जामुन के फायदे , गुण और नुकसान Health Benefits of Jamun Seeds in Hindi

4
जामुन खाने के नुकसान

जामुन (Blackberry)

जामुन एक प्रकार का मौसमी फल है जो कि खाने में तो मीठे होते ही है तथा यह अनेकों रोगों में औषधि का भी काम करते हैं जामुन में ग्लूकोज और फ्रोक्टोज की मात्रा अधिक होती है तथा अन्य फलों की तुलना में यह कम कैलोरी प्रदान करता है एक जामुन ज्यादा से ज्यादा 3000 कैलोरी देता है

जामुन का कुल नाम

जामुन के पेड़ का वानस्पतिक नाम सिजगियम कुमिनि है, इसे विभिन्न घरेलु नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाता है।

जामुन के साथ-साथ जामुन के बीज भी लाभदायक होता है जामुन के बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जामुन विटामिन बी, कैरोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है तथा इसमें कोलीन और फोलिक एसिड होता है जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
आइए जानते हैं इसको खाने से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में

जामुन के पत्तों का लाभ

1- दांत संबंधित किसी भी समस्या में जामुन फायदेमंद होता है। जामुन के पत्तों की राख बना लें और इससे दांत और मसूड़े पर मलने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं।

2- मानसून के मौसम में जामुन का रोजाना सेवन करने से बॉडी की इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती है।

3- जामुन का सेवन करने से एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को राहत दिलाता है औरअगर आप कमजोर महसूस कर रहे हैं तो जामुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।

4- काली नमक में भुना जीरा मिलाकर पीस लें और इसको जामुन के साथ खाएं इससे एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।

5- जामुन की छाल को खूब उबालें और बचे हुए घोल का लेख घुटनों पर लगाएं यह उपचार गठिया से पीड़ित व्यक्तियों को आराम दिलाता है।

6- 10ml जामुन की गुठलियों के रस का सेवन करने से दिल्ली या लीवर की सूजन मे आराम मिलता है। जामुन का सिरका रोज पीने से लीवर को बढ़ने से रोकता है।

जामुन सिरका के फायदे इन हिंदी

7- पाचन क्रिया तथा पेट से संबंधित समस्याओं के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद होता है।

8- मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन का सेवन करना बहुत अच्छा और घरेलू उपचार माना जाता है तथा मधुमेह के अलावा जामुन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होता है।

9- जामुन में विटामिन सी पाया जाता है जो कि भूख को बढ़ाने में सहायक होता है।

जामुन खाने के नुकसान

जिस प्रकार जामुन का सेवन करने से अनेकों फायदे हैं उसी प्रकार जामुन के कुछ नुकसान भी हैं जैसे-
1- खाली पेट जामुन खाने से पेट में अफारा और गैस की समस्याएं होती हैं जो जल्दी सही भी नहीं होती।

2- अधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से शरीर में जकड़न एवं बुखार होने की संभावना भी रहती है।

3- जामुन खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए इससे पेट की समस्या उत्पन्न होती है।

तो दोस्तों आज हमने जाना कि जामुन को खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इससे क्या नुकसान है वैसे तो जामुन को खाने से नुकसान कम तथा फायदा ज्यादा है तो अगर आप भी अनेकों रोगों से मुक्त होना चाहते हैं तो जामुन का सेवन अवश्य करें।

Comments

comments

4 COMMENTS

  1. बहुत खूब सराहनीय कार्य,,

    जानकारी देते रहें,, बहुत अच्छा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here