eSanjeevani OPD (ईसंजीवनी ओपीडी): मुफ्त में डॉक्टरों से हर बीमारी के लिए लें टेलीकंसल्टेशन की सुविधा

0
What is eSanjeevani_OPD
What is eSanjeevani_OPD

इंटरनेट का जमाना है। आज कल लोग घर बैठे सभी चीजें चाहते हैं। फिर चाहे किसी चीज को खरीदना हो या किसी सर्विस को करवाना हो। अगर घर का फ्रिज या वाशिंग मशीन ख़राब है तो उसके लिए भी लोग ऑनलाइन जाकर मैकेनिक या मिस्त्री बुलाते हैं। वहीं कोई खरीददारी करनी हो, फिर चाहे यह खरीददारी सब्जी, खाना या कोई सामान हो, आदि सब अब इंटरनेट के माध्यम से मिल जाता है। वहीं जब दवाओं की बात आती है तो दवाएं भी ऑनलाइन आर्डर करके मंगा ली जाती है। यहाँ तक कि अब डॉक्टर से कंसल्टेशन भी ऑनलाइन किया जा सकता है।

अगर आपको कोई बीमारी है या बीमारी का अंदेशा है तो कई ऐसे हॉस्पिटल या डॉक्टर हैं जो ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा देते हैं। आपको इसके लिए उनके क्लीनिक या हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ता है। हालांकि ये प्राइवेट हॉस्पिटल या डॉक्टर इसके एवज में मोटी फीस लेते हैं। आज हम आपको भारत सरकार द्वारा चलाई गयी ऐसी ही सुविधा या योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे फ्री में सरकारी और अनुभवी डॉक्टरों से कंसल्टेशन प्राप्त कर सकते हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने eSanjeevani नाम की एक टेलीमेडिसिन सर्विस की शुरुआत की है। वैसे तो eSanjeevani डॉक्टर टू डॉक्टर सर्विस है लेकिन सरकार ने eSanjeevani OPD लांच की है। इसकी मदद से मरीज डॉक्टर से फोन के जरिये टेली कंसल्टेशन प्राप्त कर सकता है।

eSanjeevani के बारे में

ई-संजीवनी (eSanjeevani ) एक टेलीमेडिसिन सर्विस है जिसे डॉक्टर से डॉक्टर के बीच बातचीत के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य पहल के तहत लागू किया गया है। इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत के तहत स्थापित सभी 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को जोड़ना है।अभी तक ई-संजीवनी को 23 राज्यों में लागू किया जा चुका है।

eSanjeevani OPD के बारे में

eSanjeevani OPD से मरीज डॉक्टर से कंसल्टेशन प्राप्त कर सकता है। कोविड-19 के दौरान इस सर्विस को लांच किया गया था ताकि मरीजों को हॉस्पिटल न आना पड़े। ऐसा देखा गया है कि हॉस्पिटल की ओपीडी में बहुत सारे तरह-तरह के मरीज रहते हैं इसलिए इसको बहुत ही ज्यादा भीड़भाड़ या जोखिम भरा एरिया माना जाता है। कोविड की संक्रामकता को कम करने के लिए eSanjeevani OPD को लांच किया गया है। यह एक ऐप के रूप में प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ऐप को इस साल 13 अप्रैल को COVID-19 महामारी के बाद लॉन्च किया गया था। यह नॉन-कोविड मरीजों के लिए सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के अलावा कोविड के फैलाव को रोकने के लिए वरदान साबित हुआ है। तमिलनाडु ने अब तक ई-संजीवनी ओपीडी पर 97,204 कंसल्टेशन दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में इस ऐप से दूसरा सबसे ज्यादा इस ऐप से कंसल्टेशन प्राप्त किया गया है। यहाँ पर कुल 65,173 कंसल्टेशन eSanjeevani OPD से लिए गए हैं।

eSanjeevani OPD ऐप की कुछ प्रमुख खासियत

 

यह एक मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (MIS) आधारित एप्लीकेशन है। यह टेली-कार्डियोलॉजी और टेली-ओफ्थलमोंलॉजी सहित अन्य स्पेशलिटी में सेवाएँ प्रदान करता है। ऐप की मदद से बहुत सारा इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड रखा जा सकता है। डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोन के जरिए टेली-कंसल्टेशन भी प्राप्त किया जा सकता है।

ई-संजीवनी ओपीडी ने 2,22,026 स्पेशलिस्ट, डॉक्टरों और हेल्थवर्कर्स को ट्रेनिंग दी है। इनमे से कई अब इसी एप्लीकेशन के तहत काम करते हैं।

इस प्लेटफॉर्म का एक दिन में 4.34 लाख से ज्यादा मरीजों को सर्विस देने का बेहतरीन रिकॉर्ड है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस एप्लीकेशन पर डॉक्टर से कंसल्टेशन लेने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।

 

eSanjeevani OPD ऐप कैसे मददगार साबित हो सकता है?

