नई दिल्ली। पूरा विश्व कोरोना संकट से लगातार लड़ रहा है। ऐसे में देशवासियों से घर में रहने की अपील की गई है और पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडॉउन किया गया है। ऐसे में हर कोई अपनी तरफ से मदद कर रहा है और लोगों को सुविधा मुहैया करा रहा है। अब ऐसे में देश की लोकप्रिय दूरसंचार कंपनी जिओ भी ग्राहकों के लिए कुछ अच्छे आफर्स लेकर आई है ताकि उनके ग्राहकों का ये समय अच्छे से बित जाए और उन्हें कोई परेशानी ना आए।
जी हां, रिलायंस जियो ने ये घोषणा की है कि JioPhone अपने यूजर्स को 17 अप्रैल तक 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग और 100SMS फ्री देगा। साथ ही सारे जियोफोन यूजर्स को मौजूदा वैलिडिटी खत्म हो जाने के बाद भी इनकमिंग कॉल्स आते रहेंगे।

लेटेस्ट बेनिफिट्स के सारे जियोफोन यूजर्स को 100 मिनट की कॉलिंग और 100SMS दिया जा रहा है। ताकी यूजर्स 17 अप्रैल तक देश में कहीं भी कॉलिंग और मैसेज कर सकें। वहीं, सारे जियोफोन यूजर्स को वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल्स मिलते रहेंगे। कंपनी द्वारा ये ऑफर कोरोना वायरस से लड़ाई के दौरान अपने यूजर्स की मदद करने के लिए दिया जा रहा है। हालांकि, ऑपरेटर ने ऐसी कोई भी घोषणा अपने रेगुलर जियो ग्राहकों के लिए नहीं की है।



















