सोने का यह तरीका आपकी उम्र करता है कम, इस मुद्रा में सोने से जीएंगे लंबा!

0
सोने का यह तरीका आपकी उम्र करता है कम, इस मुद्रा में सोने से जीएंगे लंबा!

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपको किस समय सोना चाहिए और किस समय सोने से उम्र कम होती है?, शास्त्रों के अनुसार किस मुद्रा में सोने से आयु बढ़ती है?, जो लोग शाम को सोते हैं, उनका क्या होता है?, सोने का सही तरीका क्या है?, कितने घंटे की नींद आपके लिए जरूरी है?, आपको अपनी कौन सी आदतें बदलने चाहिए?

किस समय सोना चाहिए और किस समय सोने से उम्र कम होती है?-

केवल शास्त्र ही नहीं, वरन् विज्ञान के अनुसार भी सोने का सही समय केवल रात का ही है। इसके अलावा दिन में सोना सही नहीं माना जाता, क्योंकि ऐसे लोगों को रोग चिपक जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार भी रात को पूरी नींद ना लेने का परिणाम होता है कि व्यक्ति हर पल बीमार महसूस करता है। ऐसे में सिर दर्द, आंखों में जलन, दिनभर नींद आना और नींद ना मिलने की वजह से व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन आना आम हो जाता है। इसलिए कुछ भी करके रात की ही नींद लेना जरूरी है।

लेकिन आजकल ऐसे कई लोग हैं जिन्हें रात की बजाय केवल दिन में ही सोने का समय मिलता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो शाम के समय सोना पसंद करते हैं। यदि आप इन लोगों की कैटिगरी में आते हैं तो कृपया ऐसा करना बंद कर दीजिए। क्योंकि यह ना केवल आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बल्कि शास्त्रीय नियमों के लिहाज से भी गलत है।

यदि चिकित्सकों की राय के अनुसार चलें तो दिन में सोने वालों को अक्सर कब्ज़, अपच और एसिडिटी रहती है। यदि उनकी यह आदत रोजाना की बन जाए तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि ऐसे में वे हमेशा ही बीमार रहेंगे और बीमारियां बढ़ती-बढ़ती उनकी आयु को कम करने का काम करती हैं।

 

शास्त्रों के अनुसार इस मुद्रा में सोने से बढ़ती है आयु

शास्त्रों में सोने की किस अवस्था में आयु बढ़ सकती है, इसका भी उल्लेख किया गया है। शास्त्रों के अनुसार अच्छी सेहत और लम्बी आयु के लिए शवासन की मुद्रा में सोना चाहिए।

यदि आप शवासन की मुद्रा नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं

  1. इसके लिए सबसे पहले सीधे लेट जाएं और अपने सिर को ऊपर की ओर रखें।
  2. साथ ही अपने दोनों हाथों को अपने शरीर के आसपास सीधा ही रखें।
  3. इससे शरीर को आराम मिलता है, थकान जल्द ही दूर हो जाती है तथा साथ ही व्यक्ति की पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

 

जो लोग शाम को सोते हैं, उनका क्या होता है?

शास्त्रों के अनुसार ऐसे लोगों की उम्र घटती जाती है और अंत में वे अपनी उम्र से काफी जल्दी मौत को प्राप्त होते हैं। इसका कारण भी शास्त्रों में काफी विस्तार से समझाया गया है।शास्त्रों के अनुसार शाम का समय केवल पवित्र कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय देवी-देवता पृथ्वी के भ्रमण के लिए निकलते हैं। ऐसे में यदि शाम के समय व्यक्ति सो रहा होगा तो उसे देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता।

 

 जाने सोने का सही तरीका

1.डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बाईं और करवट सोने से नींद अच्छी आती है। यह न केवल सामान्य व्यक्ति के लिए फायदेमंद है, बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी, इस नींद की स्थिति को सबसे सही माना जाता है। इस पोजीशन में सोने से हर व्यक्ति के शरीर को आराम मिलता है।

2. यह स्थिति सबसे अच्छी सोने की स्थिति भी है। स्टारफिश स्थिति में सोने के लिए, बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को इस तरह से फैलाएं कि पैरों के बीच की दूरी कम हो जाए और हाथों को ऊपर उठाकर सिर के पास रख दें। यह एक आरामदायक नींद की स्थिति है।

3.आमतौर पर, ज्यादातर लोग इस स्थिति में सोते हैं क्योंकि इसे सबसे आम नींद की स्थिति माना जाता है। यह एक ऐसी आरामदायक स्थिति है जिसमें न केवल शरीर को आराम मिलता है, साथ ही यह स्थिति शरीर के विकारों को दूर करने में भी उपयोगी है।

4.सोने की सही विधि के तहत भ्रूण की स्थिति भी सबसे अच्छी मानी जाती है। इस स्थिति में, घुटने छाती की तरफ थोड़ा झुके हुए होते है। इस पोजीशन में सोना भी आसान है क्योंकि व्यक्ति बहुत आराम से करवट ले सकता है और हड्डियों में ज्यादा तनाव नहीं होता है।

 

कितने घंटे जरूरी है नींद

सामान्य व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है इस पर कई तरह के शोध हो चुके हैं। चूंकि अलग-अलग व्यक्ति की नींद की जरूरतें कम या ज्यादा हो सकती हैं इसलिए कम से कम 6 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 9 घंटे तक की नींद सही मानी जाती है।

 

इन आदतों को बदलें-

नींद का टाइमटेबल सही रहे और आपकी कार्यक्षमता पर इसका गलत असर न पड़े इसके लिए जरूरी है कि आप अपने रुटीन में इन सावधानियों को तरजीह दें।

  •  सोने और टीवी देखने के बीच में 45 मिनट का गैप रखें।
  • चाय-कॉफी का सेवन कम करें।
  •  एल्कोहल से दूरी रखें।
  •  सोने से पहले बैलेंस डाइट लें।
  • बहुत देर तक टीवी देखने या कंप्यूटर पर काम करने की आदत पर नियंत्रण करें।
  •  सोने से पहले किताब पढ़ने या संगीत सुनने की आदत डालें।

 

आपको यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही आपका अगर कोई सवाल है, तो कमेंट करके आप हमसे पूछ सकते हैं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here