झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया / Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 

0
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 

झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन पंजीकरण प्रोसेस और Mukhyamantri Protsahan Yojana का लक्ष्य, लाभ एवं पात्रता की शर्तें। देश में ऐसे तमाम व्यक्ति है जो पढ़ें लिखे होने के बाद भी बेरोजगार घूम रहे है। ऐसे में बिना किसी काम के सभी लोगो को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदेशवासियों की इस समस्या को देखते हुए झारखंड गवर्नमेंट द्वारा Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana को शुरू की गयी है। इस स्कीम के तहत पात्र व्यक्तियों को सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। आज अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में बताने जा रहे है। जैसे झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना क्या है? एवं योजना से मिलने वाले लाभ, योजना की प्रमुख विशेषताएँ, पात्रता की शर्तें, योजना को आरंभ करने का लक्ष्य, आवश्यक दस्तावेज, Apply Process आदि। साथियों अगर आप लोग इस योजना से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारें में जानना चाहते है तो आप लोग इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। आइये जानते है.. योजना के बारे में… 

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022-

यह योजना झारखंड के चीफ मिनिस्टर श्रीमान हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के द्वारा झारखंड के समस्त व्यक्ति जो पढ़ें लिखे होने के बाद भी बोरोजगार है उनके पास किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं है ऐसे लोगो को 5000 रूपये की वित्तीय मदद गवर्नमेंट द्वारा प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन की राशि वर्ष में एक बार ही प्रदान की जायेगी। इस  स्कीम का फायदा मात्र जो टेक्निकली ट्रेंड व्यक्ति होगा वही इस योजना का बेनिफिट ले सकता है। जिनके पास राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी ( NATIONAL SKILL DEVELOPMENT AGENCY ) द्वारा किसी एक रोजगार या स्वरोजगार में सम्मिलित न होने का सर्टिफाइड है। अगर आप भी झारखंड के रहने वाले एवं बेरोजगार है तो आप इस स्कीम का फायदा प्राप्त कर सकते है। झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के द्वारा Jharkhand के बेरोजगार व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा एवं उन्हें आर्थिक मदद भी मिलेगी। इस स्कीम के तहत प्रोत्साहन की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जायेगी।      

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 Application-

इस स्कीम के तहत 1 अप्रैल से आवेदन पत्र भरना शुरू है। अगर आप भी बेरोजगार है तो इस स्कीम के तहत अप्लाई कर सकते है। इस स्कीम के तहत दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। वे सभी व्यक्ति जो इस अप्लाई करना चाहते है उनको एक शपथ पत्र के द्वारा सही जानकारी के बारे में घोषणा करनी होगी। लाभार्थी द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में सारी सही जानकारी भरना होगा। अगर लाभार्थी ने किसी भी प्रकार की कोई झूठी जानकारी का उल्लेख किया है तथा इस बात की जानकारी वेरिफिकेशन के समय होती है तो लाभार्थी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है। झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत फॉर्म भरने के लिए सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को जमा करना होगा। आवेदन करने में लगने वाले दस्तावेजों के बारे में इस आर्टिकल में बताएंगे। 

झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के मुख्य बिंदु –

स्कीम का नाम- झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 

किसके द्वारा लांच की गई- झारखंड गवर्नमेंट द्वारा 

योजना का लाभ पाने वाले- झारखंड राज्य के स्थायी निवासी 

लक्ष्य- बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय मदद प्रदान करना। 

ऑफिसियल वेबसाइट- https://rojgar.jharkhand.gov.in/

वर्ष- 2022 

आवेदन करने का माध्यम- ऑनलाइन / ऑफलाइन 

आर्थिक सहायता- 5000 रूपये 

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 का लक्ष्य- 

प्रदेश सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य झारखण्ड के बेरोजगार युवाओं को वित्तीय मदद प्रदान करना। इस स्कीम के द्वारा वे सभी लोग जो पढाई पूरी करने के बाद भी रोजगार की तलाश में बेरोजगार घूम रहे है। किसी भी तरह का रोजगार नहीं मिल रहा है ऐसे युवाओं को गवर्नमेंट द्वारा 5000 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। यह वित्तीय मदद बेरोजगार व्यक्तियों को तब तक मिलती रहेगी जब तक उनको कही कोई रोजगार नहीं मिल जाता। झारखंड के सभी पात्र बेरोजगार व्यक्ति इस स्कीम का फायदा प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ पाने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भर सकते है। 

यह भी पढ़ें-बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 में आवेदन कैसे करें?  / Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana 2022

