हरियाणा सरकार किसानों को देने जा रही है प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 की सौगात

0
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना ऑनलाइन पंजीकरण, Mukhyamantri Pragatisheel Kisan  Samman Yojana Online Application, फायदें एवं पात्रता की शर्तें। देश की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में देश के किसानों को अहम भूमिका है, हमारे किसान भाई देश की अर्थव्यवथा में बहुत बड़ा योगदान रहता है। परन्तु आज भी कही न कही हमारे देश के कृषको के काम एवं उनकी मेहनत को जो सम्मान मिलना चाहिए वो  उचित सम्मान मिल नहीं पा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों के परिश्रम एवं लगन को सम्मानित करने के लिए जो एक स्कीम प्रारम्भ की गयी है जिसका नाम Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022 है। मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत उन कृषको को नगद राशि प्रदान करके सम्मानित किया जायेगा। जो कृषि में आधुनिक तकनीकी विधियों जैसे- जैविक कृषि, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीकी, लम्बे समय तक टिकाऊ खेती, एकीकृत खेती सिस्टम के द्वारा बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है। 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022- 

हरियाणा गवर्नमेंट ने प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 को कृषि के क्षेत्र में आधुनिक विधि से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले कृषकों को नगद राशि प्रदान करके सम्मानित करने के लिए शुरू की गयी है। इस स्कीम के अंतर्गत पहला पुरस्कार  एक कृषक को 500000 रूपये एवं दूसरे पुरस्कार के रूप में दो कृषकों को 300000-300000 रूपये नगद प्रदान किये जायेगें।  तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच कृषको को 100000-100000 रूपये नगद प्प्रदान करके सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार के अलावा हरियाणा राज्य के सभी जनपदों में जनपद स्तर पर चार पुरस्कार 50000-50000 रूपये के कृषकों को प्रदान किये जायेगें। अर्थात कुल मिलाकर 70 से 75 लाख रूपये राज्य सरकार द्वारा इस स्कीम के तहत किसानो को पुरस्कार के तौर पर प्रदान किये जायेगें।    

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना के द्वारा कुछ नया करने वाले कृषक भाईयों के कार्य को सम्मान देकर उनको आगे भी अच्छा करते रहने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। इस सम्मान से अन्य किसान भाई प्रेरित होकर कुछ नया करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। और प्रदेश अन्य किसान भी कृषि की तरफ ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए आकर्षित होंगे।  

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Scheme Main Points-

  • स्कीम का नाम मुक्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 
  • हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी। 
  • योजना शुरू करने का उद्देश्य किसानों को नगद धनराशि प्रदान करके सम्मानित करना जिससे राज्य के अन्य किसान भाई कृषि की तरफ निवेश करने के लिए प्रेरित हो सके। 
  • इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के किसान ही ले सकेंगे। 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 का लक्ष्य-

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का मुख्य लक्ष्य हरियाणा के कृषको के परिश्रम एवं लगन को नगद धनराशि प्रदान करके सम्मानित करना जिससे राज्य के अन्य किसान भाई खेती करने को प्रेरित हो सकें।  प्रदेश के किसानों को 50000 , 100000, 300000, और 500000 रूपये की सम्मान राशि इस स्कीम के तहत प्रदान की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Scheme 2022 के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान करने के लिए वही किसान चुने जायेंगे चयनित किये जायेंगे जो कृषि के क्षेत्र में नवीन प्रयोग करते है और जैविक एवं प्राकृतिक कृषि करते है। साथ ही खेती के लिए कम पानी का इस्तेमाल करते है। फसल अवशेष प्रबन्धन पर ध्यान देते है। यह स्कीम प्रदेश के आधुनिक कृषि करने वाले एवं कृषि में नये-नये रिसर्च करने वाले किसानों को उनके परिश्रम के लिए सम्मानित करने के साथ ही उनको प्रोत्साहित करने का कार्य भी करेगी। जिससे प्रदेश में कृषक खेती में नई-नई तकनीकी एवं रिसर्च को अपनाने से भयभीत न हों। 

