कर चुकी है पेटा संस्था

  • कमजोर चूजों वाला मुद्दा
  •  पतंगबाजी के दौरान मांझे की चपेट में आकर बड़ी संख्या में पक्छियो की मौत का मुद्दा
  •  सर्कस में जानवरों के उपयोग का मुद्दा
  • ज़ंजीरों में कैद और महावत की पिटाई सेहता रहा 13 साल का हाथी सुंदर

PETA India  क्या है?

पेटा के रूप में लोकप्रिय यह लोगों का ऐसा संगठन है जो जानवरों के नैतिक उपचार के लिए काम करता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पशु अधिकार संगठन है। भारत में भी यह संगठन मौजूद है, जिसकी शुरूआत जनवरी 2000 में हुई थी। पेटा इंडिया सरल सिद्धांत के तहत काम करता है कि जानवरों को खाने, पहनने, प्रयोग करने या मनोरंजन के लिए उपयोग नहीं करना है। वहीं, नीति निर्माताओं और जनता को जानवरों के दुरुपयोग के बारे में शिक्षित करता है। साथ ही सभी जानवरों का सम्मान करने की समझ को बढ़ावा देता है। 

 

PETA India Contact No.

98201 22602. 

PETA India CEO

मणिलाल वलियानी (Dr. Manilal Valliyate)

PETA India Facebook Link

https://www.facebook.com/PETAIndia/

 

PETA India Twitter Link

https://twitter.com/PetaIndia?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

 

 

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here