हरियाणा समर्पण पोर्टल 2022 ( Haryana Samarpan Portal 2022 ) Online Registration Process 

0
Haryana Samarpan Portal 2022
Haryana Samarpan Portal 2022

हरियाणा समर्पण पोर्टल लॉगइन |  Haryana Samarpan Portal Online Registration and login process | हरियाणा समर्पण पोर्टल एप्लीकेशन फॉर्म तथा पंजीकरण प्रक्रिया देखें | हमारे समाज में बदलाव लाने के लिए गवर्नमेंट द्वारा लगातार कोशिश की जाती रहती है। सरकार इसके लिए तमाम तरह की योजनाओं को संचालित करने का कार्य करती है। Haryana Government द्वारा इस प्रकार की एक योजना का शुभारम्भ किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की योजना का नामा Haryana Samarpan Portal है। इस स्कीम  राज्य के निवासी अपने समाज की सेवा में अपना योगदान कर सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को इस योजना के बारे में, इसके लिए पात्रता  तथा योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में  विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक अवश्य पढ़ें। आइये जानते है Haryana Samarpan Portal 2022 के बारे में… 

हरियाणा समर्पण पोर्टल 2022-

Haryana Government द्वारा Haryana Samarpan Portal को 25 सितम्बर 2021 को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर समाज सेवा में अपना योगदान कर सकते है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिकों को एक सुअवसर प्रदान किया जायेगा। जिसके माध्यम से वह अन्य लोगों की सहायता अथवा सेवा कर सके। राज्य के नागरिकों को यह सेवा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण , पर्यावरण संरक्षण सोशल ऑडिट आदि से संबंधित है। इस स्कीम के शुरू होने से राज्य क लोगों के जीवनचर्या में बदलाव आएगा। इसके साथ ही सशक्त हरियाणा का निर्माण का सपना साकार होगा।  इसके साथ ही जो सीखने की पारिस्थितिकी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। स्किल डेवलपमेंट में भी हरियाणा समर्पण पोर्टल की सहभागिता होगी। टेक्निकल स्किल वालंटियर अलग-अलग सेक्टर में अपने टेक्निकल नॉलेज को शेयर करेंगे।  इसके साथ सॉफ्ट स्किल से जुड़ें प्रशिक्षण भी प्रदान किये जायेंगे। 

यह भी पढ़ें-जानें यूपी पंख पोर्टल ( Pankh Portal ) ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में

रजिस्टर्ड वालंटियर के द्वारा दी जायेंगी विभिन्न सेवाएँ-

हरियाणा समर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड वालंटियर नौजवानों को नौकरी खोजने के स्थान पर रोजगार देने वाला बनाने के लिए भी अभिप्रेरित किया जायेगा। विद्यार्थियों को अलग-अलग करियर के अलग क्षेत्रो के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही उनको सही करियर को चयन में सहायता की जायेगी। इसके साथ ही खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को उनकी पूरी क्षमता प्राप्त करने में वालंटियर सहायता कर सकेंगे। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को वालंटियर निर्देश, सलाह एवं अभिप्रेरणा प्रदान करेंगे। कृषकों को भी वालंटियर के द्वारा जागरूक किया जायेगा। विभाग के माध्यम से संचालित तमाम तरह की क्षेत्रों गतिविधियों में मदद भी कृषकों को प्रदान की जायेगी। वालंटियर के द्वारा कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा वालंटियर आकंड़े सत्यापन प्रक्रिया में भी मदद करेंगे। जिससे कई सारी योजनाओं का फायदा लाभार्थियों तक आसानी से पहुँच सकें। खाद्यान्न वितरण में आने वाले परेशानियों को भी वालंटियर के द्वारा सरकार को सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सहायता 181 के लिए जन जागरूकता फैलाई जाएगी।  

