बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया / Bihar Mukyamantri Krishi Vaniki Yojana 2022 

1
Bihar Mukyamantri Krishi Vaniki Yojana 2022 
Bihar Mukyamantri Krishi Vaniki Yojana 2022 

बिहार कृषि वानिकी योजना आवेदन पत्र । Bihar Krishi Vaniki Yojana क्या है। फायदे पात्रता एवं आवेदन करने का प्रोसेस जाने बिहार गवर्नमेंट ने जल जीवन हरियाली योजना के तहत मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को आरम्भ किया है। इस स्कीम के साथ जुड़कर किसान अपनी खेती योग्य भूमि पर पर पॉप्लर के 150 लाख प्रजाति के वृक्ष का रोपड़ कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा कृषको को पेड़- पौधे लगाने के लिए सभी तरह की मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना  प्रदेश में वृक्षा रोपड़ करके पर्यावरण एवं जलवायु को सुरक्षित करने के साथ-साथ नागरिकों के लिए स्वच्छ हवा पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करना एवं किसानो की आमदनी में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य में लागू की गयी है। यदि आप भी इस बिहार कृषि वानिकी योजना 2022 के साथ जुड़कर अपने खेतों में वृक्षारोपड़ कराना चाहते हैं तो वो लोग इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें। हमारे इस लेख में योजना से जुडी सभी आवश्यक जानकारी के बारे में बताया गया है। जो इस योजना को विस्तारपूर्वक समझने और इसका लाभ प्राप्त करने में सहायक होगा। 

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2022-

बिहार गवर्नमेंट द्वारा अपने प्रदेश में किसानो के लिए बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी आरम्भ की गयी है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को अपनी फसल के साथ-साथ खेतो में खाली स्थान पर पॉप्लर का पेड़ लगाना है जिसके खातिर किसानों को गवर्नमेंट नर्सरी से  10 रूपये में एक पॉप्लर का पेड़ प्रदान किया जायेगा और 10 रूपये भी तीन वर्ष के बाद किसानों को वापस कर दिए जायेगा। इसके अतिरिक्त तीन वर्ष के बाद वन विभाग द्वारा खरीदे गए इन पौधों में 50 प्रतिशत या इससे अधिक पौधों की उत्तरजीविता होने पर प्रत्येक पेड़ के अनुसार 60 रूपये की दर से और अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जायेगा। किसानो द्वारा वृक्ष लगाते समय पौधों की लम्बाई कम से कम 10 फीट और गोला 2.5 इंच होना चाहिए। 

कृषि वानिकी योजना 2022 के अंतर्गत बिहार के पर्यावरण एवं वन विभाग के माध्यम से किसानो को पौधों की देख-रेख करने के लिए सभी जरूरी जानकारी भी प्रदान की जाएगी और जब पौधे वृक्ष का रूप ले लेंगे तो उनकी कटिंग भी वन विभाग के स्थानीय ऑफिस द्वारा फ्री में उपलब्ध कराई जायेगी। 

इन पौधों के बड़े होने पर इसका लाभ किसान को ही पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। कहने का मतलब  कि सरकार की लाभ में किसी भी प्रकार ही भागीदारी नहीं होती है। 

बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना का लक्ष्य-

बिहार गवर्नमेंट द्वारा इस योजना को प्रारम्भ करने के लक्ष्य कृषकों को पॉप्लर के पौधों को लगवाकर उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। आप लोगो को जानकारी होगी कि पॉप्लर के पौधे 5-7 वर्ष के बाद बड़े होने पर बहुत बढ़िया कीमत पर बिकते है। जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद प्राप्त होती है। कृषि वानिकी योजना बिहार 2022 के द्वारा किसानो को पॉप्लर के पौधे की देखभाल करने के लिए साथ उन्हें पशुओं से सुरक्षित रखने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त यह स्कीम प्रदेश में पर्यावरण को भी बचाये रखने में सहायक होगी। बिहार में 2150 एकड़ निजी कृषि योग्य भूमि में पॉप्लर नर्सरी की स्थापना की जायेगी। 

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल 2022 पर कैसे करें आवेदन जाने तरीका / Rashtriya Puraskar Portal 2022

बिहार कृषि वानिकी योजना 2022 के फायदे-

  • इस स्कीम के अंतर्गत सारे किसानों को पर्यावरण एवं वन विभाग के स्थानीय ऑफिस से पॉप्लर के वृक्षों की कटाई की सुविधा मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त कृषकों को पॉप्लर के वृक्षों की देखभाल से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। 
  • कृषि वानिकी योजना बिहार 2022 के साथ जुड़कर किसान स्थानीय गवर्नमेंट नर्सरी से 10 रूपये प्रति एक पेड़ के हिसाब से क्रय करने का लाभ प्राप्त कर सकते है। और यह 10 रूपये प्रति पेड़ का पैसा तीन वर्ष के पश्चात किसानों को वापस कर दिया जायेगा।  
  • इसके अतिरिक्त तीन वर्ष के उपरांत वन विभाग से खरीदे गए इन वृक्षों में से 50 प्रतिशत पेड़ों की उत्तरजीविता होने पर प्रत्येक पड़े के अनुसार 60 रूपये के हिसाब से अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जायेगा। 
  • वृक्षारोपड़ किये गये पॉप्लर के पौधे जब बड़े हो जायेगें तो उनका फायदा पूरी तरह से किसान को ही प्राप्त होगा।
  • इस स्कीम के तहत किसानों के खेतों में जो खाली जगह है उस जगह पर 150 लाख पॉप्लर प्रजाति के पौधे लगाए जायेंगे।
  • बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2022 को हरियाली मिशन के तहत पॉप्लर के पौधों को लगाने का कार्य शुरू किया गया है।  बिहर में 2150 एकड़ निजी भूमि पर पॉप्लर नर्सरी की स्थापना करायी जाएगी।  
  • इस स्कीम का फायदा सीधे  बिहार के किसान भाइयों को प्रदान किया जायेगा। ताकि उनकी आमदनी में इजाफा हो। 

बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना पात्रता की शर्ते-

  • बिहार के समस्त किसान भाई इस स्कीम के अंतर्गत अप्लाई करने के पात्र है। 
  • लाभार्थी  किसान की स्वयं की भूमि या लीज पर ली गयी भूमि हो परन्तु लीज पर ली गयी भूमि तीन वर्ष के लिए होनी चाहिए। 
  • पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए भूमि समतल ऊँची जल जमाव मुक्त होनी चाहिए। 
  • किसान के Bank Account में स्कीम के तहत पूंजी के तौर पर 20000 रूपये जमा होना जरूरी है। 
  • किसान की भूमि में पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए सिंचाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।  
  • इस स्कीम के द्वारा आवंटन हेतु प्रति व्यक्ति के अनुसार जमीन को आधा एकड़ से 3 एकड़ रखा गया है। 

आवश्यक दस्तावेज-

  • इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी के पास आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है। 
  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र 
  • 20000 रूपये का Bank में जमा होने के प्रमाण पत्र के तौर पर Bank Passbook Details 
  • लीज की फोटो कॉपी। 
  • अपडेट की गई लगान की रसीद। 
  • मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी की पासपोर्ट आकार की फोटो

बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के अंतर्गत अप्लाई करने का प्रोसेस- 

  • सर्वप्रथम लाभार्थी किसान को पर्यावरण एवं वन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करें। 
  • फिर उसके बाद आपके समक्ष वेबसाइट का Home Page खुलेगा। 
  • उसके बाद Home Page पर Menu Section में Online Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके उपरांत अब एक आवेदन पत्र खुलकर आएगा।  
  • इस आवेदन पत्र में जो भी जानकारी मांगी गयी है उसको आवेदन पत्र में भरें। 
  • सभी जानकारी को भरने के बाद Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप Generate OTP  के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तुरंत ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर एक OTP प्राप्त होगा। 
  • उसके पश्चात आपको उसे OTP वाले बॉक्स में भरें। 
  • फिर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • कुछ देर में आपको पंजीकृत मोबाइल पर 12 अंको का पंजीकृत नंबर प्राप्त होगा। 
  • उसके बाद इस 12 अंको की रजिस्ट्रेशन आईडी से अपने एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को सुधर कर सकते है। 
  • फिर इसके बाद अगले पेज पर पौधों की प्रजाति और पौधों की संख्या को दर्ज करना होगा।  
  • सभी जानकारी को भरने के बाद Save Draft के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अगर आप Final Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपके द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार का कोई भी सुधर नहीं कर सकते है। 
  • यदि Save as Draft के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते है। इस कार्य के लिए Already Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके 12 अंको के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।  
  • उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जो भी आवश्यक डॉक्यूमेंट एवं पासपोर्ट आकार की फोटो Upload करें। 
  • फिर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्टऑउट निकाल लें। 
  • इस तरह से बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के तहत Apply कर सकते है। 

एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस-

  • सर्वप्रथम लाभार्थी योजना की ऑफिसियल  वेबसाइट पर लॉगिन करें। 
  • उसके बाद लाभार्थी के सामने वेबसाइट का Home Page खुलेगा। 
  • वेबसाइट के Home Page पर Check Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • फिर सामने एक New Page खुलकर आएगा।  
  • इस New Page पर अपनी Application ID नंबर भरें।  
  • उसके बाद Show के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • फिर आपके Application से सम्बंधित सारी जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।   

योजना से सम्बंधित सवाल-

Bihar Krishi Vaniki Yojana 2022 क्या है?

Bihar के किसानों को गवर्नमेंट नर्सरी से एक पॉप्लर का पौधा 10 रुपये में दिया जायेगा। इन सभी पेड़ों को कृषक भाइयों को अपने खेत मे खाली जगह में लगाना होगा।

Bihar Krishi Vaniki Yojana 2022 लाभ किसे मिलेगा?

इस स्कीम का लाभ बिहार राज्य के स्थायी निवासी को प्रदान किया जाएगा।

कृषि वानिकी ( पॉप्लर ई. टी.पी.) योजना को किसके द्वारा जारी किया जायेगा?

बिहार स्टेट गवर्नमेंट द्वारा कृषि वानिकी ( पॉप्लर ई. टी.पी.) स्कीम को शुरू किया गया।

राज्य के किसानों को कृषि वानिकी के माध्यम से पॉप्लर के पेड़ों को कहाँ से उपलब्ध कराया जायेगा?

कृषि वानिकी के द्वारा किसानों के लिए पॉप्लर के पौधे को स्थानीय नर्सरी से उपलब्ध कराया जायेग।

 

हमने अपने इस आर्टिकल के द्वारा बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे बताया है। अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी समस्या के बारे में पूछ सकते है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।

 

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here