आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर पहल योजना या डीबीटीएल स्कीम क्या है, कैसे LPG गैस सब्सिडी दी जाती है, सब्सिडी न मिलने के क्या कारण हो सकते हैं, सब्सिडी बैंक में न पहुंचने पर शिकायतकर्ता कहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की क्या प्रक्रिया है?
क्या है पहल योजना (PAHAL/DBTL Scheme) और कैसे दी जाती है LPG Subsidy
पहल (प्रत्यक्ष हंसतांत्रित लाभ) योजना को डीबीटीएल (Direct Benefit Transfer of LPG) स्कीम भी कहते है। यह योजना भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2013 को लॉन्च की गयी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लॉच किया गया था।
LPG सब्सिडी भारत सरकार द्वारा व्यक्तियों को दिए जाने वाले लाभों में से एक है, जो कि हर महीने उनके गैस सिलेंडर की खरीद पर दिया जाता है।सरकार ने पहल योजना शुरू की है, जिसके तहत सरकार द्वारा व्यक्तियों को सीधे उनके बैंक खातों में सब्सिडी दी जाती है, ताकि धन के आसान हस्तांतरण के साथ-साथ धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोका जा सके और सब्सिडी के दुरुपयोग को भी रोका जा सके।
एक बार जब व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर देते हैं, तो व्यक्तियों को अपने सब्सिडी आवेदन की स्थिति की जांच करनी पड़ती है कि क्या उन्हें सब्सिडी मिल भी रही या नहीं। व्यक्तियों को इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड का विवरण प्रदान करना होता है।
हालाँकि, इन उपायों के बावजूद, कई बार व्यक्ति अपने खाते में सब्सिडी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इन कारणों की वजह से या इस तरह की असुविधा से व्यक्तियों का पहल योजना की खरीद की ओर रूझान कम होने लगता है।
बैंक में सब्सिडी न आने पर क्या करें-
- सिलेंडर डिलीवर होने के बावजूद सब्सिडी नहीं मिली है- एक बार सिलेंडर पहुंचाने के बाद व्यक्तियों के बैंक खाते में सब्सिडी पहुंचने के लिए 2-3 दिन का समय लगता है। यदि इस अवधि के बाद भी व्यक्तियों को उनकी सब्सिडी नहीं मिलती है, तो वे डीबीटीएल शिकायत सेल से संपर्क कर सकते हैं।
- सब्सिडी स्थानांतरित कर दी गई है लेकिन यह बैंक खाते में नहीं आई- यदि कोई विफल लेनदेन नहीं हुआ है और राशि हस्तांतरित हो गई है। लेकिन व्यक्ति को प्राप्त नहीं हुई है, तो व्यक्ति अपना आधार कार्ड लेकर बैंक शाखा में जा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, वे अपने आधार कार्ड को दूसरे बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं।
- लेनदेन विफल हो गया हो- यदि सब्सिडी भेज दी गई है, लेकिन वह व्यक्ति के बैंक खाते में दिखाई न दे रही हो, तो उसे अपने आधार कार्ड के साथ बैंक शाखा में जाना चाहिए और इस बारे में पूछताछ करनी चाहिए।
- सिलेंडर बुक कर दिया, लेकिन एलपीजी सब्सिडी नहीं मिली– व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे 4 दिन तक प्रतीक्षा करें। यदि सब्सिडी नहीं मिलती है, तो आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल कर सकते हैं। कस्टमर केयर वाले आपकी सहायता करेंगें और सब्सिडी से जुड़ी सभी अपडेट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।
LPG Subsidy Helpline Number
टोल फ्री नंबर (Toll Free Number)- 18002333555
बैंक में सब्सिडी न मिलने आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं शिकायत दर्ज-
- सबसे पहले आपको अपने एलपीजी कनेक्शन (एचपी, इंडियन गैस आदि) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एकाउंट रिजिस्टर करना होगा।
- उसके बाद आपको आइडी लॉगइन करनी है, अब आप सब्सिडी की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक में सब्सिडी पहुंची है या नहीं।
आप अगर HP गैस कनैक्शन की सब्सिडी ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको हिन्दुस्तानी पेट्रोलियम कोरपोरेशन लिमिटेज की अधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/cms पर जाना होगा और फिर आप गैस सब्सिडी देख सकते हैं।
अगर आप इंडियन गैस यूजर्स है तो आपको सब्सिडी स्टेट्स चैक करने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://indane.co.in/Index.php पर जाना होगा।
- यदि सब्सिडी आपके बैंक एकाउंट में नहीं पहुंची है, तो आपको इसकी शिकायत दर्ज करने के लिए PG Portal की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके लिए आपको इस लिंक https://pgportal.gov.in/Home/LodgeGrievance पर क्लिक करना है, जहां पर आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- उसके बाद आपको यहां पर लाइन आईडी रजिस्टर करनी होगी।
फिर लॉगइन हो जाएं, जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें पूछी गयी सारी डिटेल सही से भर लें और submit कर दें। जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। जिसका समाधान जल्द ही सरकार द्वारा कर दिया जाएगा।


















[…] […]
[…] […]
[…] […]