जानिए डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका की ये डाइट सीक्रेट

0
ivanka

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से भारत में डोनाल्ड ट्रंप और उनके आगमन की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी उनके आगमन की खूब चर्चा रही। उनके प्रोग्राम की सारी बातें खास रही। हालांकि वे दो दिनों की यात्रा के बाद अब अपने देश लौट गए है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इंवाका भी दो दिवसीय भारत दौरे पर आई हुई थी। इवांका को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस की खूब चर्चा हो रही है। इवांका के ड्रेस से लेकर लुक्स की काफी चर्चा हो रही है। इवांका 37 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग  हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इवांका तीन बच्चों की मां हैं। इसके बावजूद आज भी उनका फिगर मॉडलों से कम नहीं है। उन्होंने अपने आप को काफी मेंटेन कर रखा है।

ivanka

इवांका की सबसे बड़ी बेटी का नाम एराबैला रोज है जिसकी उम्र करीब 8  साल है।इसके बाद जोसेफ (6 साल) और थियोडोर जेम्स (3 साल) है। प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्हें हर बार कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ये सब जानने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इवांका का शेड्यूल कितना बिजी होगा। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी के बीच वह फिटनेस के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करती हैं। आइए अब आपको बताते हैं 37 साल में भी खुद को फिट रखने के लिए इवांका किस डाइट को फॉलो करती हैं और उनका रुटीन वर्कआउट क्या है।

ivanka

जानिए इवांका की सीक्रेट डाइट-

प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए इवांका खास डाइट प्लान को फॉलो करती हैं। वह ग्रीन सलाद, घर में बना वेजिटेबल सूप और लीन प्रोटीन (सामन (फिश) या चिकन) जैसी चीजें डाइट में शामिल करती हैं। इवांका की डाइट में प्रोसेस्ड फूड और कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं होता। इसके अलावा वह अनाज से बनी चीजें भी नहीं खाती हैं। इस डाइट को फॉलो कर उन्होंने अपना काफी वजन घटाया है।

ivanka

जानिए इवांका का ब्रेकफास्ट-

इवांका के दिन की शुरुआत एक गिलास लेमन वॉटर से होती है। इसके अलावा वह ब्लूबैरी, रसबैरी और लो फैट चीज खाती हैं। इवांका की मॉर्निंग डाइट में चिया सीड्स, फ्लैक सीड्स, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसी चीजें भी शामिल हैं। इवांका की स्किन भी काफी ग्लो करती है। इसका सीक्रेट भी वह लोगों के साथ शेयर कर चुकी हैं। इवांका अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा वह दिन में नियमित रूप से चाय या कॉफी भी लेती हैं।

जानिए इवांका का वर्कआउट प्लान

अपने बेटे जोसेफ को जन्म देने के बाद इवांका ने वजन घटाने के लिए स्पिन क्लासेस ज्वॉइन की थी। उन्होंने करीब 13.6 किलोग्राम वजन घटाया था।इवांका खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सुबह 5.30 बजे उठती हैं और करीब 20 मिनट तक शरीर को गर्म करने के लिए वॉर्मअप एक्सरसाइज करती हैं। इसके बाद इवांका योगा, पाइलेट्स, डांस और मेडिटेशन भी नियमित रूप से करती हैं। इवांका को दौड़ना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें साइकिलिंग और फ्लाईव्हील ट्रेनिंग काफी पसंद है।

ivanka

तो अगर आप भी इवांका से इम्प्रेस है और उनकी तरह शेपअप होना चाहते है तो फिर जुट जाइए एक्सरसाइज और डाइट में।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here