कहीं आप केले को फ्रिज में तो नहीं रखते? जानिए क्या होते हैं इससे नुकसान

0
banana

नई दिल्ली।कभी-कभी हम दैनिक कार्यों में कुछ ऐसा कर जाते है जिसका हमें पता तक नहीं होता कि यह नुकसानदायक है। हालांकि हमारी कोशिश रहती है कि हम अच्छा करें पर जाने-अनजाने हम गलत कर बैठते है। ज्यादातर लोग फलों और सब्जियों को फ्रैश रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रखते है और यह करना भी चाहिए। लेकिन कई ऐसे फल और सब्जियां हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वे खराब हो सकते हैं। केला उनमें से एक है।

bananaकेले को हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर यानि की सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। जिससे उसके सड़ने के चांस कम हो जाएं। फ्रिज में केला रखने से केला बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है।साथ ही इसके स्वाद भी बदल जाता है। केले को सड़ने से बचाने के लिए इसकी डंडी को हमेशा प्लास्टिक की पॉलिथीन से ढक कर रखना चाहिए।

banana
जानिए फ्रिज में रखने से क्या होता है नुकसान
केला उष्ण जलवायु में पैदा होता है। केला ठंडे तापमान में ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता। इसे ठंडक में रखने से ये काला पड़ने लगता है। साथ ही साथ ये पिलपिला भी हो जाता है। केले को फ्रिज में रखने से इसके ऑक्सीडेज एंजाइम पैदा होने लगते हैं जो इसे खराब कर देते हैं। हालांकि केला अगर कच्चा है तो इसे फ्रिज में रखा जा सकता है।लेकिन इसके पकते ही इसे फ्रिज से बाहर निकाल लेना चाहिए। क्योंकि ये ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखने से सड़ जाएंगे।

banana
जानिए केले के फायदे
केला खाने के कई फायदे हैं। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। रोजाना केला खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी केला खाना अच्छा होता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए केला काफी फायदेमंद होता है।इसके अलावा केले में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है। हर दिन एक केला खाने से एनीमिया का खतरा कम हो जाता है।
तो फिर आप अपनी डाइट में केला को जरुर शामिल करें लेकिन इसे फ्रिज में रखने से बचें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here