यहां जानिए क्या है जनता कर्फ्यू और यह आम कर्फ्यू से कैसे अलग है?

0
यहां जानिए क्या है जनता कर्फ्यू और यह आम कर्फ्यू से कैसे अलग है?

देश में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ते हालातों को मद्येनजर रखते हुए, हाल ही में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए लोगों से कोरोना वायरस महामारी को रोकने में सहयोग की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पूरे देश में जनता कर्फ्यू करने की घोषणा की है। अब आप सभी के सोच रहे होंगे कि आखिर यह जनता कर्फ्यू है क्या?

तो आपको बता दें कि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको जनता कर्फ्यू की पूरी जानकारी देने जा रहें हैं। जी हां, दोस्तों हम आपको बताएंगे कि जनता कर्फ्यू क्या है?, जनता कर्फ्यू और आम कर्फ्यू में क्या अंतर है?, जनता कर्फ्यू कब से लगेगा?, जनता कर्फ्यू लगाने की असली वजह क्या है?

 जनता कर्फ्यू क्या है? (What is Janatha Curfew)

  • कर्फ्यू यानी ऐसी स्थिति जब लोग अपने घरों तक सीमित रहें और सिर्फ बहुत ही जरूरी काम से बाहर निकले।
  • यानी कि जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों को घर से बाहर तब ही निकलना चाहिए जब काफी जरूरी है। जैसे किसी को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ गई हो या जिंदगी से जुड़ा काफी जरूरी काम हो।
  • यह एक तरह का अनुरोध है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से किया गया है।
  • जैसे कि आप सभी जानते हैं कि बड़ी संख्या में डॉक्टर और कुछ लोग कोरोना के खतरे से लड़ रहे हैं।ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की पीएम मोदी ने अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घरों के दरवाजों, खिड़कियों और बालकनी में खड़े होकर मानवता की सेवा कर रहे लोगों का आभार व्यक्त करें।

 

Click: जानतें है Coronavirus का Test कैसे किया जाता है, जानें इसकी सारी डिटेल

जानें जनता कर्फ्यू और आम कर्फ्यू में अंतर

जनता कर्फ्यू (Janatha Curfew)-

  • जनता कर्फ्यू लोगों को खुद लगाना है।
  • यह एक तरह का अनुरोध है।
  • लोगों को खुद अपने घरों तक सीमित रखना है।
  • वैसे अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो कोई ऐक्शन नहीं होगा।
  • जनता कर्फ्यू कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए है।

 

Clickआखिर क्या है हलाल सेनिटाइजर (Halal Sanitizer)?,जिसकी मुस्लिम कर रहे हैं मांग

 

आम कर्फ्यू (Curfew)-

  • कर्फ्यू प्रशासन की ओर से लगाया जाता है।
  • आम कर्फ्यू जनता से अनुरोध नहीं होता है बल्कि उनके ऊपर प्रशासन द्वारा लगाया जाता है।
  • आम कर्फ्यू की स्थिति में नियम तोड़ने वाले इंसान पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • आम कर्फ्यू अकसर हिंसा आदि की स्थिति में लगाया जाता है।

 

कब से लगेगा जनता कर्फ्यू?

जनता कर्फ्यू रविवार यानी 22 मार्च, 2020 को सुबह 7 बजे शुरू होगा, जो कि रात के 9 बजे तक रहेगा। इस दौरान लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

जनता कर्फ्यू लगाने की असली वजह क्या है?

  • देश कोरोनावायरस के खतरे का सामना कर रहा है। अभी तक इस महामारी का कोई इलाज नहीं मिल पाया है।
  • जी हां आपको बता दें कि इस बीमारी से निपटने के लिए बचाव ही एक तरीका है।
  • यही वजह है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनतान कर्फ्यू लगाने की मांग की गई है। जिसके अंतर्गत लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए, ताकि वे किसी संक्रमति व्यक्ति के संपर्क में आकर खुद भी संक्रमित न हो जाएं।

 

नोट: अभी तक यह बीमारी भारत में नियंत्रण में है। इस चरण में अगर सावधानी बरती जाएगी, तो बीमारी को हराया जा सकता है नहीं तो स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है।

 

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि आपके दोस्त और सगे संबंधी भी जनता कर्फ्यू के बारें में जान सकें और कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से खुद को बचा सकें। यदि कोरोना वायरस को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्दी ही हमारे एक्स्पर्ट आपके सभी सवालों का जवाब देंगे।

YOU MAY ALSO READ

जानिए कैसे फैलता है कोरोना वायरस और कैसे आप कर सकते हैं  अपना बचाव?

Coronavirus से बचना है, तो ऐसे बनाएं Immune Sytem स्ट्रॉंग

जानिए कोरोना वायरस से जुड़े सच और झूठ

Coronavirus से जुड़े 6 जरूरी सवाल, जिनके जवाब आप जानना चाहते हैं

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here