क्या आप जानते है हरे अंगूर का सेवन करने के इन फायदों के बारे में

0
grapes

नई दिल्ली।वैसे तो अंगूर हर सीजन में आसानी से मिल जाता है और यह कई तरह का होता है लेकिन क्या आपको पता है इसके सेवन से आपको क्या फायदें मिलते है। जी हां, यह एक ऐसा फल है जो आपको कई तरह के फायदें एक ही बार में पहुंचाता है चाहे वो विटामिन सी हो या फिर इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण।

grapes
अंगूर के सेवन करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है लेकिन आज हम आपको गर्मियों में अंगूर खाने से होने वाले कुछ ऐसे फायदे के बारे में बताएंगे जो आपको सेहतमंद बनाए रखने के लिए बहुत मददगार साबित होंगे।आप चाहें तो अंगूर को खाने की बजाय इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

grapes
अंगूर में विटामिन-सी की है भरपूर मात्रा
विटामिन-सी एक ऐसा पोषक तत्व होता है जिसकी नियमित रूप से हमारे शरीर को जरूरत पड़ती है। एंटीऑक्सीडेंट के रूप में यह हमारी त्वचा को निखारने और स्किन टाइटनिंग में भी बेहतरीन असर दिखाता है। इसलिए अंगूर का नियमित रूप से सेवन आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी की पूर्ति कर सकता है।
​अंगूर में है एंटी कैंसर गुण
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से हर कोई बचे रहना चाहता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों में अंगूर का सेवन कैंसर की चपेट में आने से आपको बचाए रख सकता है। इसमें कई प्रकार के ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो एंटी कैंसर गुण रखते हैं। इस कारण अंगूर का सेवन करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के कैंसर से बचे रहने में मदद मिल सकती है।grapes
ब्लड प्रेशर को करता है कम
हाइपरटेंशन के कारण पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। हाइपरटेंशन के कारण लोगों को हृदय से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। इन सब की समस्या से बचे रहने के लिए अंगूर बेहतरीन भूमिका निभा सकता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने का दूर रखता है।
अंगूर डायबिटीज के खतरे से बचाता है
डायबिटीज से बचे रहने में भी अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। अंगूर खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर काफी कम होता है। इसके साथ ही साथ यह फल शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करता है, जिसके कारण आप डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि अंगूर डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक कम कर सकता है।

grapes
​​आंखों की रोशनी बढ़ाता है
आंखों की देखने की क्षमता अगर मेंटेन बनी रहेगी तो लंबे समय तक चश्मा नहीं लगेगा। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खाने में अवश्य शामिल करें। अंगूर में एक विशेष प्रकार का केमिकल पाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए और देखने की क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है। इसलिए अंगूर का सेवन आपके आंखों के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
तो फिर आप भी अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करें और इसका फायदा देखे।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here