कैसे पता करें कि हमारा आधार असली है या नकली?

0
how to check Aadhar card authentication
how to check Aadhar card authentication

आधार कार्ड सबसे जरुरी document हो गया है| vaccine लगवाने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने स्कूल में एडमिशन करवाने पेंशन पाने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने, बिजली कनेक्शन किसान सम्मान निधि का फॉर्म भरने अन्य कोई भी सरकारी योजना आदि का लाभ पाने के लिए आधार महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है| बिना इसके आपका काम नही हो सकता है| ऐसे में जो आधार आपको मिला है वो असली है या नकली इस बात की भी जानकारी होना बहुत जरुरी है|

 

अभी हाल ही में यू आई डी ए आई ने tweet करके जानकरी दी थी| अपने tweet में कहा था कि जरुरी नही है 12 अंक वाली संख्या आधार कार्ड नंबर ही हो| अगर आप किसी को अपना कमरा किराये पर दे रहें है तो उससे पहचान के तौर पर उसका आधार कार्ड मांगते है और वो हो सकता है की आपको 12 अंक लिखकर दे दे और उसको आप आधार संख्या मानकर रख ले| आधार कार्ड को आइडेंटिटी कार्ड के रूप में स्वीकार करने से पूर्व इस बात की पुष्टि करना बेहद जरुरी है कि आपको जो मिला है वो वास्तविक आधार कार्ड है की नही|

 

हम आपको आधार कार्ड को वेरीफाई करने की प्रक्रिया बतायेंगे जिसके द्वारा आपको मालूम हो जायेगा की आधार कार्ड असली है या नकली| इस सर्विस का प्रयोग आप कभी भी कही भी कर सकते है| भविष्य में आप किसी किरायेदार को अपना घर किराये पर देते है तो वो आपको आधार कार्ड पहचान प्रमाण के तौर पर आपको दे देता है| आपको पता ही नही है की वह आधार नंबर सही या गलत आज देश में ऐसे कई असामाजिक तत्व हो गये है जो देश को नुकसान पहुचाने के लिए तरह-तरह के देश विरोधी काम करते रहते है|

 

इन्ही में से शत्रु देश के उग्रवादी को अपने देश में या आपने शहर में पनाह देने का काम करते है| उनको नकली आधार कार्ड पहचान प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध करवाते है| उसी नकली पहचान प्रमाण द्वारा वो लोग अपने देश में कही पर भी रहते है| हो सकता आपके ही घर में इस तरह का कोई अपराधी किरायेदार बनाकर आ जाये| इसलिए इन सबसे बचने के लिय ये जानना बेहद जरुरी है की आधार के असली या नकली होने की पहचान कैसे होती है|

इस तरह करें असली और नकली आधार कार्ड में फर्क:-

सबसे पहले आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर http//:uidai.gov.in पर login करें|

Login करने के बाद आपको Aadhar Services का आप्शन मिलेगा उसके नीचे एक आप्शन Verify an Aadhar Number पर क्लिक करें|

उसके बाद एक दूसरा page खुलकर सामने आयेगा जहाँ पर 12 अंक के आधार कार्ड नंबर को भरकर उसके नीचे दिए गये कैप्चा कोड को भरकर submit करें|

Submit करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर एक ६ अंको का OTP आयेगा उसको भरकर पुनः submit करें|

आपके द्वारा दर्ज किया गया नंबर असली होगा तो एक नया page खुलेगा जहाँ पर लिखा आधार नंबर जैसे लिखकर 4688xxxxxxxx आ जायेगा|

आधार नंबर के साथ ही कार्ड धारक की उम्र, लिंग और राज्य का नाम भी दिखाई देगा|

इस प्रकार से आधार कार्ड के असली या नकली होने की जानकारी की जा सकती है|

अगर आधार कार्ड नकली हुआ तो उपर बतायी गयी जानकारी में से कोई भी चीज नही दिखेगी|

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here