दिव्या भारती के बर्थडे पर जानें उनकी ये खास बातें

0
divya

नई दिल्ली। अपने समय की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती को बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री के रुप में याद किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। कम ही समय में वह कामयाबी की बुलंदियों को छुने लगी थी। उनके कम समय में निभाए गए किरदार काफी पॉपूलर हुए और उन्होंने स्टारडम को बहुत ही आसानी से छू लिया। वजह साफ थी उनकी अदायगी और उनकी खूबसूरती। उनके सारे गाने और उनके लुक को काफी पसंद किया गया।

divya 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरूआत साल 1990 में प्रदर्शित तेलगु फिल्म बोब्बिली राजा से की। इसके बाद ना जाने उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी ये खास बातें।
दिव्या भारती ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1992 में प्रदर्शित राजीव राय की फिल्म ‘विश्वात्मा’ से की। इस फिल्म में दिव्या भारती पर फिल्माया गाना ‘सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई’ दर्शको के बीच आज भी लोकप्रिय है।

divya साल 1992 में ही दिव्या भारती की शोला और शबनम, दिल का क्या कसूर, दीवाना, बलवान, दिल आश्ना है जैसी कई फिल्में प्रदर्शित हुयी। फिल्म दीवाना के लिये दिव्या भारती को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। साल 1992 से वर्ष 1993 के बीच दिव्या भारती ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया जो आज भी नयी अभिनेत्री के लिये एक रिकॉर्ड है। दिव्या भारती ने साल 1992 में फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी कर ली थी। कहा जाता है कि शादी के बाद दिव्या भारती ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम सना नाडियाडवाला रख लिया था। साजिद नाडियाडवाला ने इसको लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि हमने आप लोगों से शादी की बात छुपाए रखी थी।

divyaशादी के महज एक साल के बाद 5 अप्रैल 1993 को बिल्डिंग से गिरकर अभिनेत्री की मौत हो गई। उनकी मौत न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि देश में चर्चा का विषय बन गई थी। उनकी मौत कई सालों तक रहस्य बनी रही। मौत के बाद दिव्या भारती की फिल्म रंग और शतंरज प्रदर्शित हुई। रंग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। आज उनके बर्थडे पर इस दिवगंत अभिनेत्री को नमन।

Comments

comments