क्या आप जानते हैं World Wildlife Day क्यों मनाते हैं? (World Wildlife Day 2020 Facts, Theme, Quotes in Hindi)

0
क्या आप जानते हैं World Wildfie Day क्यों मनाते हैं? (World Wildlife Day 2020 Facts, Theme, Quotes in Hindi)

 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का दिन दुनिया भर में World Wildfie Day 2020 के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ से जुड़ी कुछ खास जानकारियां साझा करने जा रहें हैं। जी हां, यहां पर हम आपको बताएंगे कि आखिर World Wildlife Day की शुरूआत कब हुई थी? World Wildfie Day मानाने की असली वजह क्या है? Flora Fauna की कौन सी प्रजातियां विलुप्त होती जा रहीं हैं? इसके अलावा हम आपके साथ हिन्दी में World Wildlife Day से जुड़े कुछ Quotes भी शेयर करेंगे।

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ का आरंभ कब और किसका द्वारा किया गया था?-

कब और किसने की World Wildlife Day की शुरूआत?

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 20 दिसंबर 2013 को अपने 68वें अधिवेशन में प्रति वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की। विश्व वन्यजीव दिवस का प्रस्ताव थाईलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

World Wildlife Day मनाने का असली मकसद-

  • जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रकृति ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जिसमें मनुष्य और सभी जीवों-जन्तुओं की भोजन श्रृंखला (Food Chain) एक दूसरे पर निर्भर करती है।
  • इस पूरे तंत्र में मनुष्य ने अपना नियंत्रण खो दिया है और यही वजह है कि गत कुछ वर्षों से 80 लाख जानवर और पेड़-पौधो की प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं और लगभग 10 लाख ऐसी प्रजातियां हैं, जिन पर खतरा मंडरा रहा है।
  • इन प्रजातियां का विलुप्त होना बेहद चिंताजनक विषय है, क्योंकि उनमें से ऐसी बहुत सी प्रजातियां हैं जो पारिस्थितिक तंत्र में बड़ी अहम भूमिका निभाती हैं।
  • यही वजह है कि विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है, ताकि वन्य जीवों और वनस्पतियों के कई सुंदर और विविध रूपों और लाभों के बारे में लोगों के भीतर जागरूकता बढ़ाई जा सकें और उन्हें संरक्षण प्रदान किया जा सके। ऐसा करने से fauna and flora की विलुप्त होती प्रजातियों को बचाया जा सके।

World Wildlife Day 2020 की Theme

विश्व वन्यजीव दिवस 2020 की थीम, “पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखना” (“Sustaining all life on earth”) रखी गई है।

Flora and Fauna की विलुप्त होती प्रजातियां

रिपोर्ट की मानें तो

  1. एक छोटी हवाईयन स्नेल व सबसे बड़ी फ्रेशवाटर मछली (चाइनीज पैडलफिश) जैसी जलीय जीव प्रजातियां अब विलुप्त हो चुकी हैं।
  2. साल 1900 से अभी तक हम स्थानीय प्रजातियों का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा नष्ट कर चुके हैं।
  3. इसके अलावा 41% हिस्सा उभयचर प्रजातियों का खत्म कर चुके हैं, जबकि एक तिहाई हिस्सा स्तनपायी प्रजातियों का विलुप्त हो चुका है।
  4. ठीक इसी तरह 680 कशेरूक प्रजातियां हैं, जो हमेशा के लिए हमें अलविदा कह चुकी हैं।
  5. आपको बता दें कि मेंढ़क की गोल्डन टोड प्रजाति भी लगभग गायब होने की कागार पर है।
  6. इसके अलावा कछुआ की विशाल पिंटा प्रजाति भी पूरी तरह विलुप्त हो चुकी है।
  7. इसी तरह से कीटनाशको और बढ़ते उद्योगों से तितलियों की आरेंज अपरविंग मॉथ प्रजाति भी हमेशा के लिए हमें अलविदा कह चुकी है।
  8. अब अर्जेटीना, उरूग्वे और ब्राजील में पाए जाने वाला ग्लॉकस मकाऊ (नीले रंग का तोता), जापानीज सी लॉयन और गैंडों की प्रजातियां भी भारी संकट से घिरी हुई हैं।
  9. इसके अलावा पक्षियों की भी कई प्रजातियां विलुप्त होने की कागार में शामिल हैं, जैसे कि- बिशप, जावा गौरेया, गिद्द, कौआ आदि।

World Wildlife Day 2020 Quotes and Slogans in Hindi

1.जीव- जंतुओ की करोगे जब रक्षा, तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा।

विश्व वन्यजीव दिवस!

 

2.हमने अब यह ठाना है, जीवो को बचाना है।

विश्व वन्यजीव दिवस!

 

3.जैसे करते हैं हम अपनी सुरक्षा, अब करे वैसे ही जीवो की रक्षा।

विश्व वन्यजीव दिवस!

 

4.जीव- जंतुओ को बचाओ, सच्ची मानवता का धर्म निभाओ।

विश्व वन्यजीव दिवस!

 

5.भगवान ने पक्षियों से प्यार किया और पेड़ बनाए,

इंसानों ने पक्षियों से प्यार किया और पिंजरे बनाए!

विश्व वन्यजीव दिवस!

 

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा बताई गई World Wildlife Day से जुड़ी जानकारियां पसंद आयी होंगी। हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह के और भी रोचक तथ्यों के बारें में जानने के लिए हमारी वेबसाइट जनहितमेंजारी.com  को फॉलो करते रहें।

YOU MAY ASLO READ

15 Amazing Knowledgable Facts about Mizoram State in Hindi

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here