हरियाणा समर्पण पोर्टल 2022 का लक्ष्य-

Haryana Samarpan Portal का लक्ष्य समाज सेवा करने वाले लोगों को एक सुअवसर प्रदान करना है। ताकि वो लोगो अपना योगदान समाज सेवा के कार्यों में दे सकें। इस योजना के तहत वालंटियर अलग-अलग तरह के क्षेत्रों में अपनी सेवा दे सकेंगे। जिससे की राज्य के लोगों की जीवनचर्या में बदलाव लाया जा सकें। इसके साथ ही वह सशक्त एवं स्वावलम्बी बन सकें। हरियाणा समर्पण पोर्टल के तहत यह योगदान शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट खेल मित्र, कृषक मित्र, वृक्ष मित्र, सोशल ऑडिट, स्वच्छता आदि के क्षेत्र में होगा। इस स्कीम को सुचारु रूप से संचालित होने से राज्य का विकास होगा। राज्य के नागरिको तक अलग-अलग तरह की सेवाएं Haryana Samarpan Portal के माध्यम से पहुंचाई जायेंगी। 

हरियाणा समर्पण पोर्टल 2022 के तहत भागीदारी के क्षेत्र-

  • Navodya Saksharta Yojana 
  • Shiksha Skill Development 
  • Khel Mitra
  • Kisan Mitra
  • Vriksha Mitra
  • Social Audit 
  • Yojana and Servey 
  • Swachachhta Mitra
  • Mahila evam Bal Vikas 

हरियाणा समर्पण पोर्टल के फायदे एवं विशेषताएं-

  • हरियाणा गवर्नमेंट द्वारा Haryana Samarpan Portal की शुरुआत 25 सितम्बर 2021 को की गयी। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करा कर समाज सेवा में सहभाग कर सकते है। 
  • हरियाणा समर्पण पोर्टल 2022 के द्वारा राज्य के नागरिकों को समाज सेवा का एक स्वर्णिंम अवसर प्रदान किया जायेगा। 
  • इस पोर्टल के तहत समाज सेवा करने के लिए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास किसान कल्याण, स्किल डेवलपमेंट पर्यावरण संरक्षण, कम्युनिटी स्वच्छता, सोशल ऑडिट आदि से जुड़े कार्यों में योगदान करने का मौका प्रदान किया जायेगा।  
  • इस पोर्टल के संचालन से राज्य के नागरिकों की जीवनचर्या में सुधार देखने में मिलेगा।  
  • राज्य के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे। 
  • शिक्षा के क्षेत्र में इस योजना के संचालित होने से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हरियाणा का निर्माण होगा।  
  • इस पोर्टल के माध्यम से टेक्निकल स्किल वालंटियर अन्य क्षेत्रों में अपनी टेक्निकल नॉलेज को शेयर करेंगे। 
  • इस योजना के तहत सॉफ्ट स्किल से भी जुड़ी ट्रेनिंग प्रदान की जायेंगी।  

योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता की शर्त एवं आवश्यक डॉक्यूमेंट-

  • लाभार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु का प्रमाण पत्र पासपोर्ट आकार की फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ई-मेल आईडी 

हरियाणा समर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस-

  

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद सामने एक होम पेज खुलेगा। 
  • उसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके उपरांत आपकी स्क्रीन पर एक New Page खुलेगा। 
  • इस Page पर आवेदक को अपनी फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी। 
  • फिर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर पुन: एक New Page खुलेगा। 
  • इस Page पर पूरा रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को भरना होगा। 
  • फिर आवेदक को वालंटियर लॉगिन करना होगा। 
  • इस तरह से आप इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कर पायेंगे। 

  हरियाणा समर्पण पोर्टल पर लॉगिन करने का प्रोसेस-

  • उसके बाद सामने एक Home Page खुलेगा।  
  • फिर Login के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद सामने स्क्रीन पर एक New Page खुलेगा।  
  • इस Page पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। 
  • फिर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इस तरह से पोर्टल पर लॉगिन करने का प्रोसेस पूर्ण हो जायेगा। 

Contact Details देखने का तरीका- 

  • संपर्क विवरण देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करें। 
  • लॉगिन करने बाद होम पेज खुलेगा।  
  • फिर उसके पश्चात Help के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • फिर सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।  
  • इस Page पर सभी संपर्क विवरण आसानी से देख सकते है।

हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा प्रदान की गयी Haryana Samarpan Portal से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आयी होगी ऐसी योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट janhitmejaari.com से जुड़ें रहें

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here