यहां जानें कीवी फ्रूट के फायदे और नुकसान- advantages and disadvantages of kiwi fruit in Hindi

0
यहां जानें कीवी फ्रूट के फायदे और नुकसान- advantages and disadvantages of kiwi fruit in Hindi

आज आपको बताएंगे कीवी (Kiwi) फल के बारे में। इसके क्या लाभ है, क्या नुकसान है? कैसे इस फल का सेवन करना चाहिए? यह फल कब खाना चाहिए? कैसे इस फल का सेवन करने से बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। गर्भअवस्था ये फल कैसे लाभ पहुंचाता है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर आज आपको इस लेख के माध्यम से दे रहे हैं।

कीवी लाभ और साइड इफेक्ट्स

लाभ

  • अस्थमा में है लाभकारी- किवि में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है, जो वास्तव में अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में मदद कर सकती है। कीवी जैसे ताजे फल अतिसंवेदनशील बच्चों में घरघराहट को कम कर सकते हैं।
  • पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर- कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। इनमें एक्टिनिडिन नामक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम भी होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद कर सकता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System ) को बढ़ता है- कीवी पोषक तत्व से भरपूर और विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आता है।
  • केंसर जैसे गंभीर रोगों से करता है बचाव-  ऑक्सीडेटिव तनाव हमारे डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एक पुराने अध्ययन के अनुसार पता चला है कि कीवी या कीवी के अर्क का नियमित सेवन ऑक्सीडेटिव तनाव की संभावना को कम करता है, जो केेंंसर जैसे गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार होता है। यदि आप कीवी फल का सेवन करेंगे, केंंसर नहीं होगा।
  • रक्तचाप में है लाभकारी- कीवी फल हमारे रक्तचाप को balance करने में भी हमारी मदद कर सकते हैं।
  • दृष्टि संबंधि रोगों में पहुंचाता है लाभ- कीवी का सेवन करने से दृष्टि हानि (Vision Loss) जैसे रोग नहीं होते है। यह आपकी आँखों इससे बचाने में मदद कर सकता है।
  • कीवी फल त्वचा के लिए लाभकारी है- कीवी का सेवन करने से आपकी त्वचा में चमक आती है, जिससे आप जवान दिखाई देते हैं।

साइड इफेक्ट्स

कीवी फल खाना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है। कीवी उन लोगों के लिए नुकसानदायक है, जिन्हें एलर्जी है। एलर्जी जैसे कि कीवी निगलने में परेशानी, उल्टी और पित्ती। यदि आपको हेज़लनट्स, एवोकाडो, लेटेक्स, गेहूं, अंजीर, या खसखस ​​से एलर्जी है, तो आपके लिए कीवी से भी एलर्जी के का जोखिम बढ़ जाता है।

 कैसे खाएं कीवी फल

  • कीवी खाने के लिए कीवी को चाकू से छीलकर काट लें।
  • अब आप किवीफ्रूट खाकर  इसका आनंद ले सकते हैं।

कीवी फल वजन घटाने के लिए लाभकारी है

  • कीवी में पाया जाना वाला पोष्क तत्व विटामिन सी उच्च रक्तचाप के स्तर कमी लाता है। कमर की पतला करने में भी सहायक है।
  • कीवी रक्त शर्करा को नियंत्रित करके कोलेस्ट्रॉल में सुधार करता है।
  • इसके साथ ही यह वजन नियंत्रित करने में भी काफी ज्यादा लाभकारी सिद्ध होता है।

 गर्भावस्था में कीवी फल

  • कीवी गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है।
  • चूंकि कीवीफ्रूट फोलेट (Folate) का एक अच्छा स्रोत है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क और संज्ञानात्मक विकास में मदद करता है।
  • कीवी फल शिशुओं में (गर्भावस्था से पहले और दौरान दोनों) तंत्रिका संबंधी दोषों को रोकता है।

आज कीवी फल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं|

You May Also Like This

Winter Season: सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाएंगी ये खास असरदार Tips…

Winter Season: ये घरेलू नुस्खे और नेचुरल स्क्रब बेजान त्वाचा और होठों को बनाएंगे खुबसूरत

सेब का सेवन करने से चेहरा बनेगा चमकदार, इन रोगों से मिलेगा छुटकारा

मेथी दाने के सेवन से इन बिमारियों में मिलता है लाभ, होते हैं ये फायदे

अनार और उसके छिलके हैं अनेक रोगों का रामबाण इलाज

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here