 

गाँव और दूरदराज के हिस्से में रहने वाले लोग भी इस एप्लीकेशन की मदद से बीमारी से सम्बंधित प्रतिष्ठित और ट्रेंड डॉक्टर से कंसल्टेशन प्राप्त कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की मदद से किसी को हॉस्पिटल आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।

घर बैठे कई स्वास्थ्य सुविधाएँ यह एप्लीकेशन आपको दे सकता है। हॉस्पिटल जाने की आपको जहमत नहीं उठानी पड़ेगी।

eSanjeevani OPD ऐप का लाभ उठाने के लिए आप प्लेस्टोर में जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में अपनी जानकारी भरकर आप एक प्रोफाइल बना सकते हैं और अपनी बीमारी से संबंधति डॉक्टर कनेक्ट होकर कंसल्टेशन प्राप्त कर सकते हैं।

eSanjeevani OPD ऐप से संबंधति प्रश्न और उत्तर (Questions related to eSanjeevani OPD)

प्रश्न: क्या eSanjeevani OPD में सर्विस फ्री है?
उत्तर: हाँ, इस ऐप पर प्रदान की जाने वाली टेलीमेडिसिन सर्विस बिल्कुल फ्री है।

प्रश्न: मैं eSanjeevani में डॉक्टर से कैसे सलाह ले सकता हूं?
उत्तर: यह बहुत आसान प्रक्रिया है। इसके लिए ऐप पर या वेबसाइट https://esanjeevaniopd.in/Home पर लॉग-इन करें, टोकन नंबर प्राप्त करें, अपनी बारी की प्रतीक्षा करें, वीडियो पर डॉक्टर से बात करें, अपने पिछले रिकॉर्ड दिखाएं और दवा के लिए प्रिस्क्रिप्शन लें।

प्रश्न: ई-संजीवनी को कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर: eSanjeevani को 2019 में लॉन्च किया गया था। इस सेवा को लॉन्च करने वाला पहला राज्य आंध्र प्रदेश था। वहीं ई-संजीवनी ओपीडी: यह ई-संजीवनी मॉडल पर आधारित है और लोगों को उनके घरों में ऑनलाइन ओपीडी कंसल्टेशन सेवाएं प्रदान करता है। इसे अप्रैल 2020 में COVID महामारी के दौरान लॉन्च किया गया था।

प्रश्न: डॉक्टर से ऑनलाइन मुफ्त में कैसे कंसल्ट किया जा सकता है?
उत्तर: मुफ्त टेलीमेडिसिन की सुविधा लेने के लिए आप ई-संजीवनी OPD ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न: देश की मुफ्त टेलीमेडिसिन या टेलीकंसल्टेशन सर्विस क्या है?
उत्तर: मुफ्त में डॉक्टरों से कंसल्टेशन प्राप्त करने के लिए eSanjeevani OPD एक बेहतरीन सुविधा है। इसके जरिये वीडियो कांफ्रेंसिंग और टेली कॉल किया जा सकता है।

प्रश्न: क्या डॉक्टर ऑनलाइन कंसल्टेशन प्रदान करने के लिए पैसे लेते हैं?
उत्तर: हाँ, प्राइवेट डॉक्टर अगर ऑनलाइन कंसल्टेशन प्रदान करने के लिए पैसे चार्ज करते हैं। वहीं सरकार द्वारा लांच की गयी ईसंजीवनी ओपीडी के तहत कोई डॉक्टर फीस नहीं लेता है।

प्रश्न: डॉक्टरों से कंसल्टेशन के लिए क्या कोई ऐप है?
उत्तर: अगर आप मुफ्त में सरकारी डॉक्टर से कंसल्टेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप प्लेस्टोर पर जाकर ईसंजीवनी ओपीडी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

उम्मीद है कि ईसंजीवनी OPD से सम्बंधित सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में आपको मिल गयी होगी. अगर आपको इससे संबधित कोई जानकारी चाहिए या सलाह देनी है तो हमें कमेन्ट सेक्सन में जरूर बताये हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह आर्टिकल शेयर करें ताकि हर किसी को घर बैठे इलाज मिल सकें.

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here