लॉकडाउन- घर पर पाएं पार्लर जैसा Glow, आधा घण्टा करें ये Facial

0
लॉकडाउन- घर पर पाएं पार्लर जैसा Glow, आधा घण्टा करें ये Facial

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिस वजह से सरकार ने सभी लोग को अपने-अपने घरों में रहने और एक दूसरे से न मिलने जुलने की सलाह दी है। ऐसे हालातों में आप  ब्यूटी पार्लर भी नहीं जा पा रही होंगी। लेकिन आप घर पर ही अपने चहरे का फेशियल करके उसकी दमक को दोगना बढ़ा सकते हैं।

इस फेशियल की सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको मंहगी क्रीम या स्क्रब भी इस्तेमाल नहीं करने पड़ेंगे। जी हां, दोस्तों हम बात करने जा रहें हैं, दही और कॉफी की मदद से किए जाने वाले फेशियल की। आज के इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि कैसे ग्लास स्किन फेशियल को दही की मदद से आप कर सकते हैं सिर्फ आधा घण्टें में ही चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि फेशियल करने के आसान Steps कौन से हैं-

Step 1- क्लींजिंग (Cleansing)

  • चेहरे का फेशियल करने की सबसे पहली स्टेप होती है क्लींजिंग, इसके लिए आपको गाढ़ा दही लेने की जरूरत है।
  • इसके लिए आप दही को सीधे ही अपने चेहरे पर लगाएं और साथ ही साथ उसे रगड़ें।
  • चेहरे को साफ करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, आपके लिए ये जरूरी है कि इस दही को 2 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे पर इसे छोड़ दें थोड़ी देर के लिए।
  • इससे चेहरे पर दही के लैक्टिक एसिड का असर होता है और इसके कारण आपकी स्किन को बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
  • इसे आप हफ्ते में एक बार जरूर करें।

 

Step 2- स्क्रब (Scrub)

  • अब फेशियल में बारी आती है स्क्रब की और इसका सबसे अच्छा तरीका है क्रश की हुई कॉफी लेकर करना।
  • दही में आपको क्रश की हुई कॉफी मिलानी होगी जिससे आपके चेहरे पर सौम्यता से स्क्रब किया जा सके।
  • एक चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच कॉफी और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। कॉफी बहुत ही अच्छी स्किन एक्सफोलिएटर होती है जो चेहरे के की कई परेशानियों का हल हो सकती है।
  • अगर आप अपनी स्किन केयर के लिए कॉफी का इस्तेमाल करेंगी तो ये यकीनन काफी अच्छा असर देगी।
  • सभी इंग्रीडियंट्स को मिलाकर अच्छे से फेस मसाज करनी है।

 

Step 3- फेशियल मसाज (Facial massage)

  • यहां हम फेशियल जेल की बात कर रहे हैं। इस जेल को बनाने के लिए दो चम्मच दही (गाढ़ा) एक कटोरी में लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की और एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • ध्यान रहे कि हम यहां नींबू और हल्दी मिला रहे हैं तो स्किन में थोड़ा सा जलन का एहसास होगा।
  • इस मसाज क्रीम से अपने चेहरे को 5 मिनट तक मसाज करें। ये चेहरे की सौम्यता से सफाई करेगा। साथ ही साथ रंगत पर भी असर करेगा।
  •  अगर चेहरे पर टैनिंग हो रही है तो वो भी दूर होगी।

 

Step 4- फेस पैक (Face Pack)

  • फेशियल का आखिरी स्टेप होता है फेस पैक लगाना और दही की मदद से बहुत अच्छा फेस पैक भी बन सकता है।
  • अभी तक के स्टेप में आपका फेस पैक बहुत अच्छा है। इसके लिए दही में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाना है। इसके बाद 1 चम्मच बेसन और एक छोटा चम्मच शहद मिलाना है।
  • इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे का फेशियल पूरा हो जाएगा।

 

Note: आपको इसे पूरा करने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना है।

 

इस फेशियल को आप जरूर करें और इसके क्या परिणाम रहे। हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बतान न भूलें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here