Papaya: फायदे, नुकसान, पौष्क तत्व और खाने का सही समय-Advantages, disadvantages, nutritional value and right time to eat

0
Papaya: फायदे, नुकसान, पौष्क तत्व और खाने का सही समय-Advantages, disadvantages, nutritional value and right time to eat

वैसे तो पपीता फल का सेवन लगभग सभी लोंगो ने किया होगा, लेकिन क्या आप इसके अद्भुत औषधीय गुणों के बारे में जानते है, इसके क्या फायदें हैं, कौन सी बिमारियों में यह लाभकारी है, इसमें पाए जाने वाले पौष्क तत्व कौन से हैं, इसे खाने का सही समय क्या है, इसका सेवन करने से कौने से नुकसान हो सकते हैं, इसमें कितनी कैलोरी पायी जाती हैं? इऩ सभी बातों की जानकारी आपको देने जा रहे हैं।

पपीता के रस के औषधीय गुण

  • क्या आपको मालूम है कि पपीते के पत्तों का जूस पीने से  किन- किन रोगों को दूर भगाया जा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन सी बीमारियों में पपीते का जूस लाभकारी है-
  • महिलाओं के कठिन दिनों यानी पीरियड्स में पपीते के पत्तों का जूस का फायदेमंद सिद्ध होता है। जूस का सेवन करने से उन दिनों में होने वाले दर्द से काफी राहत मिलती है।
  • पीपते का रस आपको कई प्रकार के संक्रमण से बचाता है।
  • डेंगू बुखार का यह रामबाण इलाज है। यदि नियमानुसार पीपते का रस का सेवन किया जाए, तो डेंगू को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
  • पीपते का रस खून की कमी को दूर करने में भी काफी असरदार होता है। यदि किसी व्यक्ति को खून की कमी है, तो उसे यह रस जरूर पीना चाहिए।
  • यह रस कैंसर जैसे गंभीर रोगों को ठीक करने में भी सहायक माना जाता हैं। इसका सेवन करने से कैंसर सैल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है।

पपीते में पाए जाने वाले पौष्क तत्व

  • फाइबर (Fiber)- पीपते में करीब 2.7 ग्राम फाइबर की मात्रा पायी जाती है।
  • कैल्शियम (calcium)- इसमें करीब 31 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा होती है।
  • मैग्नीशियम (magnesium)- इसमें 286 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है।
  • जिन्क (Zinc) – पपीते में 0.13 मिलीग्राम जिन्क पाया जाता है।
  • विटामिन सी (Vitamin C)- पपीते में 95.6 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।
  • विटामिन ई (Vitamin E)- पपीते में 0.47 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है।
  • विटामिन के (Vitamin K)- पपीते में 4.1 माइक्रोग्राम विटामिन के पाया जाता है।
  • फोलेट (Folate)-  पपीते में 58 माइक्रोग्राम फोलेट पाया जाता है।

पपीता खाने के फायदे और नुकसान

फायदे-

  • कोलेस्ट्रॉल को कम करता है- पपीता फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिल का दौरा और उच्च रक्तचाप सहित कई हृदय रोग हो सकते हैं।
  • वजन घटाने में मदद करता है- वजन कम करने की चाह रखने वालों को अपने आहार में पपीते को शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत कैलोरी पायी जाती है। पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होने से आप भरा हुआ महसूस करते हैं। यह पेट की भी अच्छी सफाई करता है, जिससे आपको मल त्यागने में आसानी होती है। इस तरह से यह आपके वजन को कम करता है।
  • आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है- यदि आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, तो आप विभिन्न संक्रमणों की चपेट में आने से बच सकते हैं। आपको बता दें कि पपीता आपकी Immunity को बढ़ता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है– पपीता मधुमेह रोगियों के लिए एक उत्कृष्ट भोजन विकल्प है क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा कम होती है साथ ही  जिन लोगों को मधुमेह नहीं है, वे इसे रोकने के लिए पपीता खा सकते हैं।
  • आपकी आँखों के लिए बहुत अच्छा है- पपीता विटामिन ए से भरपूर होता है जो आपको दृष्टि संबंधित बीमारियों से बचाता है।
  • पाचन में सुधार करता है- आज के समय में अक्सर लोग जंक फूड या रेस्टॉरेंट के खाना का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं। खराब खानपान से  आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। लेकिन आप पपीते का सेवन करके आपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाए  रख सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर के साथ-साथ पपैन नामक एक पाचक एंजाइम होता है जो आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

नोट- गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

नुकसान-

  • पपीता संवेदनशील लोगों में गंभीर एलर्जी का कारण बन सकता है।
  • पपीता में मौजूद लेटेक्स से आपको त्वचा संबंधी गंभीर रोग जैसे फोड़े-फुन्सी, जलन आदि हो सकते हैं।
  • पपीते का रस खाली पेट पीने से पेट में जलन हो सकती है।

पपीता खाने का सही समय

पपीते का सेवन नाश्ता करने से 45 मिनट पहले करें। मतलब आपको पीपता खाने के 45 मिनट बाद ही अपना ब्रेकफास्ट लेना है। ऐसा करना आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि पीते को खाली पेट खाने से विषाक्त पदार्थ आपके शरीर से बाहर निकलते हैं साथ ही पेट भी अच्छी तरह से सफा होता है। यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। हृदय रोगों होने से आपका बचाव करता है।

पपीते में पायी जाने वाली कैलोरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 157 ग्राम पपीतें फल को खाने से आप 68 कैलोरी प्राप्त करते हैं।

पपीते का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name Of Papaya)

पपीते का वैज्ञानिक नाम Carica papaya है।

आज पपीता फल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं|

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here