जानिए ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया

0
e mandi

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मंडी समिति थोक व्यापारियों के लिए प्रदेश भर में व्यापार करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस ई मंडी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यापारी घर बैठे मंडी का रेट पता कर सकता है, और बड़े किसान भी इसमें ऑनलाइन रजिस्टर्ड हो सकते है | किसान भी इस पोर्टल के माध्यम से अपना अनाज, सब्जी या अन्य चीजे पोर्टल के माध्यम से मूल्य जानकर बेच सकते है | सरकार का इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारियों और किसानों को सुविधा प्रदान करना है| प्रदेश का कोई भी व्यापारी इस ई मंडी पोर्टल के माध्यम से अपने लाइसेंस के लिए भी आवेदन यहां पर कर सकता है | यदि आप भी ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, E Mandi Vyapar के बारे में जानना चाहते है तो यहां पर इसकी जानकरी उपलब्ध कराई गई है |

e mandi
उत्तर प्रदेश में किसानों और व्यापारियों को सुविधा देने के लिए emandi.upsdc.gov.in पोर्टल जारी किया गया है जिसके द्वारा मंडी संबंधित कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी | अब यदि कोई भी व्यापारी या किसान इंटरनेट माध्यम से अपना ई-लाइसेंस भी इस पोर्टल के माध्यम से बनवा सकता है और जिसके लिए एसबीआई (SBI) कलेक्ट के द्वारा निर्धारित फीस जमा कर सकता है।
ई मंडी पोर्टल (E Mandi Vyapar) से व्यापारियों दी जाने वाली सुविधाएं
ई मंडी पोर्टल के माध्यम से अब व्यापारियों को काफी सुविधाएं प्राप्त होंगी, व्यापारियों को प्राप्त होने वाली सुविधाएं इस प्रकार है-
मंडी परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारियों हेतु डिजिटल व्यापर (ई मंडी) की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है |
“ई मंडी” (upsdc.gov.in) पोर्टल से व्यापारी ऑनलाइन आवेदन करके लाइसेंस भी बनवा सकते है|
व्यापारी अपने खरीद फरोख्त को ऑनलाइन प्रपत्र – 6,9 जारी करके आसानी से दर्ज कर सकते है | मंडी से प्रपत्र बुक प्राप्त करने के झंझट से छुटकारा मिल जायेगा |
“ई मंडी” में गेट पास के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था की गई है, अतः इसके लिए व्यापारी को गेट पास ऑप्शन पर जाकर गेट पास प्राप्त करे |
व्यापारियों के विभिन्न रजिस्टर ई – मंडी पोर्टल स्वयं बनते है, तथा रजिस्टर मैंटेन करने में स्वतंत्रता होती है |
ई मंडी के द्वारा कहीं से भी तेज और आसानी से कार्य करने की सुविधा प्राप्त होती है |
व्यापारियों की सहायता के लिए सभी मंडी समितियों में “डिजिटल व्यापार सुविधा केंद्र” बनाये गए है |
व्यापारी “डिजिटल व्यापार सुविधा केंद्र” के माध्यम से निशुल्क कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है |
यूनिफाइड लाइसेंस और ई मंडी एक से अधिक मंडी से व्यापार करने का अवसर प्रदान करता है|

emandi
ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे
सर्व प्रथम व्यापारी को “ई मंडी” (emandi.upsdc.gov.in) पोर्टल पर जाना होगा |
इसके बाद विक्रेता में नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को सही सही भरें।
यहां पर आप अपने विषय से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सम्बन्धी विषय के ऑप्शन पर क्लिक करके प्राप्त करे|
अब व्यापारी के सामने विविध, लाइसेंस, प्रपत्र 6,प्रपत्र 9/प्रपत्र 9 (द्वितीय), गेटपास, वाह्य पर्ची, प्रपत्र 7 से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करने लिए ऑप्शन आएगा |
इसके अलावा इस पोर्टल पर व्यापारियों के लिए अन्य सुविधाएं भी दी गई है |
इसके बाद संरक्षित करें पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदक को अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
आवेदक जिस लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहा है उसके लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की पीडीएफ अपलोड करें।
इसके बाद फॉर्म संरक्षित करें पर क्लिक करें।
अब आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए आवेदन शुल्क जमा करें पर क्लिक करें।
आवेदक को लाइसेंस भरने के बाद एस.बी.आई की तरफ से एक रेफरेंस नंबर मिलेगा।
रेफरेंस नंबर प्राप्त होने के बाद आवेदक को आवेदन की स्थिति लिंक पर क्लिक करना होगा। http://emandi.upsdc.gov.in/applicant_login
इसमें आपको रेफरेंस नंबर और लाइसेंस फीस भुगतान की दिनांक भरकर संरक्षित करें पर क्लिक करना होगा।
अब आप अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते है।

emandi
ई-मंडी लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज
थोक व्यापारी एवं आढ़ती लाइसेंस के लिए रूपए 1000 यूनीफाइड लाइसेंस के लिए रूपए 100000 का डिमांड ड्राफ्ट
आवेदक की ओर से 10 रूपए का स्टाम्प पत्र नोटरी से सत्यापित
दो गारंटर द्वारा 10 रूपए का स्टाम्प पत्र नोटरी से सत्यापित
पार्टनरशिप होने की स्थिति में पार्टनरशिप डीड
कंपनी होने पर निबंधन प्रमाण पत्र और मेमोरेण्डम की प्रति
पैन कार्ड की फोटोकॉपी
आधार कार्ड की फोटोकॉपी
बिजली का बिल या हाउस टैक्स की फोटोकॉपी
कंपनी के जीएसटी प्रमाण पत्र और tan की फोटोकॉपी

ई मंडी से संपर्क करें
18001804555, 155241 ( व्यापारी हेतु )

Mob / Whatsapp No. – 8765958629 ( मंडी समिति हेतु )

यहां पर हमनें ई मंडी पोर्टल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई है| यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल janhitmejaari.com पर विजिट करते रहे |

Home

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here