सुबह का नाश्ता को स्किप करने की न करें भूल, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

0
breakfast

नई दिल्ली।कई लोग ऐसे है जिन्हें ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत होती है या यूं कहें कि मजबूरी होती है। वैसे तो कई लोग अपनी वयस्तता के चलते या फिर अपनी डेली रुटीन की वजह से ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते है और सीधा लंच करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि सुबह का नाश्ता आपके शरीर के लिए कितना जरुरी होता है।

breakfast
ज्यादातर लोगों की आदत होती है देर रात तक मोबाइल पर चैट करना और सुबह बिना नाश्ता किए, हड़बड़ी में अपने काम पर निकल जाना। कुछ लोग चाय-बिस्कुट खाने के बाद सीधे एक बार दोपहर में खाना खाते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि बिना नाश्ता किए एक-दो दिन ही रहा जा सकता है। लगातार ऐसा करना कई घातक बीमारियों का कारण बन सकता है।

breakfast
कई बार आपने बीमार लोगों से सुना होगा की मेरी तो कोई नशे की आदत ही नहीं, न ही फैमिली को ही ऐसी कोई बीमारी थी। फिर मैं कैसे शिकार हो गया।
आपको बता दें, कई छोटी-छोटी आपकी गलतियां बड़े बीमारी के रूप में आपके शरीर में घर कर जाती है। इस मामले के जानकार डॉक्टरों की मानें तो सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। यह नाश्ता हमें पूरा दिन ऊर्जावान रखता है। साथ ही शरीर को फीट बनाता है। वहीं, अंग्रेजी वेबसाइट मेन्सएक्सपी में छपी रिपोर्ट के अनुसार सुबह का नाश्ता छोड़ने से हमारे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्व नहीं जा पाते है। जिसकी भरपाई दोपहर के भोजन से नहीं की जा सकती है। ऐसे में हमें प्रतिदिन हल्का नाश्ता करना ही चाहिए।

breakfast
जानिए सुबह का नाश्ता नहीं करना, किन बीमारियों का बन सकता है कारण
शरीर में पोषक तत्वों की हो सकती है कमी : जैसा कि ज्ञात हो सुबह उठने के बाद आदमी दोपहर तक नए जोश और ताजगी के साथ काम करता है। यह तब ही संभव है जब आप नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व ले रहे हैं। अगर आप नाश्ते को स्किप करने की कोशिश करेंगे तो आप थके-हारे और बिना ऊर्जा के ज्यादा देर काम नहीं कर पायेंगे।
डायबिटीज : सुबह नाश्ता नहीं करना आपके ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। जिससे आपको पूरा दिन चिड़चिड़ापन सा महसूस होगा। इससे शरीर कमजोर भी लगेगा। यही नहीं स्वस्थ लोगों में यह टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ाने में सहायक है।

breakfast
मोटापे और हाई ब्लड प्रेशर का रहता है खतरा : सुबह का नाश्ता नहीं लेने से बॉडी का फंक्शन सही से नहीं हो पाता है। इसे छोड़ने से आप दोपहर में एक ही बार में नाश्ते की भरपाई करने की कोशिश में ज्यादा खा लेते हैं। ऐसे में वजन बढ़ने की संभावना चार गुना अधिक बढ़ जाती है। यही मोटापा का कारण बन सकता है। जैसा की ज्ञात हो ज्यादा मोटापा दिल का दौरा पड़ने और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी भविष्य में बन सकता है।
मेटाबॉलिज्म प्रभावित : सुबह का नाश्ता नहीं करना हमारे मेटाबॉलिज्म को स्लो कर सकता है। ब्रेकफास्ट करने से इसे बूस्ट करने में मदद मिलती है।
प्रोटीन की मात्रा कम : सुबह हड़बड़ी में नाश्ता बनाने से बचने के लिए अगर आप इसे स्किप कर देते हैं या चाय बिस्कुट अथवा समोसे, कचौड़ी से काम चलाने की कोशिश कर रहे हैं तो आज ही आदत छोड़ दें और उसके जगह पर अंडा, व्हे, दूध कार्न फ्लैक्स, ब्रेड-आमलेट आदि का सेवन करें। ये आपके शरीर में जरूरी प्रोटीन की मात्रा को कम नहीं होने देता है। जिससे आप एनर्जी से भरपूर रहते है और आपका मूड भी स्विंग नहीं करेगा।
इम्यूनिटी होती है कमजोर : रात में 9-10 बजे भोजन करने के बाद अगर आप सीधे अगले दिन के दोपहर में भोजन करेंगे तो सोचिए आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा। करीब 12 घंटे के बाद भोजन करने से आपके कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को सीधे तैार पर प्रभावित करता है। जैसा कि ज्ञात हो कोरोना काल में इम्यूनिटी कितना जरूरी है हमारे शरीर के लिए। यह समय है इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने का और खुद को स्वस्थ्य रखने का।

breakfast
शरीर में गुड बैक्टीरिया की कमी : थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का-हल्का भोजन लेते रहना चाहिए। विशेषज्ञों की अगर मानें तो इससे शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे शरीर के फंक्शन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आमतौर पर देखा गया है कि लोग हड़बड़ी में ब्रेकफास्ट को नजरअंदाज कर देते हैं और एक ही बार दोपहर में इसकी भरपाई के लिए जमकर भोजन करते हैं। ऐसा करने से शरीर में गुड बैक्टीरिया का विकास नहीं हो पाता है। जिससे हमारे हार्मोन प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि फैट बर्न और मसल्स बनाना हमारे लिए कठिन हो जाता है।
तो फिर आप भी अपनी ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत को छोडें और खुद को तंदुरुस्त बनाएं और स्वस्थ्य रहें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here