इस लेख में मैं आपको बताने जा रही हूं कि कैसे आप पेटीएम एप द्वारा अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं? यहां पर बताया जाएगा कि Paytm से Metro Card Recharge करने के लिए आपको कौन से steps फॉलो करने है? इसके अलावा आप यहां जानेंगे कि Mobikwik App के माध्यम से मेट्रो कार्ड कैसे रिचार्ज किया जाता है?
अगर आप मेट्रो कार्ड बनवाते हैं, तो आपको कौन-कौन से फायदे होंगें? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। तो चलिए पहले जानते हैं कि Paytm से Metro Card Recharge करने की पूरी विधि क्या है?-
Paytm से मेट्रो कार्ड/ स्मार्ट कार्ड Recharge करने के Easy Steps
Step 1- सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट फोन के Google Play Store पर जाना है और ‘पेटीएम एप’ इनस्टॉल करनी है।
Step 2- उसके बाद आपको Paytm App के होमपेज पर दिए गए ‘Metro’ ऑपशन पर क्लिक करना है।
Step 3- उसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर metro टैब खुलेगा, जहां पर आपको मेट्रो कार्ड से संबंधित पूछी गयी सभी जानकारियां भरनी है।
Step 4- इस मेट्रो टैब में आपको मेट्रो (जैसे- Delhi Metro, Hyderabad Metro, Mumbai Metro), टिकट का प्रकार (जैसे- Metro QR Ticket, Smart Card Recharge) का चुनाव करना है और मेट्रो कार्ड नंबर और Amount भरकर ‘Proceed’ विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 5- अब आपका स्मार्ट कार्ड रिचार्ज हो चुका है।
नोट- लेकिन अभी मेट्रो रिचार्ज की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि आपके मेट्रो कार्ड में Amount तभी आएगा, जब आप मेट्रो स्टेशन जाकर वहां पर मौजूद AVM (Add Value Machine) द्वारा Amount अपडेट करेंगे।
ऐसे करें AVM द्वारा Amount/ Transaction Update–
Step 6– सबसे पहले अपना मेट्रो कार्ड AVM में डालें।
Step 7– जिसके बाद AVM की स्क्रीन पर ‘Top up’ ऑपशन आएगा। उस पर क्लिक करें।
Step 8– टॉप-अप पर क्लिक करने के बाद आपको वैध (Valid) ऑपशन पर क्लिक करना है।
इस प्रकार से मेट्रो कार्ड रिचार्ज की प्रक्रिया पूरी होती है।
Delhi metro card recharge mobikwik
Paytm App के अलावा आप Mobikwik App के जरिए भी अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं-
- उसके लिए जरूरी है कि आपके पास स्मार्ट फोन हो।
- Mobikwik App से कार्ड रिचार्ज करने के लिए पहले आपको अपने मोबाइल के Google Play Store में जाकर Mobikwik App install करनी है।
- एप इनस्टॉल होने के बाद अब आप इस एप के माध्यम से आसानी से अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं।
Important Note: आप चाहें तो दिए गए इस लिंक https://www.mobikwik.com/metro-card-recharge पर क्लिक करके Mobikwik से मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यहां पर कार्ड रिचार्ज करने के लिए बस आपको Operator चुनना है और अपना Card Number डालना है।
Smart Card (मेट्रो कार्ड) से होने वाले फायदे (Benefits Of Metro Card)-
- अगर आपके पास स्मार्ट कार्ड है, तो आपको टिकट काउंटर के सामने लगने वाली लंबी कतारों में लगना नहीं पड़ेगा।
- यदि आप मेट्रो कार्ड का प्रयोग करते हैं, तो आपको हर राइड पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
- इसके अलावा आपके मित्र और परिवार के सदस्य भी आपके मेट्रो कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- यदि आप दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच मेट्रो से यात्रा करते हैं तो आपको अपनी राइड पर 20 प्रतिशत की छूट मिलती है।
आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। इसके अलावा आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। जल्दी ही आपके सवाल का जबाव दिया जाएगा।



















