झुर्रियों से बचना है तो ऐसे करें नारियल तेल का इस्‍तेमाल

0
coconut with honey

नई दिल्ली।झुर्रियां किसी भी महिला को पसंद नहीं और ना जाने वह क्या-क्या तरीके अपनाती है ताकि वे अपने बढ़ते उम्र को लोगों से छुपा सकें। महिलाओं की चाह होती है की वे हमेशा सुंदर और जवां दिखे।

coconut turmeric
हालांकि,झुर्रियां सुंदरता को बर्बाद कर उन्हें बूढ़ा दिखाती हैं। जी हां, जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती हैं, स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियों की समस्‍या सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। लेकिन आपको झुर्रियों से बचने के लिए कॉस्‍मेटिक के इस्‍तेमाल की जरूरत नहीं क्‍योंकि हमारे पास आपकी इस समस्‍या के लिए नेचुरल तरीका उपलब्‍ध है। जी हां आप नारियल के तेल से झुर्रियों को आसानी से दूर कर सकती हैं। पुराने समय से ही नारियल के तेल का इस्‍तेमाल हेल्‍थ संबंधी समस्‍याओं के साथ-साथ त्‍वचा समस्‍याओं को भी दूर करने के लिए किया जाता था। इसके अलावा नारियल का तेल बालों की समस्‍याओं को भी दूर करता है।

coconut turmeric
आज हम आपको नारियल तेल के कुछ ऐसे इस्‍तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी हेल्‍प से आप अपने चेहरे की झुर्रियों को आसानी से दूर कर सकती हैं और खुद को आकर्षक बनाए रख सकती है।
झुर्रियों के लिए नारियल का तेल
आप झुर्रियों को दूर करने के लिए वर्जिन नारियल तेल चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्‍छी तरह से साफ कर लें। फिर इसे टॉवल से साफ करके नारियल तेल की कुछ बूंदों को अपने चेहरे पर लगाकर 5 से 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। रात को सोने से पहले ऐसा करें और फिर इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नारियल फ्री रेडिकल्‍स को दूर करता है जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है और झुर्रियों को कम करने में हेल्‍प करता है।
नारियल और कैस्‍टर ऑयल
नारियल के तेल के साथ कैस्‍टर ऑयल का इस्‍तेमाल वास्‍तव में आपकी झुर्रियों के लिए फायदेमंद है। कैस्‍टर ऑयल आपकी स्किन की कंडीशन और नारियल का तेल उम्र बढ़ने के संकेतों पर काम करता है। जब इन दोनों का इस्‍तेमाल एक साथ किया जाता है तो आपकी स्किन जवां दिखने लगती हैं। नारियल तेल की दो से तीन बूंदों के साथ कैस्टर ऑयल को मिलाकर, अपने चेहरे की सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। जब आपकी त्वचा इस ऑयल को अवशोषित कर लें, तो इसके बाद अपनी त्वचा में इस ऑयल को एक घंटे के लिए लगाएं रखें। इस उपचार को आप रोजाना इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
नारियल का तेल और शहद
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, शहद आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपकी त्वचा को अंदर से ठीक करके उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। लेकिन जब इसका इस्‍तेमाल नारियल तेल के साथ किया जाता है, तो शहद आपको झुर्रियों को कम करने में हेल्‍प करता है। नारियल तेल के साथ थोड़ा सा शहद मिलाकर, इसे अपनी झुर्रियों वाली स्किन पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। आप इस उपाय को रोजाना कर सकती हैं।

coconut with honey
नारियल का तेल और हल्दी
आपकी स्किन के लिए हल्‍दी भी बहुत अच्‍छी मानी जाती है। जी हां आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला ये मसाला झुर्रियों को दूर रखने में भी मदद करता है। अगर आप झुर्रियो को दूर भगाना चाहती हैं तो थोड़े से नारियल के तेल में चुटकी भर हल्दी मिला लें। फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। यह कॉम्बिनेशन आपको उम्र बढ़ने के संकेतों को दूर करने में हेल्‍प करता है।

coconutनारियल का तेल आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सैगिंग से बचाता है। इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड भी होते हैं जो नई स्किन सेल्‍स के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। तो देर किस बात की त्वचा की सभी समस्याओं खासतौर पर झुर्रियों से बचने के लिए इसे अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्‍सा बनाएं और खुद को जवां रखें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here