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के फायदे एवं खासियतें-

  • हरियाणा गवर्नमेंट द्वारा अपने प्रदेश के किसानो को नगद धनराशि प्रदान करके सम्मानित करने के लिए Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022 को शुरू किया गया।  
  • इस स्कीम के द्वारा प्रदेश के उन कृषकों को सम्मानित किया जायेगा जो आधुनिक तकनीकी का प्रयोग खेती करने में प्रयोग करते है।  
  • राज्य सरकार ने पहला पुरस्कार, दूसरा पुरस्कार, तीसरा पुरस्कार देने का प्रावधान किया है जिसमे पहले पुरस्कार के रूप में एक कृषक को 500000 रूपये और दूसरे पुरस्कार के रूप में 2 कृषकों को 300000-300000 रूपये प्रदान करके सम्मानित किया जायेगा। 
  • तीसरे पुरस्कार के रूप में पांच कृषको को 100000-100000 रूपये प्रदान किये जायेगें। 
  • इसके अलावा जनपद स्तर पर चार सांत्वना पुरस्कार 50000 -50000 रूपये के प्रदान किये जायेगें। 
  • यह नगद पुरस्कार किसानो को उनकी दक्षता के आधार पर प्रदान किया जायेगा। 
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 को कृषको की प्रगतिशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारम्भ किया गया है।  
  • प्रदेश के सभी कृषको को इस स्कीम के अंतर्गत Apply कर सकते है। परन्तु गवर्नमेंट द्वारा निर्धारित की गई पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा।  
  • प्रदेश सरकार की यह स्कीम राज्य में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करेगा इसके अलावा कृषि के नये-नये रिसर्च को भी प्रोत्साहित करेगा। 

यह भी पढ़ें-हरियाणा सरकार की इनवर्टर और चार्जर योजना का पाएं लाभ / Haryana Inverter Charger Scheme 2022

हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 पात्रता की शर्तें-  

  • लाभार्थी कृषक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • पहला पुरस्कार उन कृषको को प्रदान किया जायेगा जो 10 एकड़ या इससे ज्यादा के कृषि योग्य भूमि के मालिक होंगे।  
  • दूसरा पुरस्कार उन कृषक भाईयों को प्रदान किया जायेगा जिनके पास 5 से 10 एकड़ जमीन होगी। 
  • तीसरा पुरस्कार के लिए उन किसानो को चयनित किया जायेगा जिनके पास 5 एकड़  जमीन होगी। 
  • अनउपजाऊ या बंजर भूमि वाले कृषकों को मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान स्कीम 2022 का किसी भी तरह का लाभ नहीं प्रदान किया जायेगा। 

महत्वपूर्ण दस्तावेज- 

  • लाभार्थी के पास मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए नीचे बताये गए दस्तावेज होने चाहिए। 
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • खसरा खतौनी 
  • भूमि के डॉक्यूमेंट 
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र 
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट आकार की फोटो 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत सेलेक्शन प्रोसेस- 

हरियाणा गवर्नमेंट द्वारा कृषको के फायदे के लिए प्रारम्भ की गयी मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत आधुनिक किसानों का चयन करने के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा। उस समिति में प्रदेश स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डायरेक्टर एवं जनपद स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता आवश्यक होती है। यह समिति हरियाणा के सभी जनपदों एवं गांवों में कृषि में नए एवं बढ़िया प्रदर्शन करने वाले कृषको  को उनकी कार्य दक्षता के आधार पर कैटेगरी में विभाजित किया गया है।  

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत Apply करने का तरीका-

  • सर्वप्रथम लाभार्थी कृषक को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें। 
  • ऑफिसियल वेबसाइट के Home Page पर फार्मर कार्नर के अंतर्गत Apply for Agriculture Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद आपके सामने एक दूसरी लिस्ट ओपन होगी।  
  • उसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान स्कीम के ठीक सामने View के Button पर क्लिक करें। 
  • जैसे ही View के Button पर क्लिक करेंगे तुरंत आपके सामने योजना से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी ओपन हो जाएगी। 
  • उसके बाद सारी जानकारी को ठीक से ध्यानपूर्वक पढ़े फिर Agree के सामने टिक करें। 
  • फिर उसके बाद Click Here for Registration पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद एक New Page ओपन हो जायेगा। 
  • इस New Page पर किसी वक विकल्प पर मांगे गए डिटेल्स की भरकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर सामने पूरा ब्यौरा ओपन हो जायेगा। 
  • फिर आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 
  • फिर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा। उस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी जानकारी को भरें। 
  • फिर इस योजना के लिए आवश्क दस्तावेज को Upload करके Submit करें। 
  • इस तरह आपका मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत Apply कर सकते है।  

हमारे द्वारा योजना से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बता दिया गया है। अगर आपको कोई समस्या है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपकी समस्या का समाधान यथाशीघ्र करेंगे। सरकारी योजनाओं के बारे में अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़ें रहें। 

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here