योजना के फायदे एवं विशेषताएँ- 

  • इस स्कीम को झारखंड के चीफ मिनिस्टर श्रीमान हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया। 
  • इस स्कीम द्वारा झारखण्ड के बेरोजगार युवा नागरिक को वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। 
  • यह वित्तीय मदद 5000 रूपये की होगी, जो वर्ष में एक बार दी जाएगी।  
  • झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 का फायदा मात्र टेक्निकल रूप से ट्रेंड व्यक्ति ही प्राप्त कर सकता है। जिनके पास राष्ट्रीय कौशल विकास योजना से कोई भी रोजगार या स्वरोजगार में सम्मिलित न होने का सर्टिफिकेट होगा। 
  • यह सहायता राशि बेरोजगारों को तब तक दी जाएगी जब तक उनको कोई रोजगार नहीं मिल जाता। 
  • इस स्कीम का फायदा झारखंड के सभी लोग प्राप्त कर सकते है।  
  • झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 की शुरुआत 1 अप्रैल  से हुई है। 
  • इस योजना में आवेदन करने का माध्यम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों है। 

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 पात्रता की शर्तें-

  • लाभार्थी झारखण्ड का स्थायी निवासी हो।  
  • इस स्कीम के तहत एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लाभार्थी के पारिवारिक वार्षिक इनकम तीन लाख या उससे कम होनी चाहिए। 
  • लाभार्थी स्नातक या फिर परास्नातक होना चाहिए। 
  • लाभार्थी किसी गवर्नमेंट पोस्ट पर नहीं होना चाहिए। 
  •  इस स्कीम में आवेदन करने के लिए लाभार्थी का नाम मतदाता सूची या राशन कार्ड में नाम होना चाहिए। 
  • लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। 

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन स्कीम 2022 के आवश्यक दस्तावेज- 

  • झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गयी इस स्कीम का लाभ पाने के लिए लाभार्थी के पास नीचे बताये हुए डॉक्यूमेंट होना जरूरी है।  
  • आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, मोबाइल नंबर, किसी प्रकार के रोजगार या स्वरोजगार से न जुड़ा होने का एफिडेविट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नंबर, गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट का टेक्निकल सर्टिफिकेट। 

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत अप्लाई करने का तरीका- 

  • अगर आप Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 के तहत अप्लाई करना चाहते तो नीचे बताये हुए तरीके को फॉलो करें। 
  • सबसे पहले आवेदक को Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें।

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद सामने एक Home Page खुलेगा। 
  • इस Home Page पर New Job Seeker के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

 

  • उसके बाद सामने एक New Page खुलेगा। 
  • इस New Page पर लाभार्थी को अपना Mobile Number दर्ज करना होगा।  
  • उसके पश्चात Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • फिर प्राप्त OTP को OTP बॉक्स में दर्ज करें। 
  • फिर सामने New Page खुलेगा उस पेज में जो भी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आदि को भरें। 
  • उसके बाद समस्त दस्तावेजों को Upload करें। 
  • फिर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें।  
  • इस तरह से झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। 

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना पोर्टल पर लॉगिन करने का प्रोसेस- 

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022 की Official Website पर जायें। 

  • फिर सामने Home Page खुलेगा। 
  • उसके बाद Login के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके पश्चात एक New Page खुलेगा। 
  • इस पेज पर Username, Password, तथा Captcha Code दर्ज करें। 
  • उसके बाद Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इस तरह से पोर्टल पर लॉगइन कर सकते है। 

   Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana Application Form Download Process-

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर एक New Page खुलेगा। 
  • उसके बाद फिर Notification Section में जायें। 
  • फिर सामने Mukhyamantri Protsahan Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  •  उसके बाद Application Form का पीडीएफ फॉर्मॅट में एप्लीकेशन खुल जायेगा। 
  • फिर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद Application Form आपके Device में Download हो जायेगा।  

   संपर्क करने का तरीका-

  • सबसे पहले Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana की Official Website पर जायें। 

  • Official Website पर सामने Home Page खुलेगा। 
  • Home Page पर Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • जैसे ही Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे सामने एक New Page खुलकर आ जायेगा।  
  • इस पेज पर कांटेक्ट डिटेल्स देख सकते है।  

योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर-

प्रश्न- झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कितनी राशि दी जाती है?

उत्तर- Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana के तहत प्रत्येक वर्ष लाभार्थी को 5000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।  

प्रश्न- मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर- सर्वप्रथम योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें। ऑफिसियल वेबसाइट पर Mukhyamantri Protsahan Yojana Application Form पर क्लिक करें। उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ खुल जायेगा। जिसको आराम से डाउनलोड कर सकते है। 

प्रश्न-झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022 क्या है ?

उत्तर-Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana को झारखण्ड गवर्नमेंट द्वारा आरम्भ किया गया है।  इस स्कीम के द्वारा राज्य के बेरोजगारों को 5000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।  

प्रश्न- इस योजना के क्या लाभ है ?

उत्तर-इस स्कीम के अंतर्गत गवर्नमेंट द्वारा पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारों को प्रत्येक वर्ष 5000 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी जिससे बेरोजगारों को रोजगार पाने में मदद मिलेगी साथ ही इस स्कीम के तहत गवर्नमेंट द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जायेगा।  

हेल्पलाइन नंबर-

अपने इस आर्टिकल के द्वारा आप लोगो को Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दे दिया है। अगर आप को अभी भी किसी तरह की परेशानी है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट करके अपनी परेशानी का निराकरण कर सकते है। Helpline- 06512491424 

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here