नहीं रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन

0
rishi kapoor

नई दिल्ली।भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता एक बुरे सपने की तरह चल रहा है।पिछले दो दिनों से फिल्म जगत को काफी सदमा लगा है।बुधवार को शानदार कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए।ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

rishi
ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.’

rishi kapoor
कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

rishi
कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। अस्पताल ने उनके लिए आखिरी दम तक कोशिश की। पिछले साल वो जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे। लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी। 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान खान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है।

rishi kapoor
बॉलीवुड की फेमस फैमिली यानी कपूर खानदान में ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। बॉबी, द बॉडी, प्रेम रोग, 102 नॉटऑउट, मुल्क समेत सैकड़ों ऐसी फिल्में थीं जिसमें ऋषि कपूर ने शानदार काम किया था। उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया, फिर चाहे वो रोमांस वाले रोल हो या फिर एक्शन फिल्में। लॉकडॉउन के दौरान उनके फिल्म का गाना काफी पॉपूलर हो रहा है..अंदर से कोई बाहर ना जा सके..बाहर से कोई अंदर ना आ सके…अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहें।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here