व्यापारी बिना लोन स्लिप के ऐसे लें भारत पे से तुरंत लोन- Businessmen take Instant loans from Bharat Pay without loan slip

0
व्यापारी बिना लोन स्लिप के ऐसे लें भारत पे से तुरंत लोन- Businessmen take Instant loans from Bharat Pay without loan slip

दोस्तों मैं आज आपको बताउंगी कि कैसे आप भारत पे के जरीए 5 लाख रूपए तक का लोन ले सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इस लोन को लेने के लिए आपको न तो बैंक स्लिप की और ना ही किसी बैंक स्टेटमेंट की आवश्यकता होती है। इस लेख के माध्यम से आपको बताउंगी कि आखिर भारत पे क्या होता है, भारत पे एप क्या है, आप यहां लोन लेने के लिए कैसे एप्लाई कर सकते हैं, इसकी पात्रता क्या है, भारत पे की ब्याज दरें क्या है, भारत पे का संस्थापक कौन है?

(भारत पे) Bharat pe/ Bharat Pay App क्या है?

Bharat Pe एक वित्तीय तकनीक स्टार्टअप है। यह विशेषकर व्यापारियों और दुकानदारों के लिए शुरू किया गया है। आपको बता हैं कि यह एक ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार करने का सिस्टम है, जिसे भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है, ताकि व्यापारियों को भी डिजिटल भुगतान में सक्षम बनाया जा सके। यह एप विभिन्न तरह की पेमेंट एप ( Paytm, Google Pay आदि) के जरिए की गई UPI पेमेंट को एकत्र करने का सरल और एक मात्र समाधान है। इसके जरिए व्यापारी अतिशीघ्र सीधे-सीधे अपने बैंक एकाउंट में पेमेंट पा सकते हैं। लेकिन, इस एप का लाभ उठाने के लिए व्यपारी को बस OR Code (Quick Respone Code) के लिए साइन अप करना होगा।

भारत पे लोन की पात्रता (Eligibility Of Bharat Pay loan)

  • भारत पे सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको एक दुकानदार या व्यवसायी/ व्यापारी होने चाहिए।
  • साथ ही आपके पास भारतीय मोबाइल नंबर और भारतीय बैंक खाता होना अतिआवश्यक है।

भारत पे लोन (Bharat Pe /Bharat Pay Loan)  की ब्याज दरें (Interest Rate)

भारत पे की बयाज दर 1.67% है। आपको बता दें कि यह 10,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का ऋण या लोन प्रदान करता है, जिस पर  प्रति माह केवल 1.67% की दर से ब्याज वसूलता है। जो कि इस श्रेणी के व्यापारियों के लिए स्थानीय मुद्रा उधारदाताओं की तुलना में सस्ता है। इसके अलावा यह बैंक 5 लाख रूपए तक का भी लोन उपल्ब्ध कराता है।

भारत पे (Bharat Pay) की विशेषताएं-

  • भारत पे के जरिए आप ऑनलाइन लोन ले सकते हैं।
  • इसके माध्यम से आप किसी भी कंपनी से जीरो पर्सेंट कमीश्न पर सीधे-सीधे अपने बैंक में पेमेंट पा सकते हैं।
  • इसकी साइन अप प्रक्रिया काफी सरल है, जिसके लिए आपको किसी भी प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती है।
  • इसके अंतर्गत न तो Transaction Charges लगते हैं और न ही Setup Charges लगते हैं।

भारत पे एप से लोन लेने के लिए व्यापारी फोलों करें ये स्टेप्स-

 Step 1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में भारत पे एप डाउनलोड करनी है।

 Step 2-उसके बाद आपको साइऩ इन करना है, जिसके लिए पहले आपको एकाउंट बनाना होगा।

 Step 3-साइन अप होने के बाद आपको बैंक का एकाउंट नंबर और IFCS code डालना है।

 Step 4-जिसके बाद ओके ऑपशन पर पर क्लिक करना है।

 Step 5-जिसके बाद एक QR Code जनरेट होगा, मतलब अब आपका भारत पे के अंतर्गत एकाउंट बन गया है।

 Step 6-जिसके बाद आपको बिजनेस का नाम और कैटागरी डालनी है तथा confirm का विकल्प दबा देना है।

 Step 7-जिसके बाद भारत पे के माध्यम से आपके एकाउंट में एक रूपए जमा कर दिया जाएगा यानी अब आपका खाता चालू हो चुका है।

 Step 8-फिर आपको होम पेज दी गई तीन लाइनों पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको Download OR का विकल्प दबाना है।

 Step 9-क्लिक करते ही OR code Download हो जाएगा।

 Step 10-लोन लेने के लिए आपको होम पेज पर दिए गए लोन के ऑफर्स में से 5 लाख रूपए वाले ऑफर का चुनाव करना है।

 Step 11-लेकिन इस लोन के लिए अप्लाई करने के लिए आपके सामने कुछ शरतें दी गई होंगी, जिनके मुताबिक-

  1. आपको हर रोज भारत QR Code का प्रयोग करके पेमेंट रिसीव करनी होगी।
  2. अगर आप QR Code के जरिए 10000 रूपए तक एकत्र कर लेते हैं, तो यह लोन आपको मिल जाएगा।

 Step 12-इस तरह आप भारत पे के जरिए आप Instant Loan प्राप्त कर सकते हैं।

भारत पे के सीइओ (CEO Of Bharat Pay)

भारत पे के मुख्य कार्यकारी निदेशक और सह-संस्थापक अश्नेर ग्रोवर हैं।

Bharat Pe customer care number/ 24*7 Helpline Number

888 2555 444

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here