मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन स्कीम 2022 / Mukhyamantri Vridhjan Pension Scheme 2022

1
Mukhyamantri Vridhjan Pension Scheme 2022
Mukhyamantri Vridhjan Pension Scheme 2022

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना स्टेटस। Bihar Mukhyamantri Vridha Pension Scheme Online Apply kaise karen? एवं वृद्धजन पेंशन योजना आवेदन पत्र एवं  हिताधिकारी स्टेटस कैसे देखें। Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana की शुरुआत बिहार के चीफ मिनिस्टर श्रीमान नीतीश कुमार जी के द्वारा 1 अप्रैल 2019 को प्रदेश के वृद्धों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए की गयी है। इस स्कीम के तहत बिहार के 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के  बुजुर्ग व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना Social Welfare Department के तहत आती है। जो प्रदेश में समस्त बुजुर्ग पुरुषों एवं महिलाओं को वृद्धावस्था में सही तरह से जीविकोपार्जन करने के लिए पेंशन दी जाती है। 

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022- 

इस स्कीम के तहत बिहार राज्य के 60 साल से 79 साल की उम्र के बुजुर्गों को गवर्नमेंट द्वारा प्रत्येक महीने 400 रूपये की पेंशन राशि वित्तीय मदद के तौर पर दी जायेगी और 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रत्येक माह 500 रूपये की पेंशन राशि वित्तीय मदद के तौर पर लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी। प्रदेश के जो भी इच्छुक आवेदक बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उन सभी लोगों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन मैनेजमेंट इन्फॉर्मेंशन सिस्टम डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशल वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ़ बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र अप्लाई करके इस योजना का फायदा प्राप्त कर सकते है।  

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022 का लक्ष्य- 

आप सभी लोग इस बात को भलीभांति जानते है कि बिहार में बहुत से ऐसे बुजुर्ग महिला एवं पुरुष है जिनके पास 60 साल की उम्र होने के बाद भी किसी तरह की आमदनी का साधन नहीं होता है। जिसके कारण उनकी वृद्धावस्था पैसे के अभाव की वजह से अपनी आवश्यकतों की पूर्ति नही कर पाते है इस वजह से इनकी वृद्धावस्था बहुत दुखदायी हो जाता है। प्रदेश सरकार बुजुर्गों की इन्ही समस्याओं का निवारण करने के लिए प्रदेश सरकार ने वृद्धजनों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 की शुरुआत किया है। इस स्कीम के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रत्येक माह 400 से 500 रूपये तक की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है। Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 के अंतर्गत वृद्धावस्था की आर्थिक आवश्यकतों को पूर्ण करना।  

यह भी पढ़ें-जानें क्या है हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2022 के लाभ / Himachal Pradesh Sahara Yojana Online Apply 

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 मुख्य बिन्दु- 

  • योजना ( Scheme ) का नाम-   Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 
  • योजना का शुरुआत कब हुई- 1 अप्रैल 2019 
  • आवेदन करने की प्रकिया- Online 
  • लाभार्थी- बिहार राज्य के 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति 
  • योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गयी- राज्य के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार जी के द्वारा। 
  • योजना का संचालन करने वाला विभाग- Social Welfare Department 
  • आधिकारिक वेबसाइट- http://sspmis.in/

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के फायदे-

  • Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022 का फायदा बिहार के रहने वाले सभी 60 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष दोनों को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।  
  • प्रदेश के 60 से 79 वर्ष के बुजुर्गों को इस स्कीम के अंतर्गत 400 रूपये की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी एवं 80 वर्ष की उम्र या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रत्येक माह 500 रूपये की पेंशन प्रदान की जायेगी। 
  • वृद्धजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को उनके मृत्यु होने तक पेंशन प्राप्त होती रहेगी। 
  • इस स्कीम का फायदा कोई भी रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी को नहीं मिलेगा। यदि कोई 60 वर्ष से पूर्व गवर्नमेंट सर्विस में था, तो उसको इस स्कीम के लिए अपात्र माना जायेगा। 
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पेंशन की राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इसीलिए लाभार्थी के बैंक खाता होना आवश्यक है। और बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। 

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन स्कीम 2022 आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता की शर्तें- 

  • लाभार्थी बिहार का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • लाभार्थी की उम्र 60 साल से अधिक होनी चाहिए, 60 साल से कम उम्र के लाभार्थी को इस योजना के लिए अपात्र माना जायेगा।  
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार की फोटो 
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पहचान पत्र 

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन स्कीम 2022 आवेदन प्रक्रिया-

  •  प्रदेश के जो भी लाभार्थी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है वह नीचे बतायी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें।  

  • सबसे पहले लाभार्थी को डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ़ बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।  
  • Home Page पर Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Registration का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।   

  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात एक न्यू पेज खुलेगा।  
  • फिर आपको मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को आधार से वेरीफाई करना होगा। वेरीफाई करने के लिए आवेदन पत्र में मांगी गयी जानकारी को भरना। होगा जैसे- नाम, जनपद, विकास खंड, जन्मतिथि आदि। 
  • सभी जानकारी को भरने के बाद नीचे वैलिडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।  
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फिर से एक न्यू पेज ओपन होगा इस पेज पर पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गयी है जैसे लाभार्थी का विवरण, एड्रेस एवं बैंक डिटेल्स आदि को भरें।  
  • सारी जानकारी को भरने के बाद अंतिम में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।  
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरांत लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जायेगा।    

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना लाभार्थी स्टेटस देखने का तरीका- 

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जायें आधिकारिक वेबसाइट पर Home Page  खुलेगा। 

  • Home Page पर लाभार्थी स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक उपरांत एक न्यू पेज खुलेगा।  
  • इस न्यू पेज पर आपको सेलेक्ट सर्च टाइप को सेलेक्ट करना होगा और लाभार्थी आईडी आदि को भरनी होगी। 
  • इसके पश्चात सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर लाभार्थी स्टेटस खुल जायेगा।  

संपर्क विवरण-

  • सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। आधिकारिक वेबसाइट पर Home Page खुलेगा।  इस Home Page पर संपर्क विवरण का ऑप्शन दिखाई देगा।  
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात संपर्क विवरण खुल जायेगा।  

योजना से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर- 

प्रश्न- बिहार वृद्धजन पेंशन योजना क्या है?

उत्तर- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को बिहार गवर्नमेंट के समाज कल्याण विभाग द्वारा  प्रदेश वृद्ध व्यक्तियों को पेंशन की सुविधा देने के लिए शुरू की गयी है।  

प्रश्न- SSPMIS पोर्टल क्या है?

उत्तर-SSPMIS  बिहार गवर्नमेंट द्वारा शुरू किया गया Pension Portal है। इस Portal के अंतर्गत प्रदेश के वृद्धजनों को प्रत्येक महीने पेंशन दी जाती है। पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी SSPMIS Portal पर Online Apply कर सकते है।  

प्रश्न- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2019 को  हुई थी। 

प्रश्न- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी भी लें सकते है? 

उत्तर-नहीं, रिटायर्ड कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते है। 

हमारे द्वारा योजना से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताया गया है। योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़ें रहें। 

 

 

Comments

comments

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here