मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

0
How to Apply Online for Marriage Certificate
How to Apply Online for Marriage Certificate

 

सुप्रीम कोर्ट ने मैरिज सर्टिफिकेट 2006 में ही अनिवार्य कर दिया था अगर आप शादी करते है तो मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है| अपने देश में मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य हो गया है। देश के सभी लोगों को जिनकी शादी हुई है या होगी उन सबको शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है। यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रमाण पत्र के बनवाने के बहुत से फायदे है। मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते है। मैरिज सर्टिफिकेट एक कानूनी दस्तावेज है जिससे यह प्रमाणित होता है कि आप विवाहित है। हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत अब सभी विवाहित लोगो को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना होगा।

विवाह के बाद आपको पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। अगर आप जॉइंट एकाउंट खुलवाते है तो भी मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। मैरिज सर्टिफिकेट आपके पास रहता है तोआसानी से पति-पत्नी को वीजा भी मिल जाता है।

इस लेख में हम आज आपको मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया, रजिस्ट्रेशन करने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा, मैरिज सर्टिफिकेट से फायदा क्या होगा? मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने का उद्देश्य क्या है? आदि जो भी मैरिज सर्टिफिकेट से जुडी सभी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी इस लेख अंतिम तक पढ़ें मैरिज सर्टिफिकेट से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब लेख में आपको मिल जायेगा।

मैरिज रजिस्ट्रेशन-

मैरिज रजिस्ट्रेशन जिनकी शादी हो चुकी है उन सभी को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मैरिज रजिस्ट्रेशन उपरांत एक मैरिज सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह मैरिज सर्टिफिकेट आपके विवाहित होने का प्रमाण होता है।

मैरिज सर्टिफिकेट देश में रहने वाले सभी धर्मो के लोगों को बनवाना आवश्यक है वीमेन राइट्स की सुरक्षा इस मैरिज सर्टिफिकेट से की जा सकती है। मैरिज सर्टिफिकेट के महिलाओं के अधिकार की सुरक्षा का तात्पर्य इससे है कि जब देश के सभी लोगो को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य हो जायेगा तो कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का होगा अगर वह दूसरी शादी करेगा तो पकड़ा जायेगा, क्योंकि मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट जब एक बार जमा होगे तो दूबारा से आवेदन करने पर आवेदन करने वाले की चोरी पकड़ी जायेगी। इस प्रकार से महिलाओ के अधिकार की सुरक्षा होगी।

इस मैरिज सर्टिफिकेट को बनवाने की अनिवार्यता की वजह से महिलओं के साथ होने वाले अपराध पर अंकुश लगेगा। मैरिज सर्टिफिकेट के बाल विवाह, विवाह में होने वाली हेराफेरी, तलाक जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
इस मैरिज सर्टिफिकेट के द्वारा आप अन्य कई डॉक्यूमेंट बनवा सकतें है।

 

 

 

हम सभी को पता है कि शादी के बाद महिलाओं को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। शादी के बाद उनके साथ ससुराल वाले मारपीट, व अन्य प्रकार की प्रताड़ना देते है महिलाओं को घर से बेदखल कर देते है उनको घर मे रहने ही नही देते है, घरेलू हिंसा, या पति की मौत होने पर ये सब उनके साथ ससुराल पक्ष द्वार किया जाता है ऐसे ही समस्याओं के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। मैरिज रजिस्ट्रेशन से महिलाओं के साथ होने वाले जुल्म को रोका जा सकता है। देश में रहने वाले सभी धर्मों को मानने वालों को मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है चाहे हिन्दू धर्म को मानने वाले हो या मुश्लिम धर्म को मनाने वाले लोग हो या ईसाई जैन पारसी जितने भी धर्म के लोग अपने देश मे रहते है उन सभी लोगों के लिए यह अनिवार्य किया गया है। मैरिज रजिस्ट्रेशन आप घर बैठे करा सकतें हैं। मैरिज रजिस्ट्रेशन के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा की मजबूती मिलेगी। महिलाएं मजबूत व सशक्त बनेंगी।

  • विवाह पंजीकरण शादी का सर्टिफिकेट पाने के लिए कराया जाता है।
  • विवाह पंजीकरण कराना सभी विवाहित लोगों के लिए आवश्यक है।
  • मैरिज सर्टिफिकेट के द्वारा महिलाओं सामाजिक अधिकारों की सुरक्षा होती है।
  • मैरिज सर्टिफ़िकेट सभी धर्म के विवाहित जोड़ो को कराना जरूरी है।
  • मैरिज सर्टिफ़िकेट के द्वारा कई डॉक्यूमेंट बनवाया जा सकता है।
  • मैरिज सर्टिफ़िकेट बनवाने के लिए अपने प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी कर सकतें है।
  • मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से की जा सकती है।
  • मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क भी जमा करना पड़ता है।
  • अगर आप मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन नही कराते है तो कई तरह की सरकारी योजनाओ के लाभ से वंचित कर दिये जायेंगे।
  • मैरिज सर्टिफ़िकेट के द्वारा ही पति की मौत होने के बाद पति की संपत्ति पर पत्नी को अधिकार मिलता है।
  • मैरिज सर्टिफ़िकेट रजिस्ट्रेशन के द्वारा ही बाल विवाह जैसे सामजिक कुरीति पर लगाम लगायी जा सकती है।

मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता-

  • वर की उम्र 21 वर्ष तथा कन्या की आयु 18 वर्ष कम से कम होनी चाहिए इससे कम उम्र के आवेदक को बाल विवाह के अपराध में दंडित किया जाएगा।
  • मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाले पति-पत्नी दोनों में से एक का भारत का निवासी होना आवश्यक है।
  • मैरिज रजिस्ट्रेशन एक माह के भीतर कराना आवश्यक है।

 

रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता-

  • वर की उम्र 21 वर्ष तथा कन्या की आयु 18 वर्ष कम से कम होनी चाहिए इससे कम उम्र के आवेदक को बाल विवाह के अपराध में दंडित किया जाएगा।

 

  • मैरिज सर्टिफ़िकेट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाले पति-पत्नी दोनों में से एक का भारत का निवासी होना आवश्यक है।
  • मैरिज रजिस्ट्रेशन 6 माह के भीतर कराना आवश्यक है।

डॉक्यूमेंट-

  • कन्या एवं वर का आधार कार्ड
  • विवाह के समय की फ़ोटो
  • विवाह का कार्ड
  • कन्या एवं वर का आयु प्रमाण पत्र
  • कन्या एवं वर की पासपोर्ट आकार की फोटो
  • दो गवाह
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • अगर आप विदेश में विवाह करते है तो भारतीय दूतावास द्वारा No Objection certificate

यह भी पढ़ें-यूपी बिजली बिल एकमुश्त समाधान योजना का लाभ कैसे पायें? 
मैरिज सर्टिफ़िकेट रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया-

  • सबसे पहले आपको वेब ब्राउज़र में जाकर https://igrsup.gov.in/ टाइप करके सर्च करना है
  • उसके बाद आपके सामने स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाएगी।

 

  • उसके बाद आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं वाले ऑप्शन के नीचे दिए गए
    संपत्ति पंजीकरण

  आवेदन करें

औद्योगिक संपति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें।
संपत्ति खोजें
संपत्ति विवरण स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन

पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाणपत्र

पंजीकृत लेखपत्र प्रमाणपत्र का आवेदन

विवाह पंजीकरण
आवेदन करें
विवाह पंजीकरण सत्यापन

  • उपरोक्त ऑप्शन में से आपको विवाह पंजीकरण वाले ऑप्शन के नीचे दिए गये ऑप्शन “आवेदन करें” पर क्लिक करना है
  • “आवेदन करें” पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
    “विवाह पंजीकरण”
  • “नवीन आवेदन प्रपत्र भरें” पर क्लिक कीजिए।
  • क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज खुलेगा। जहां पर पति (वर) से सम्बंधित सभी
    विवरण को भरना होगा। वर का नाम हिंदी एवं अंग्रेजी में
  • वर की माता का नाम हिंदी एक अंग्रेजी दोनों भाषाओं में
  • वर के पिता का नाम हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में
  • विवाह के समय उम्र ईमेल आईडी, जन्मतिथि,मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता आदि को भरना है।
  • उसके बाद वर के निवास का विवरण भरना है।
  • सभी विवरण को भरने के बाद सुरक्षित पर क्लिक करके सुरक्षित कर दें।
  • उसके बाद कन्या का विवरण माता-पिता का नाम पता आदि को हिंदी एवं अंग्रेजी में भरना है।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको विवाह स्थल का विवरण के बारे में भरना है।
    फिर विवाह का दिनांक भरना होगा।
  • उसके बाद विवाह पंजीकरण के लिए कार्यालय का चयन करना होगा उसमें आप चाहे पति के निवास वाले आप्शन का चयन कर सकते है या फिर पत्नी के निवास का चयन कर सकते है।
  • सभी विवरण को भरने के बाद आपको सुरक्षित करें पर क्लिक करना है।
  • सुरक्षित करें पर क्लिक करने पर आपको आवेदन संख्या और पासवर्ड दोनों मिल जायेगा।
  • उसके बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करना पड़ेगा।
  • फोटो 40 kb अधिक नही होना चाहिए।
  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड 70 kb से अधिक नही होना चाहिए
  • आयु प्रमाण पत्र (हाई स्कूल प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र)
  • गवाह का विवरण भरना है।
  • फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल, पहचान प्रमाण पत्र,
    गवाह के निवास स्थान का विवरण हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में
  • आधार कार्ड संख्या
  • आयु का साक्ष्य अपलोड कीजिये।
  • सभी विवरण को भरने के बाद “सुरक्षित करें” पर क्लिक करके सेव कर दीजिए।

उसके बाद अपने पहचान पत्र के बारे में तथा उसकी संख्या को भरिये। और उसकी फोटो भी अपलोड करके सुरक्षित पर क्लिक करके सेव कर दीजिए।

इस लेख में मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुडी सारी जानकारी दी गयी है उम्मीद है आपको मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सभी जानकारी मिल गयी हो अगर आपके मन में मैरिज सर्टिफिकेट से जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है हम आपके सवालों का जवाब यथाशीघ्र देंगे। अगर आप हम कोई सलाह देना चाहते है तो आपका स्वागत है आप कमेंट बॉक्स में लिखकर अपने सुझाव हमें भेज सकते है। अगर आपको बताई गयी जानकारी पसंद आयी हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों तथा नजदीकी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं, ताकि किसी जरुरतमंद की मदद हो सके।

 

 

 

 

 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here