जानें यूपी पंख पोर्टल ( Pankh Portal ) ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में

0
Up Pankh Portal 2022
Up Pankh Portal 2022

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल | Pankh Portal | पंख पोर्टल पंजीकरण | 

जैसा कि आप सभी लोगों को जानकारी होगी कि केन्द्र सरकार राष्ट्र के नागरिकों की सहूलियत के लिए तमाम पोर्टल एवं योजनाओं को शुरू करने एवं संचालित करने का कार्य करती रहती है। केंद्र सरकार के साथ ही साथ प्रदेश सरकार भी उसी तरह की अनेक योजनाओं और पोर्टल को लांच करती रहती है जिससे प्रदेश का विकास सही तरीके से हो सके और प्रदेश के नागरिकों को कई तरह की सुविधाएँ दी जा सके। तो साथियों इस तरह के ही एक पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है। उस पोर्टल का नाम यूपी पंख पोर्टल पंजीकरण।  इस पोर्टल को लांच यूपी गवर्नमेंट द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए किया  गया है। 

इस Portal की सेवा की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा की गयी है। इस पोर्टल की सहायता से छात्र अपनी समस्याओं को निराकरण प्राप्त कर सकेंगे। इससे छात्रों को कई सुविधाओं का फायदा प्रदान किया जायेगा। आइये आप सभी को इस पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है आज के अपने इस लेख में इस पोर्टल से संबंधित सारी जानकारी के बारे में बतायेंगे। पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें।  

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना 2022: Online Apply Process 

हम आपको इस लेख में पोर्टल से संबंधित जैसे Pankh Portal क्या है? इसके उद्देश्य क्या है? पोर्टल के फायदे क्या है? पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है? आदि के बारे में इस लेख में विस्तार पूर्वक बताया गया है अधिक जानकारी के लिए लेख को पढ़ना जारी रखें। 

यूपी पंख पोर्टल क्या है?

जैसा कि आप सभी को जानकारी है इस पोर्टल को यूपी सरकार द्वारा लांच किया गया है। यूपी के छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् यूपी द्वारा एक Portal को लांच किया गया है। इस पोर्टल का नाम Pankh Portal है। इस पोर्टल द्वारा प्रदेश के क्लास 9 से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़े फायदे प्राप्त कर सकते है। यूपी पंख पोर्टल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उनको काउन्सलिंग की सुविधा दी जायेगी।

साथ ही साथ सभी छात्र करियर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या दुविधा की स्थिति में समाधान प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे सभी सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। उसके लिए छात्रों को उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्रों को सरकार Pankh Portal की मदद से प्रोफेशनल काउन्सलिंग मुहैया कराएगी। अपनी पसंद के अनुसार स्टूडेंट्स अपने कैरियर का चयन कर सकेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी से संबंधित प्रोफेशनल काउन्सलिंग ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।    

Up Pankh Portal का लक्ष्य- 

यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की शुरुआत करने का मुख्य मकसद क्लास 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउन्सलिंग की ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराना है।  

अधिकतर देखने को मिलता है कि विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा पास करने के पश्चात अपने कैरियर में क्या करेंगे, कौन सा और कैसा कोर्स का चयन करेंगे अथवा अपना भविष्य किस किस सेक्टर में बनाएं आदि तमाम बातों को लेकर माता-पिता भी परेशान रहते है दुविधा की स्थिति में पड़े रहे है। अथवा उनके घर पर कोई पढ़ा लिखा सलाह देने वाला नहीं होता है।  छात्रों की इन्ही समस्याओं का निवारण करने के लिए ही इस पोर्टल को लांच किया गया है।  

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के द्वारा विद्यार्थियों को अपने भविष्य से संबंधित जानकारी के लिए प्रोफेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से जुड़ी जानकारी, स्कॉलरशिप और परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आसानी से इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।  इस पोर्टल के द्वारा विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। कोई भी विद्यार्थी हो उसका भविष्य उत्तम मार्गदर्शन पर निर्भर करता है। इस पोर्टल के द्वारा विद्यार्थी अपना कैरियर सुनहरा बना सकते है।  

यूपी पंख पोर्टल के लिए पात्रता की शर्तें-

  • यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदक का यहां के स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए केवल यूपी के लोग ही पात्र होंगे। 
  • उत्तर प्रदेश बोर्ड में अध्ययनरत छात्र कर छात्राएं इस पोर्टल के अंतर्गत अप्लाई कर सकते है।  
  • क्लास 9 से लेकर 12 तक विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।  

Up Pankh Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया-

  • आवेदक को सर्वप्रथम यूपी पंख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • उसके बाद सामने ऑफिसियल वेबसाइट पर Home Page खुलेगा।  
  • इस Home Page पर प्रवेश ऑप्शन दिखाई देगा।  
  • इस प्रवेश ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद लॉगिन करने का नया पेज ओपन हो जायेगा।  
  • इस पेज पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना ही होगा।  
  • विद्यार्थियों को यूनिक आईडी और पासवर्ड के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल से कांटेक्ट करना होगा।  
  • तभी यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा।  
  • लॉगिन करने के बाद कैरियर का पेज खुलेगा।  
  • इस Page पर विविध प्रकार के Page खुलेगा। 
  • इस पर अपनी पसंद के अनुरूप किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करें। 
  • उससे जुड़ी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। 
  • अगर आप किसी अन्य क्षेत्र या आगे पढ़ाई कैसे करनी है उससे जुड़ी जानकरी प्राप्त कर सकते है।  
  • ऐसी सुविधा का लाभ login करके प्राप्त कर सकते है।  
  • यूपी पंख पोर्टल से संबंधित सवाल जवाब-

प्रश्न-1 यूपी पंख पोर्टल क्या है?

उत्तर-यूपी गवर्नमेंट द्वारा क्लास 9 व 12 वीं के सभी विद्यार्थियों को इस पोर्टल के माध्यम से कैरियर कॉउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। काउन्सलिंग के माध्यम से कैरियर में आने वाली समस्या को हल करने में सहायता मिलेगी।

प्रश्न-2 Up Pankh Portal की शुरुआत कब की गयी?

उत्तर- यूपी सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत 5 सितंबर 2022  की गई।

प्रश्न- इस पोर्टल को किसके द्वारा लांच किया गया है…

उत्तर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा लांच किया गया।

प्रश्न-यूपी पंख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी?

उत्तर-यूपी पंख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट uppankh.inहै।

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here