ये चीजें भिगोकर खाने से दूर हो जाएंगी सारी बीमारियां

0
immunity booster foods

कई ऐसी खाने की चीजें होती हैं जिन्हें रात को भिगोकर सुबह के समय खाना लाभदायक होता है। सुबह के समय इन्हें खाली पेट खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पेट से जुड़ी कई सारी समस्या से राहत भी मिल जाती है। कुछ चीजों को रातभर भिगोकर खाने से उनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। क्योंकि भिगोने से ये अंकुरित हो जाती हैं और इनके पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल जाते हैं।

तो चलिए फिर देरी कैसी इस पोस्ट के माध्यम से हम जानते हैं कि रोगों से मुक्त जीवन बिताने के लिए आपको कौन-कौन सी चीज़ें भिगोकर खानी चाहिए, जिनका सेवन करने से आप तंदुरुस्त रहेंगे-

1.मेथी दाना

  • मेथी दाने का प्रयोग घर की रसोई में तड़का लगाने के काम आती है।
  • इसके अलावा मेथी दाने को अगर भिगोकर सुबह खाया जाए तो डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बहुत लाभदायक होता है।
  • वहीं जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उनके लिए भी मेथीदाने को भिगोकर खाने से आंते साफ होती हैं।
  • जिन महिलाओं के पीरियड्स के दिनों में दर्द होता है उनको भी मेथी दाना खाना फायदा दे सकता है।

 

2.खसखस

  • खसखस को भिगोकर सुबह गर्मपानी के साथ खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • इसमें मौजूद फोलेट, थियामिन होता है। वहीं विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

 

3.बादाम और अखरोट

  • बीपी और मधुमेह के मरीजों के लिए बादाम और अखरोट काफी लाभदायक होते हैं।
  • बीपी और मधुमेह के मरीज अगर रोज सुबह खाली पेट भिगे हुए बादाम और अखरोट खाते हैं तो उन्हें इन दोनों घातक बीमारी से निजात मिल जाती है।
  • बादाम और अखरोट पर किए गए कई अध्ययनों में ये बात साबित भी हो चुकी है।

 

4.अलसी

  • दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं तो अलसी को रातभर पानी में भिगोकर खाने से फायदा होता है।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड का एकमात्र शाकाहारी स्त्रोत है।
  • जिसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

 

5. काले चने

  • काले चने बेहद ही पौष्टक होते हैं और इनमें फाइबर्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • इन्हें खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सही बना रहता है।
  • शरीर में कमजोरी रहने वाले लोग काले चने का सेवन करें।
  • रात को एक कटोरी काले चने पानी भी भिगो दें और सुबह इनका सेवन कर लें।

 

6.मुनक्का

  • किशमिश की तरह ही मुनक्का भी सेहत का खजाना है।
  • इसे पानी में भिगोकर सुबह खाने से एनीमिया के साथ ही किडनी स्टोन की परेशानी भी दूर होती है।
  • इसके साथ ही मुनक्के को दूध में भिगोकर भी खाया जा सकता है।
  • मुनक्के में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

 

7. मूंग

  • प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर साबूत मूंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • मूंग को भिगोकर उसे अंकुरित कर लें और फिर खाएं। इसे खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।
  • इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम की भरपूर मात्रा होती जिससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी मूंग बहुत फायदेमंद है।
  • इसे नियमित रूप से खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • अंकुरित मूंग आसानी से पच भी जाता है।

 

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।  साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों संग जरूर शेयर करें, ताकि वह भी खुद को रोगमुक्त रख सकें और एक सुखी जीवन बीता सकें।

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here